Blog

मैदानी छेत्रों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी I पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। जिससे पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा…

सीएम धामी ने साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से की मुलाकात

देहरादून : दून के राजपुर में साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निवास साक्या डोलमा पोडरंग जाकर मुलाक़ात की और आशीर्वाद लिया। धार्मिक और निजी दौरा होने के बावजूद इस दौरान धर्म गुरु के पूरे राजसी परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत तिब्बती परम्परा के अनुसार किया। 42वें साक्या त्रिजीन (रिन्पोचे) और 43 वें साक्या त्रिजिन (रिन्पोचे) ने मुख्यमंत्री का खुद पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। उनके साथ ही गुरु मां और राज परिवार की बहुएं भी थी। सीएम धामी ने दोनों…

सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू, श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

देहरादून : सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई से मिलेगी राहत। लंबे इंतजार के बाद सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। इस रोपवे से पहले दिन 240 से अधिक भक्तों ने सफर किया। रोपवे में मंदिर तक आने-जाने का किराया 177 रुपये तय किया गया है। रोपवे नवरात्र से पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में देरी के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था। सुरकंडा देवी मंदिर के लिए वर्ष 2015-16…

यूनियन बैंक व मानव सेवा लगाएगा स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड मशीन, सीएम धामी ने की सराहना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक एवं मानव सेवा समाज द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों तथा अन्य दुर्गम क्षेत्रों में निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण हेतु लगाई जाने वाली सैनिटरी पैड वितरण मशीन का शुभारम्भ किया। इस दौरान मानव सेवा समाज के आशीष गिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘‘पैड मिशन‘‘ के अन्तर्गत 1000 स्कूली छात्राओं को लगभग को एक वर्ष हेतु निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं 20 स्कूलों में सैनिटरी पैड वितरण मशीन लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक एवं मानव…

ई-गवर्नेंस के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है सरकारी कार्यों को जनता तक: मुख्यमंत्री

देहरादून: आज सीएम आवास मे मुख्यसेवक सदन में “रोल्स ऑफ़ सोशल मिडिया इन गवर्नेंस” कार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा समेत कई सोशल मिडिया से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग कियाI कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शानदार कार्य किया जा सकता। ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना, जिससे सरकारी कार्यालयों और जनता दोनों के…

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ मस्जिद में धमाका, 18 लोगों की मौत

देहरादून : अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां के मजार-ए-शरीफ मस्जिद में धमाका होने की खबर आई है। इसके साथ ही काबुल, नगंरहार और कुंदुज में भी धमाके हुए हैं। मस्जिद में कुल 4 धमाका होने की खबर है। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ मस्जिद समेत देश के अन्य इलाकों में धमाका होने से 18 लोगों की मौत हो गई है। इममें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों…

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्यवाही पर दो हफ्ते तक रोक

देहरादून : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को लेकर गुरुवार को सुनवाई करते हुए इस पर दो हफ्ते तक रोक लगा दी है , कोर्ट ने कहा कि यह रोक पूरे देश में लागू नहीं होगी, अब दो हफ्ते बाद इस मामले में अगली सुनवाई की जाएगी, तब तक कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। बता दें कि दिल्ली में जहांगीरपुरी स्थित मस्जिद के गेट सहित उसके आसपास अतिक्रमण को लेकर दिल्ली के एमसीडी द्वारा अवैध कब्जे वाली जगहों पर बुलडोजर…

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन कार्यक्रम का किया अवलोकन

देहरादून : मुख्यमंत्री आवास में गुरूवार को शहद निष्कासन (Honey Extraction) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा शहद निष्कासन कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। इस दौरान लगभग 25 किग्रा शहद निकाला गया। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मौनपालन को पायलट प्रोजक्ट की तरह लिया जाय। जनपद चम्पावत में हाईटेक मौनपालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाय। मौनपालन की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाय। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को मुख्यमंत्री आवास परिसर…

सीएम धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर साहेब जी का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्हें हिंद दी चादर…

प्रदेश में 10 वर्षो से रह रहे लोगों, रेहड़ी पटरी वालों और किरायेदारों का किया जाएगा सत्यापन, 10 दिनों तक चेलगा सघन सत्यापन अभियान

देहरादून: आज से उत्तराखंड पुलिस पूरे प्रदेश में 10 दिनों तक सघन सत्यापन अभियान चलाएगी। इस दौरान उत्तराखंड में 10 वर्षों से रह रहे लोगों, रेहड़ी पटरी वालों और किरायेदारों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट हर जिले से पुलिस मुख्यालय में भेजी जाएगी।  बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके। इसके लिए बुधवार शाम को गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के…