देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे इस सवाल को लेकर सबके मन में सस्पेंस बना हुआ था । आखिरकार इस सस्पेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है I सीएम धामी के चंपावत सीट से चुनाव लड़ने पर मोहर लग गई है। चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी काफी पहले ही मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट खाली करने का एलान कर चुके थे I आज सुबह कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी को विस की सदस्यता से अपना त्यागपत्र…
Blog
सीएम धामी ने की पेयजल विभाग की समीक्षा, बोले स्वास्थ्य एवं शिक्षा सभी की प्राथमिकताओं में
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत पेयजल आपूर्ति को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कीI इस दौरान सीएम ने कहा कि गर्मियों में पेयजल समस्या का समाधान एक बड़ी चुनौती है। पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सभी की प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत यात्रा मार्गों पर पेयजल से लेकर सुलभ शौचालयों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी हैI सीएम धामी ने समीक्षा के दौरान…
श्वास फाउंडेशन लगाएगी विकलांग.दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
देहरादून: श्वास फाउंडेशन द्वारा राजधानी में विकलांग, दिव्यांगजनों के स्वास्थय परीक्षण के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगाI जिसके तहत हिमालयन अस्पताल जालीग्रान्ट व सिएमआई के स्पेसिलिस्ट व अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण कराया जायेगाI बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता कर श्वास फाउंडेशन के शिविर संयोजक संजय जिंन्दल ने जनकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 मई से १६ मई तक स्वास्थ्य शिविर के तहत विकलांग, दिव्यांगजनों के स्वास्थय का परीक्षण किया जाएगा, वहीं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृतिम अंग भी लगाए जाऐंगे। बताया कि शिविर…
नई शिक्षा नीति के साथ होगी,पारदर्शी स्थानांतरण नीति भी तैयार: शिक्षा मंत्री
देहरादून: राज्य के शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने सूबे में नई शिक्षा नीति को जल्द अंतिम रूप दिये जाने की बात कही है। कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जोड़कर उत्तराखंड के लिए अलग से नीति तैयार की जा रही है। जिसमें प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जिसे शिक्षा विभाग ने अपने 100 दिनी एजेंडे में शामिल किया है। विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पद हर साल भरने और शिक्षकों के स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था भी इस नीति का…
जम्मू-कश्मीर के सुधरते हालात से,आतंकी सरगनाओं में हताशा: डीजीपी दिलबाग सिंह
जम्मू-कश्मीर: पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने वहां के सुधरते हालात से पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना के हताश होने की आशंका जतायी हैI डीजीपी ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी के साथ हाल ही में सरहद पार से हथियारों की तस्करी के प्रयासों में हुई बढ़ोतरी से, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकियों में बौखलाहट हैI जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह, सांबा की पल्ली पंचायत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर, सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे थेI…
जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कीI इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनने के बाद अधिकारियों को जन समस्याओं से सम्बन्धित समाधान के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई…
चार धाम यात्रा में गैर हिन्दुओं पर प्रतिबंध को कांग्रेस ने बताया धमों की परंपरा के साथ खिलवाड़
-चार धाम यात्रा को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण है प्रदेश के मुखिया का बयान: गरिमा मेहरा दसौनी देहरादून: चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार के फैसले को उत्तराखंड कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार की जमकर निंदा की हैI कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने चार धाम यात्रा को गैर हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित करने वाले सरकार के फैसले को विभाजन कारी फैसला बताते हुए इसे संकुचित व संकीर्ण मानसिकता से भरा फैसला बताया हैI गरिमा ने इसको लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर निशाना साधते…
चारधाम यात्रा में आने वाले संदिग्धों पर रखी जाएगी पैनी नजर : सीएम धामी
देहरादून : उत्तराखंड में अगले महीने से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कहा कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में आने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं साथ ही शिकायतों के आधार पर सरकार जल्द ही इस क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन ड्राइव भी कराएगी। दरअसल बीते दिनों संतों ने मांग की थी कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार…
आधुनिक चिकित्सालय खुलने से मिलेगा, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा डॉ. बोहरा जी की शामली क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निजी अस्पतालों के सहयोग से सभी को स्वास्थ्य गारंटी मिले,…
कम से कम कटौती कर विध्युत आपूर्ति करे यूपीसीएल: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तराखण्ड जल विध्युत निगम लिमिटेड, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड एवं उरेडा की संयुक्सत रूप से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने उद्योग एवं आमजन की समस्याओं को देखते हुए यूपीसीएल को कम से कम विध्युत कटौती करते हुए विध्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विध्युत चोरी रोकने के साथ ही लाइन लॉस आदि को लगातार कम करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने पेड़ों की लॉपिंग के लिए यूपीसीएल और…
