देहरादून : मसूरी में अचानक गुब्बारा में गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होेने से अफरा तफरी मच गई। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। गुब्बारा बेच रहे19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को…
Blog
हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखा पोस्ट, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने की बताई वजाह
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार-टू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। जिस पर आम लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की आलोचना हो रही है। जिसके जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “यदि ससम्मान बुलाया जाता तो वह निश्चित रूप से समारोह में शामिल होते, लेकिन सरकार की ओर से उनके प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया”। उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए बधाई दी और पूरे शपथ ग्रहण समारोह को अपने मोबाइल फोन पर देखने का…
प्रदेश में कोरोना के 34 नए मामले आए सामने
देहरादून: प्रदेश में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए है। जबकि 71 लोग कोरोना से ठीक हो गये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 250 एक्टिव मरीज बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना से संक्रमितों में सबसे ज्यादा मामले हरिद्वार और देहरादून में आए हैं। हरिद्वार में 15, तो वहीं देहरादून में 12 मामले आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आये। शुक्रवार को 71 मरीजों के ठीक होने के बाद…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुचेंगे सीएम धामी
देहरादून : आज शाम चार बजे योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम पद की दोबारा शपथ लेंगे। यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होंगे। पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में…
सत्यपाल मलिक द्वारा लगाये गये रिश्वत के आरोपों की होगी सीबीआई जांच
देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा लगाये गये रिश्वत के आरोपों की अब सीबीआई जांच होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, हमने सीबीआई को इस मामले में पत्र लिखा है। हम चाहते हैं कि सच सामने आए। एक बड़े पद पर आसीन होने वाले शख्स के द्वारा लगाए गए आरोपों का साफ होना बहुत जरूरी है। बता दें, सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर…
सनकी पिता ने खाने में देरी के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट
देहरादून: सिवान में एक पिता ने अपनी उस बेटी की जान लेली जो उसकी देखभाल करती थी। बुधवार की शाम भोजन के लिए पूछने पर महज 14 साल की श्वेता ने पिता को थोड़ी देर ठहरने को कहा था। इतने में पिता आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई करने लगा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इधर, चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। जमीन पर उसका शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ…
एक बार फिर बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम
देहरादून: जनता को लगातार महंगाई की मार पड़ रही है | वहीं इसके चलते राजधानी दून में शुक्रवार को डीजल के दाम बढ़कर 89.74 रुपये प्रति लीटर हो गए | इसके अतिरिक्त पेट्रोल के दाम भी बढ़कर 96.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |
जोलीग्रांट ऐरपोर्ट पहुंचे अभिनेता अमिताभ बच्चन
प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर रितु खंडूरी बोली ईमानदारी से अपने कर्तव्य का करूंगी निर्वहन
देहरादून : रितु खंडूरी के प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं। रितु खंडूरी ने कहा कि पिछले आठ-नौ सालों में महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनका सम्मान हो रहा है। उनका नामांकन इसी कड़ी का हिस्सा है। रितु खंडूरी ने इस दौरान कहा कि मैं जानती हूं कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक दायित्व है। मैं निष्पक्षता के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। रितु दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। इस बार…
विवेक अग्निहोत्री के बयान पर छिडा विवाद, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बोला हमला
देहरादून: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री के बयान पर विवाद छिड गया है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आम भोपालवासी खुद को भोपाली कहलवाना नहीं चाहता। भोपाली का मतलब होमोसेक्सुअल से लिया जाता है। उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने हमला बोला है। दरअसल, एक इंटरव्यू में अग्निहोत्री ने एक सवाल के जवाब में भोपाल की मिसाल देकर कहा, ‘मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं पर भोपाली नहीं हूं। भोपाली के मायने अलग होते हैं। अगर किसी के बारे…
