देहरादून : उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इस सीजन में डेढ़ माह में सोमवार तक प्रदेशभर में वनाग्नि की 118 घटनाएं दर्ज की गई। जिससे करीब 150 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा 24 घटनाएं पिथौरागढ़ और 22 घटनाएं बागेश्वर में दर्ज की गई। इस बार तापमान ज्यादा होने के कारण आग की घटनाएं मार्च माह से ही काफी हो गई हैं। जबकि, पिछले साल मार्च तक 60 घटनाएं ही हुई थीं, पूरे सीजन में 1139 घटनाएं…
Blog
चारधाम यात्रा शुरु होने से पहले यात्रिओं में उत्साह, 40 से 80 प्रतिशत तक होटल हो चुके है बुक
देहरादून : उत्तविश्वभर में प्रसिद्ध उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के शुरू होने में अब एक माह का समय शेष है। इस साल तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ होगा। जिसको देखते हुए चारधाम यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद माना जा रहा है कि इस बार यात्रा में अधिक उत्साह देखने को मिल सकता है। चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग भी जोरों पर है। करीब 40 से 80 प्रतिशत तक होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। तीन…
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, लगाए चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे
देहरादून: आज गुरुवार को देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। बता दें कि पिछले 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे लगाते नजर आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और…
मोमोज बनाती नजर आई ममता बनर्जी
देहरादून: गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में मॉर्निंग वॉक पर जाते समय एक सड़क किनारे लगी स्टॉल के सामने खड़ी होकर पहले मोमोज बनाना सीखा और उन्होंने खुद से उसे बनाया। उन्होंने मोमोज बनाने वाली महिलाओं की प्रशंसा की। और इस दौरान लोगों से भी बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल की पांच दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने…
एडमिट कार्ड दिखाकर नहीं काटा जाएगा बिजली कनेक्शन
देहरादून: यूपीसीएल के निदेशक ऑपरेशंस एमएल प्रसाद ने कहा कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड बिजली विभाग की टीम को दिखाना होगा। इस आधार पर बकाया भुगतान की वसूली के लिए उनका कनेक्शन फिलहाल नहीं काटा जाएगा। बिजली कटौती और बकाया भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने को लेकर विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों के विरोध का शाम को असर नजर आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद यूपीसीएल ने फिलहाल यह व्यवस्था कर दी है कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उनका…
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की गई है I इस मामले में लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी की छवि ख़राब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है I पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ खटीमा में विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं।…
प्रदेश में अब बिजली और पानी भी महंगा
देहरादून: बढ़ती महंगाई के बीच अब उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी भी महंगा होने जा रहा है। घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं के लिए नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तय की गई है वहीं, कमर्शियल उपभोक्ताओं को 15 फीसदी से अधिक भुगतान करना होगा। गुरुवार को बिजली के भी नए रेट जारी होंगे। विद्युत नियामक आयोग ने नए रेट को अंतिम रूप दे दिया है। पानी के बिल में हर महीने 14 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। जल संस्थान तीन महीने में पानी के…
उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ, पात्र परिवार को ₹14400 के बजाए मिलेगी ₹33600 की सालाना पेंशन
देहरादून : उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्घवस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अब ₹1200 प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन ₹1400 प्रतिमाह मिल सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ”हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की…
उत्तराखंड में बिजली संकट और गहराने की आशंका
देहरादून : रामगंगा विद्युत परियोजना से बिजली का उत्पादन कम होने से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। इससे प्रदेश में बिजली संकट और गहराने की आशंका है। पहले जहां यूपीसीएल के पास रोजाना 31 से 32 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही थी, वहीं अब यह उपलब्धता गिरकर 9 मिलियन यूनिट पर आ गई है। जबकि मांग 40 मिलियन यूनिट से अधिक हो रही है। रामगंगा विद्युत परियोजना से उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। जब तक सिंचाई…
कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान, 31 मार्च को गैस सिलिंडर को माला पहनाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
देहरादून : देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके चलते उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में दिनांक 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ढोल-घंटियां…
