देहरादून: आज मंगलवार से उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र शुरू हो गया है। जिसके लिए जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। सुबह 11 बजे से बजट अभिभाषण के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) विधानसभा पहुंचे। अभिभाषण के शुरू होते ही विपक्ष…
Blog
मसूरी और नैनीताल जाने के लिए पर्यटक जल्द उठा सकेंगे हवाई सेवा का आनंद
देहरादून : उत्तराखंड के दो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी और नैनीताल में आवागमन हेतु पर्यटकों के लिए जल्द ही नई सुविधा शुरु की जाएगी I पर्यटकों के लिए देहरादून से हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक देहरादून से नैनीताल और देहरादून से मसूरी के लिए हेली सेवाएं नहीं हैं। मसूरी जाने के लिए पर्यटकों को सड़क मार्ग लेना होता है। पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। प्रदेश में इस समय उड़ान योजना के तहत सात हवाई मार्गों पर…
हरीश रावत एक घंटे का मौन व्रत रख जताएंगे आक्रोश
देहरादून : मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने देहरादून आवास पर एक घंटे का मौन उपवास रखेंगे । उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है । उन्होंने कहा है कि वह मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिस समय राज्य के महामहिम राज्यपाल विधानसभा में अपना अभिभाषण दे रहे होंगे उस समय मौन उपवास पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। शासन व प्रशासन भाजपा…
चिपको आंदोलन वाले क्षेत्र कांचुला के कई पेड़ों को पहुंचाया गया नुकसान, वन विभाग की टीम जाँच में जुटी
देहरादून : रैणी गांव के जंगल के जिस पगराणी क्षेत्र से चिपको आंदोलन शुरू हुआ था वहां कांचुला के कई पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। सोमवार को गांव के एक व्यक्ति ने इस तरह के नुकसान की जानकारी अन्य ग्रामीणों व वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर रैणी गांव के ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि पेड़ों से टुकड़े निकालकर इनकी तस्करी की जाती है। इन टुकड़ों से लकड़ी की फैंसी कटोरियां और गिलास…
मायावती ने सपा और भाजपा के बीच अंदरुनी मिलीभगत का लगाया आरोप
देहरादून: यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में बहुजन समाज पार्टी की हार के बाद से पार्टी मुखिया मायावती लगातार समीक्षा कर रही हैं। आज उन्होंने सपा और भाजपा के बीच अंदरुनी मिलीभगत का आरोप लगाया है। अपने ट्विटर हंडल पर ट्वीट कर मायावती ने लिखा- ‘यूपी में सपा और भाजपा की अन्दरूनी मिलीभगत जग-जाहिर रही है। इन्होंने विधान सभा आमचुनाव में भी हिन्दू-मुस्लिम कराकर यहां भय और आतंक का माहौल बनाया, जिससे खासकर मुस्लिम समाज गुमराह हुआ और सपा को एकतरफा वोट देने की भारी भूल की। जिसको सुधार कर ही भाजपा को…
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
देहरादून: पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा के चलते सियासी विवाद छिड़ा हुआ हैI इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया हैं और साथ ही उन्होंने गैर-भाजपाई नेताओं से एकजुट होने की भी अपील की है। जानकारी मिली है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बैठक भी बुलाई है। फिलहाल, बीरभूम हिंसा के चलते बंगाल में सियासी विवाद छिड़ा…
पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई : मथुरा दत्त जोशी
देहरादून: प्रद्देश में विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए यूनिवर्सिटी की मांग कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता आकिल अहमद को प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया हैंI यह कार्रवाई आकिल द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार दिए जा रहे बयानों की वजह से की गई है। मथुरा दत्त ने बताया कि यूनिवर्सिटी विवाद पर आकिल को मर्यादापूर्ण आचरण रखने को कहा गया था। इसके बाद भी वो लगातार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान जारी करते…
चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को अपने क्षेत्र में दुरुस्त करनी होंगी व्यवस्थाएं: डॉ. संधु
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में चारधाम यात्रा – 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के कारण पिछले दो वर्षों में यात्रियों की संख्या सीमित रही है, परन्तु इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ने की संभावना है। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को अपने अपने क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों के यात्रा शुरू होने से पहले…
अखिलेश-शिवपाल के झगड़े पर ओपी राजभर ने दिया बयान
देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जहां अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने साथ आकर मुलायम सिंह यादव ने कुनबे में एकता का संदेश दिया था, तो वहीं अब हार के बाद एक बार फिर इनके बीच फूट पड़ गई है। सपा विधानमंडल दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज हुए शिवपाल यादव ने दिल्ली जाकर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इसी बीच, सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश को उन्हें बुलाना चाहिए था। परिवार…
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी
देहरादून : सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा में प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रमोद सावंत को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में गोवा विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री धामी गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए I सावंत को बधाई देने के साथ ही धामी ने गोवा सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं।
