Blog

हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज ठप, भारी नुकसान की आशंका

देहरादून : 28 और 29 मार्च को निजीकरण के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते बैंकों में भी कामकाज ठप रहेगा। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी काम थप रहा I वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में हो रही इस हड़ताल से नैनीताल जिले में ही करीब 500 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अखिल भारतीय आम हड़ताल में विभिन्न यूनियनों के शामिल होने से बैंक व बीमा समेत वित्तीय सेवाओं से जुड़े संस्थानों में भी काम…

एनसीपी नेता माजिद मेमन ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ 

देहरादून: हाल ही में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को दाऊद से जुड़ी बेनामी संपत्तियों के मामले में अरेस्ट किया गया था। जिसके बाद से एनसीपी लगातार भाजपा पर हमला कर रही है। इसी बीच एनसीपी के नेता माजिद मेमन ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। माजिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, यदि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों का जनादेश हासिल किया है और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता माने गए हैं तो जरूर उनमें कुछ क्वॉलिटी होगी। पीएम नरेंद्र…

विराट कोहली ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर का रिकार्ड

देहरादून: इंडियन प्रीमियर लीग २०२२ का आगाज गया हैं| रविवार को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने २०२२ का पहला मैच खेला| भले ही टीम को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा था। बल्लेबाजी में कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जमकर हाथ दिखाए। कोहली ने 41 रन की पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर का रिकार्ड तोड़ डाला। कप्तान डु प्लेसिस के धमाकेदार अर्धशतक और कोहली की बेहतरीन पारी के दम पर टीम ने 200 से उपर…

हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेत में घुसकर मचाया आतंक

 देहरादून : रविवार रात हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांवों में हाथियों के झुंड ने आतंक मचा दिया। हाथियों के झुंड ने गन्‍ने की फसल बर्बाद कर दी। सोमवार को तड़के वन विभाग की टीम ने मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। गौरतलब है कि पथरी क्षेत्र के चार गांवों में गन्ने की फसल खाने के लिए हाथी रात के समय गंगा पार कर आते हैं। हाथी लक्सर रोड के अजीतपुर, मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी व चांदपुर आदि गांव में घुस आते हैं। हाथी फसल खाते कम हैं, जबकि बर्बाद…

पैसे वापस न करने पर युवक को निर्वस्त्र कर कराया नागिन डांस, आरोपियों ने सीओ पर भी किया हमला

देहरादून : ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर रुद्रपुर के एक युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराया गया I जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की I जिस दौरान आरोपियों ने भागने के चलते कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और चार अभी फरार बताए जा रहे हैं।  ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम…

केंद्र सरकार की कई नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठन ने किया भारत बंद का एलान

देहरादून: केंद्र सरकार की कई नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों के एक साझा मंच ने दो दिनों के भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके चलते पूरे देश में बैंक, यातायात, बिजली और टेलीकॉम जैसी सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। श्रम संगठनों के मुताबिक भारत बंद लागू करने में संगठित और असंगठित क्षेत्र के 20 करोड़ से भी ज्यादा कर्मचारी साथ देंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी बंद को समर्थन देने की घोषणा की है और पूरे देश किसानों से बंद में सक्रीय रूप से हिस्सा लेने के लिए…

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बनाया अश्लील वीडियो

देहरादून: ज्वालापुर क्षेत्र में एक आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने महिला संग कईं बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते साल अक्तूबर में वह उत्तरी हरिद्वार स्थित मायके गई थी। तब उसके घर अक्सर आने जाने वाला युवक हिमांशु ने परिजनों की गैर मौजूदगी में उसे जूस पिलाया। जिसके बाद…

मुख्यमंत्री आवास पर होगी भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक

देहरादून: भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक आज मुख्यमंत्री आवास पर होनी हैंI इस बैठक में 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगीI जिसमें कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है। धामी सरकार विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुट गई है। इस बात की सूचना संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी हैंI आज शाम को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष…

राष्ट्रपति कोविन्द धर्मनगरी हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती समापन समारोह में हुए शामिल

देहरादून : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है। जिसके चलते राष्ट्रपति कोविन्द रविवार को हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राष्‍ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस मिशन के साथ 25 साल की मेरी यादें ताजा हो रही हैं। कभी मैंने भी कल्पना नहीं की थी कि आशीष जी में सेवा की जो संकल्पना है, वह इस रूप में साकार होगी। उन्होंने कहा कि आशीष गौतम ने प्रयागराज से 25 साल पहले हरिद्वार आकर…

उतराखंड बोर्ड परीक्षा के दौरान लागू होगी धारा 144

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जानी है। जिसके चलते परीक्षाओं में कोई व्यवधान उत्पन्न हो इसके लिए केंद्र के आसपास शादी-समारोहों पर पाबंदी रहेगी। इसे अंतर्गत परीक्षा अवधि में न किसी भी आयोजन में लाउडस्पीकर व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निषेध रहेगा। इसके तहत बीते दिनों हल्द्वानी में नैनीताल जिले के शिक्षा विभाग की हुई बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए बताया था…