देहरादून: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अभी तक विधान मंडल दल की बैठक के होने की तिथी सुनिश्चित नहीं हो पायी है| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी देते हुए कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कौशिक ने रविवार शाम तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के देहरादून पहुंचने की संभावना जताई है।
Blog
अधिकारियों को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान
देहरादून : होली मनाने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल परिवार के साथ मंडल घाटी पहुचे I जिस दौरान उनपर जानलेवा हमला हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके चलते अधिकारियों को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से लहूलुहान कर दिया। दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । बताया जा रहा है कि अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने…
पीयूष मिश्रा ने सुभासपा व भाजपा पार्टी के गठबंधन की खबरों को किया खारिज
देहरादून: उत्तर प्रदेश में नई सरकार व मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेजी पर चल रही हैं| वहीं 18 मार्च को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की गृहमंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद से सुभासपा के एक बार फिर से भाजपा से गठबंधन करने की खबरे तेज हो गयी| जिसके बाद राजभर पार्टी प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने ट्वीट कर इन सब खबरों को खारिज किया हैं| पीयूष मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मीडिया रिपोर्ट्स में जो बातें चल रही हैं वह…
अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट पर दिखा एक ऐसा ट्वीट जिस पर उन्हें किया जा रहा ट्रोल
देहरादून: अमिताभ बच्चन की फिल्म बेमिसाल के एक सीन में उन्होंने कश्मीर को मुगलों की खोज बताया था। जिसे अब कई लोग बॉलीवुड को प्रोपागैंडा फैलाने और झूठ फैलाने वाला बताकर यह सीन शेयर कर रहे हैं। जिसके बाद अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा ट्वीट दिखा जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बिग बी का यह ट्वीट इशारों में है, उन्होंने साफ नहीं लिखा है कि वह किस बारे में लिख रहे हैं। हालांकि लोग इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। उन्होंने लिखा है, हमको…
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले , कोई मौत नही
देहरादून : प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर धीमी पड़ने लगी है I बीते 24 घंटे के में प्रदेश के पांच जिलों में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 ठीक हुए हैं। वहीं एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक बुधवार को 5390 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमे हरिद्वार जिले में 10, देहरादून में आठ, नैनीताल में आठ, पिथौरागढ़ में पांच, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। वहीं अन्य आठ…
हाई कोर्ट के फैसले से नाराज मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने किया कर्नाटक बंद का एलान
देहरादून: मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर अपना बड़ा फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सुनवाई के वक्त हाईकोर्ट ने कहा कि, हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है। कोर्ट ने ये भी कहा था की, 5 फरवरी के सरकारी आदेश को अमान्य करने के लिए कोई केस नहीं बनता है। स्कूल यूनिफार्म का प्रिस्क्रिप्शन एक उचित प्रतिबंध है, जिस पर छात्र आपत्ति नहीं कर सकता है। हिजाब विवाद में…
दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में पड़ेगी कड़ी गर्मी
देहरादून: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ने में लगा हुआ है। वहीं, होली पर तापमान के ओर बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज गरम हवा के चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज तेज धूप खिली रहेगी| दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा| शनिवार तक तापमान के अधिकतम 37 डिग्री पहुंच सकता हैं। वहीं, पंजाब में लोगों को अब गर्मी का…
दुनिया में भारत एक ऐसा मुल्क है जो भू-संस्कृति से संपन्न है: अमित शाह
देहरादून: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस मोके पर उन्होंने कहा, हम सब के लिए यह खुशी का विषय है कि भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण आज अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। गृह मंत्रालय के अधीन जितने भी उपक्रम हैं इसमें सबसे कम आयु लैंड पोर्ट अथारिटी की है। बावजूद इसके लैंड पोर्ट अथारिटी ने अपने मकसद की पूर्ति के लिए बहुत बड़ी यात्रा पूरी की है जो सराहनीय है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा,…
हरीश रावत की छवि खराब करने को लेकर उनके समर्थक ने किया मामला दर्ज
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की छवि खराब करने के मामले में अब उनके समर्थकों ने मोर्चाबंद कर दिया है। साइबर क्राइम सेल, देहरादून के प्रभारी निरीक्षक को हरिद्वार निवासी मनीष कर्णवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने धामी के धूम नाम से फेसबुक पेज पर हरीश रावत के आपत्तिजनक क्रिएटिव का जिक्र करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में मनीष ने कहा कि, धामी की धूम फेसबुक पेज पर बीती नौ फरवरी को देवभूमि के सम्मान में, उत्तराखंडी…
लालकुआं नगर पंचायत की बैठक में लिया गया पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाने का निर्णय
देहरादून: बुधवार को लालकुआं नगर पंचायत की बैठक में पॉलीथिन को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही व्यापारियों से आह्वान किया कि वह अपने प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इस दौरान चेयरमैन लालचंद सिंह ने कहा शासनादेश के तहत राज्य को पॉलीथिन मुक्त करने का संकल्प लिया गया, जिसके लिए सड़क के आसपास पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम शुरू कर नगर के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी हालत में न करने का आह्वान किया गया| इसके तहत नगर पंचायत द्वारा जल्द पॉलिथीन…
