Blog

शपथ ग्रहण के बाद पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हुए सीएम धामी

देहरादून : 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।शपथ लेने के बाद सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे । जहां उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना की । जिसके बाद वह हरकी पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हो गए हैं।

यातायात निदेशालय ने आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 नौजवानों का किया चयन

देहरादून : राजधानी में बढ़ते ट्रेफिक और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस को जल्द ही करीब 150 यातायात स्वयंसेवक मिलेंगे। इसके लिए यातायात निदेशालय की ओर से स्वयंसेवक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों ने आवेदन किए। आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 का चयन किया गया है। लेकिन इनमें भी अभी अंतिम चयन किया जाएगा और 150 के स्वयंसेवक दून की सड़कों पर उतारे जाएंगे। अंतिम चयन के बाद उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिन तक ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग में…

पुष्कर सिंह धामी के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा

देहरादून: प्रदेश में लगातार दूसरी बार पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बडे़ गर्व से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम करेगा और पिछले छह महीने के कार्यकाल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। सीएम धामी की मां ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब पांच साल के लिए…

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

देहरादून: बृहस्पतिवार को श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सभी मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की मछुआरों की यह गिरफ्तारियां दो अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी मछुआरों को…

प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल और बारिश होने के आसार

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने के आसार भी है। वहीं जिले के शेष स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।  जिन जिलों में गरज ,चमक और हल्की बारिश का अनुमान है उनमे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है| इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने…

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री धामी को दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ

देहरादून : बुधवार को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान राज्यपाल ने सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चन्दन राम दास और सौरभ बहुगुणा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बुधवार को सीएम धामी ने परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सन्त महात्माओं पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर…

शपथ गृहण करने से पहले सीएम धामी समेत अन्य भाजपा विधायकों ने लगाई भगवान के दर में हाजिरी

देहरादून : उत्तराखंड की नई सरकार के शपथ गृहण समारोह से पूर्व आज सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी महानगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इस क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। इसके अलावा दून में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, मेयर, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र संयोजक भी अपने निकटवर्ती मंदिरों में…

लोगों की परेशानी सुन खुद सफाईकर्मी बन नाले में उतर गए आप नेता, फिर फिल्‍म ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह दूध से नहाते दिखे

देहरादून: दिल्‍ली में एमसीडी चुनाव को लेकर छिड़ी रार के बीच आप नेता नेता हसीब उल हसन शास्‍त्री ने कमाल कर दिखाया है। पार्क इलाके के दौरे पर निकले आप नेता लोगों की परेशानी सुनकर एक बंद पड़े नाले को साफ करने के लिए खुद सफाईकर्मी बन नाले में उतर गए। इसके बाद उन्‍हें फिल्‍म ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह दूध से नहाते देखा गया। मामला यह है की उन्‍होंने एक बंद पडा नाला देखा। लोगों ने बताया कि यह जाम पड़ा है। इससे बदबू आती है जिससे आसपास…

मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की मांग पर नियाज खान को नोटिस भेजेंगे नरोत्तम मिश्रा

देहरादून: द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर मुखर हुए आईएएस अधिकारी नियाज खान की समस्याएं बढ़ सकती हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। दरअसल नियाज खान ने सोशल मीडिया पर “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म के बाद उन घटनाओं पर फिल्म बनाने की बात कहीं जिनमें मुसलमानों की हत्या हुई है। जिसके चलते भाजपा के नेता और मंत्रियों ने उन पर नाराजगी जाहिर की है। । सोशल मीडिया पर नियाज खान ने कहा था कि ”द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद उन घटनाओं पर भी…

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गृहिणियों की बढ़ी दिक्कतें, घर खर्च चलाना मुश्किल

देहरादून: महीना पूरा होने से पहले ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा होने से आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। महिलाओं का कहना है कि महंगाई के चलते रसोई घर का बजट गड़बड़ा गया है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। हरिद्वार में मंगलवार से रसोई गैस सिलेंडर 918.50 रुपये से बढ़कर 968.50 रुपये हो गया है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से गैस उपभोक्ताओं में रोष है। लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।महिलाओं का…