Blog

आज सुबह धामी के शपथ ग्रहण से पहले होगी देवालयों में विशेष पूजा

देहरादून: आज धामी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों समेत देवभूमि के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भाजपा ने विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा है। इसके साथ ही प्रत्येक गुरुद्वारे में अरदास भी होगी। इस दौरान लोक कल्याण और धामी सरकार पांच साल तक सफलतापूर्वक चले, इसकी कामना की जाएगी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से होने वाले इस…

अब कौन बनेगा उत्तराखंड विधानसभा का नया अध्यक्ष, मंथन में जुटी भाजपा

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम से संशय ख़त्म होने के बाद अब यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में उठने लगा है कि विधायकों की शपथ ग्रहण के बाद पांचवीं विधानसभा का विधिवत गठन होने पर नया विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा। इसे लेकर भाजपा मंथन में जुट गई है। वहीं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नाम भी विधानसभा अध्यक्ष को लेकर चर्चा में हैं।लेकिन वर्तमान अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी इनमें शामिल है। माना जा रहा है कि यदि अग्रवाल को…

आज दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : विधायक दल की बैठक में एक बार फिर पुष्‍कर सिंह धामी को अपना नेता चुना । आज बुधवार को धामी लगातार दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे। शपथग्रहण कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी 2.10 बजे परेड मैदान पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,…

लगातार तीसरी बार बसपा ने बदला अपना प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य ब्रजवाल को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून: विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अल्मोड़ा के बीआर धोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया दिया था। अब वहीं 24 घंटे बाद ही पार्टी ने अपना फैसला पलटते हुए युवा नेता आदित्य ब्रजवाल को यह पद सौंप दिया है। 13 नवंबर 2021 को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा प्रमुख मायावती की ओर से नरेश कुमार गौतम को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर चौधरी शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया…

जया बच्चन बोली: इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, बजट में बढ़ते दामों को देख भड़के थे विपक्षी सांसद

देहरादून: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवें दिन मंगलवार को दोनों सदनों में पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में बढ़ोतरी पर विपक्षी सांसद भड़के उठे। सपा सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, ‘ये सरकार इसी तरह करती है, अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन में बार-बार ये ही कहा कि आप लोग सतर्क हो जाएं, चुनाव के बाद दाम बढ़ने वाले हैं। इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी।’ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार को घेरा तो लोकसभा में अधीरंजन…

केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को बेरोजगार कर देगा: वरुण गांधी

देहरादून: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर हमला किया है। आज सुबह उन्होंने बैंग और रेलव के निजीकरण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा, सरकार के इस कदम से बहुत सारे लोगों के रोजगार चले जाएंगे। वरुण ने ट्वीट कर लिखा, ‘केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें। सामाजिक स्तर पर आर्थिक असमानता पैदा कर एक ‘लोक कल्याणकारी…

उपचार के लिए चंडीगढ़ गए कर्नल के घर चोरी,केस दर्ज

देहरादून : राजधानी में एक कर्नल के घर से चोरी का मामला सामने आया है I उपचार के लिए कर्नल मनीष पंत परिवार समेत चंडीगढ़ गया था I उसी दौरान उसके बंद मकान में चोरी हो गई। घर का ताला तोड़कर चोर अंदर से गहने, एलईडी टीवी, सिलेंडर आदि कीमती सामान चुरा ले गए। कर्नल के पड़ोसी की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि कर्नल मनीष पंत निवानी राधाकृष्ण एंक्लेव, निकट रावत वेडिंग प्वाइंट , अपने परिवार समेत…

आज होगा श्री झंडे जी का विधिवत आरोहण

देहरादून : आज श्री झंडा जी का विधिवत आरोहण किया जायेगा I श्री झंडे जी को उतारने का कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू होगा। पहले सुबह पुराने श्री झंडे जी को उतारा जाएगा। उसके बाद संगत दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्यों से नए श्री झंडे जी को स्नान कराएंगी। विधिवत वैदिक विधान से पूजा अर्चना के बाद अरदास होगी। श्री झंडा (पवित्र ध्वजदंड) पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा और दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच श्री झंडे जी का विधिवत आरोहण किया…

कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने किया गणेश गोदियाल का समर्थन

देहरादून : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थन में उतरे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में विधायक हरीश धामी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि गोदियाल ने उत्साह के साथ कार्य किया है। ऐसा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गोदियाल की राजनीतिक रूप से हत्या की गई है। वह अध्यक्ष नहीं बनते तो विधायक निर्वाचित होते।

बसपा के नेता नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक भाजपा से मिले हुए हैं: मायावती

देहरादून: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज दो ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव पर हमला बोला है। मायावती ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा, बसपा के नेता नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक भाजपा से मिले हुए हैं। मायावती ने समाजवादी पार्टी के सरंक्षक पर भी हमला बोला है। उन्होंने बसपा तथा भाजपा की मिलीभगत के आरोप का भी जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज समाजवादी पार्टी पर निशाना साधाते हुए अपने ट्वीटर हैंडल…