Blog

14 हजार वोटों से हारे पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून: प्रदेश में चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों से आगे चल रही हैं| तो वहीं कांग्रेस 22 सीटों पर और निर्दलीयों तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी हैं। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं। लालकुआं सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट ने 14 हजार वोटों से हरा दिया है। वहीं, उनकी बेटी अनुपमा ने…

भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा सीट से की जीत हासिल

देहरादून : आज विधानसभा चुनाव के परिणाम के चलते पार्टियों से लेकर आम जनता तक सबमे उत्साह है I इस बीच हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने विजय हासिल की है। वहीं विकासनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी मुन्‍ना सिंह चौहान जीते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जीत के बाद कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है, उत्तराखंड की जनता की जीत है । भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह…

राजनीतिक दलों को जनता के लिए जमीन पर काम करना होगा: स्वतंत्र देव सिंह

देहरादून: यूपी मतदान की मतगणना में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गई हैं| जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना ब्यान जारी करते हुए कहा कि, जनता ने परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर विकास के लिए वोट दिया। हमें यह कभी नहीं लगा था कि बसपा इतना खराब प्रदर्शन करेगी। समाजवादी पार्टी ने भी चतुराई से चुनाव लड़े। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि राजनीतिक दलों को जनता के लिए जमीन पर काम करना होगा।

भारी अंतर से खिलेगा कमल, साइकिल होगी पंचर: केशव प्रसाद मौर्य

देहरादून: डिप्टी सीएम और सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू में भारी अंतर से कमल के खिलने की बात कही हैं। हालांकि इस सीट पर वे सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर केशव ने कहा, ‘सिराथू में भारी अंतर से कमल खिलेगा। साइकिल पंचर है। उसे बनाने में 25 साल लगेंगे।’

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ खेल रहे है होली

देहरादून : आज उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद पार्टियों की हार या जीत का परिणाम सामने आएगा I परिणाम जानने की उत्सुकता के साथ ही प्रदेश के लोगों की निगाहें उन सीटों पर भी लगी हैं, जो दिग्गजों की वजह से हॉट मानी जा रही है। इस बीच प्रदेश की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा आगे बढती नज़र आ रही है।  जिसको देखते हुए भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता…

पत्नी से अनबन के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून : पत्नी से अनबन के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी I जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली। जब परिवारजन उसके कमरे में पहुंचे तो शव झूलता सहमा गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के…

पंजाब में दिख रही केजरीवाल की सीधी एंट्री, फैंस कर रहे मजेदार मीम्स शेयर

देहरादून: दिल्ली के बाद केजरीवाल की पंजाब में सीधी एंट्री दिखाई दे रही है। अभी तक के रुझानों को देखते हुए ‘आप’ की झाड़ू, कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। वहीं सीएम चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू समेत कई दिग्गज अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी के फैंस सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। पंजाब के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। पंजाब के लोगों के लिए केजरीवाल किसी…

उत्तराखंड का पहला चुनावी नतीजा आया सामने, लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह जीते

देहरादून: आज प्रदेश में चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे | इसके लिए सभी मतगणना स्थलों पर लगातार कार्य चल रहा है| इसी बीच उत्तराखंड का पहला चुनावी नतीजा सामने आ गया है | 16 राउंड की मतगणना के बाद लोहाघाट से कंग्रेस पार्टी के खुशाल सिंह ने बाजी मार ली है | उन्होंने भाजपा पार्टी के पूरन सिंह को मात दी है |

वैक्सीन की दोनों डोज व आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट वालों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए मौके पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए भेजा है। काउंटिंग आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है| मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगती थीं, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगाई गई…

मतगणना से पहले दून पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जायेंगे I सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है I रुझानों को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है I इसी बीच बुधवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस का सपोर्ट करने देहरादून के मधुबन होटल पहुंच गए है। बता दे कि हाईकमान ने सीएम भूपेश बघेल के कंधों पर सरकार बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। देहरादून में सीएम भूपेश बघेल के स्वागत के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, प्रदेश…