Blog

प्रदेश में आज पहाड़ी क्षेत्रो में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क

देहरादून : प्रदेश में मौसम शुष्क हो रहा है वहीं चटख धूप खिलने से तापमान में इजाफा होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में गुरुवार को मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। जिसके चलते राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ़ और सुहावना हो गया है। चटक धूप खिल रही है जिससे तापमान में बढ़ोतरी…

पति ने पत्नी और सास का कत्ल कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, साली पर लगाया इल्जाम

देहरादून : हँसता खेलता परिवार एक पल में बर्बाद हो गया I पति ने पत्नी और सास का कत्ल कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या I निखिल के दोनों बेटे अनाथ हो गए। उसकी पहली पत्नी की बेटी का भी अब कोई सुधलेवा नहीं है। फिलहाल बच्चे अपनी बुआ के पास हैं। जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने अपनी पत्नी नीशु और सास जयंती की नृशंस हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह अपने दोनों बेटों स्पर्श, ओम के साथ ही पहली…

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देगा केंद्रीय विद्यालय

देहरादून: अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त में एक से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। इसके लिए संगठन ने देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपल को अनाथ बच्चों का मुफ्त नामांकन और 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। अनाथ बच्चों का नामांकन प्रधानमंत्री केयर फार चिल्ड्रेन स्कीम के तहत किया जाएगा। संगठन ने यह स्पष्ट कहा कि अनाथ का मतलब उन बच्चों से है जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है।…

प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, यूक्रेन में फंसे नागरिको के परिजनों से स्थापित करे संपर्क

देहरादून : यूक्रेन और रूस के बीच लगातार बमबारी और युद्ध की आशंका को देखते हुए यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लेन के लिए देश और प्रदेश सरकार पूरी कोशिश कर रही है I इसी संबंध में प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए I उन्होंने कहा कि यूक्रेन में उत्तराखण्ड के जो छात्र एवं अन्य नागरिक हैं, उनके परिजनों से लगातार संपर्क स्थापित किया जाय। इसके साथ ही शासन एवं दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को…

भगवान राम पर भरोसा नहीं रखने वाले अब हर मंच पर हनुमान जी का गदा लहराते हैं: सीएम योगी

देहरादून: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनावी रैलियों में हनुमान जी का गदा उठाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे परिवर्तन बताया हैं| उन्होंने कहा, जिन्हें भगवान राम पर भरोसा नहीं था, वह अब हर मंच पर हनुमान जी की गदा लहराते हैं। उन्होंने आगे कहा, 2024 में अयोध्या में कार सेवा की लाइन में खड़े होंगे। सीएम ने अखिलेश के हनुमान जी का गदा उठाने पर तंज कसते हुए कहा, यह परिवर्तन है। अच्छा है, यह होना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है। आप देखना कितना परिवर्तन हुआ…

दून में कमर्शियल सिलेंडर के दाम दो हजार के पार

देहरादून: पहली बार देहरादून में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये हो गए हैं। मंगलवार को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 103 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इसे देखते हुए अगले कुछ दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भी महेंगे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने जानकारी देते हुए बताया, सोमवार रात 12 बजे से दून में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये कर दिए गए हैं। इससे पहले 19 किलो का सिलेंडर 1947 रुपये का था। पिछले महीने सिलेंडर के दाम…

सीएम धामी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों से की बात, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून : यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच देशवासियों का रेस्क्यू मिशन जारी है I इस बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के चार छात्रों की घर वापसी हो गई है।  छात्रों की अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा, मनोज जोशी असिस्टेंट प्रोटोकॉल द्वारा अगवानी की गई। यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के करीब 30 छात्र लौट चुके हैं। 28 छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे, जिन्हें उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया। वहीं, कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी लौटे हैं, इससे पहले मंगलवार को उत्तराखंड के…

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर छिड़ा विवाद, रागिनी नायक ने की कार्रवाई की मांग

देहरादून: यूक्रेन और रूस के बीच जंग के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान ने देश में तहलका मचा दिया है। यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को लेकर जोशी ने कथित तौर पर कहा था कि विदेश में पढ़ने वाले 90 फीसदी मेडिकल स्टूडेंट नीट पास नहीं कर पाते हैं। उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं| नायक ने कहा कि, फेल होने वाले 90 फीसदी विद्यार्थी विदेश में पढ़ने जाते हैं, यह कहने से उनका…

अब आइआइटी रुड़की में होनहार छात्राओं को पीएचडी में बिना गेट के मिलेगा दाखिला

देहरादून: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की द्वारा इंजीनियरिंग और शोध कार्यों में प्रतिभावान छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल शुरु की गई है। जिसके अंतर्गत संस्थान नए सत्र से छात्राओं के लिए शंकुतला फेलोशिप शुरू करने जा रहा है। इसके माध्यम से छात्राएं ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के बिना भी आइआइटी रुड़की में पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगी। संस्थान की सीनेट ने इस निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, गेट परीक्षा पास करके आने वाले विद्यार्थियों की भांति ही शंकुतला फेलोशिप के…

एनसीबी को नहीं मिला आर्यन खान के ड्रग कार्टेल से संबंधित होने का सबूत

देहरादून: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के विशेष जांच दल की जांच में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का अंतरराष्ट्रीय ड्रग साजिश में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिल पाया है। जांच एजेंसी का कहना है कि, आर्यन खान एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा था इसका कोई सबूत नहीं मिला | हालांकि, जब संपर्क किया गया, तो अधिकारियों ने इस मामले पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर की गई छापेमारी में कुछ अनियमितताएं थीं। मामले की जांच अभी…