Blog

पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक छात्रा की मौत, 5 घायल

देहरादून : सोमवार सुबह विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे एक स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद राहत बचाव काम शुरू कर दिया गया है।  जानकारी के मुताबिक विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य छात्र-छात्राओं को…

गंगा किनारे सो रहे फक्कड़ को हाथी ने उतारा मौत के घाट, एक घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार

देहरादून: महाशिवरात्रि से एक दिन पहले स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा किनारे हाथी ने सो रहे एक फक्कड़ को मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक दुसरे व्यक्ति को हाथी ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है| यह घटना सोमवार तड़के एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में…

मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे भाजपा, प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही कांग्रेस : प्रीतम सिंह

देहरादून : नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्यवासियों ने इस बार बदलाव का मन बनाया है। इसलिए भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में कौन कहां किस से मिल रहा है, यह उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन यह तय है कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आ रही है। पोस्टल बैलेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के…

युवक ने धारदार चाकू से रेता अपना गला, हुआ अस्पताल से फरार

देहरादून : नैनीताल शहर के जू रोड क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने अपना गला चाकू से रेत डाला। गले से खून बहता देख दोस्तों के होश उड़ गए। जिसके बाद उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही युवक साथियों के साथ अस्पताल से भाग गया। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात अस्पताल से कोतवाली में सूचना मिली कि एक युवक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा है। उसके गले में घाव बना हुआ…

हरिद्वार से यूपी कांवड़ ले जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

देहरादून: फाल्गुन के महीने में हरिद्वार में कावड़ियों का आना जाना लगा हुआ है।इसी बीच हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।बता दे कि मृतक रोहित यादव(21) गौतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा निवासी पुत्र उदय नारायण अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने आए थे। रविवार सुबह…

मतदान देने जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला

प्रतापगढ़: कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोही गांव के मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव अपना मतदान देने जा रहे थे| तभी 50 लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलशन यादव के काफिले की तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे अपने समर्थकों के साथ कुंडा के पहाड़पुर में मतदान केंद्र पर अपना वोट देने जा रहे थे। मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले ही 50 से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी तीन गाड़ियों के शीशे…

सीएम धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात

देहरादून : राज्य में मतदान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। मतदान के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर चुनाव के साथ ही संगठन को मजबूत करने के संबंध में भी…

यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्रों का अजय मिश्रा ने किया स्वागत

देहरादून: उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में निवास कर रहे उत्तराखंड के सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिये भारत सरकार से लगातार सम्पर्क में बनी हुई है। यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को विदेश मंत्रालय सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था कर रहा है। प्रदेश के 200 से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं, उत्तराखण्ड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य…

नवविहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार को हत्या की आशंका

देहरादून : देहरादून जिले के डोईवाला थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है I पुलिस ने मृतक के पति समेत परिवार के चार लोगों पर दहेज के कारण हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र के चक सिंधवाल गांव का है। जहां विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था। मृतक के पिता ने पुलिस…

महाशिवरात्रि के पावन दिन पर तय होगी बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि

देहरादून: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। तिथि तय शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगीI एक मार्च महाशिवरात्रि के पावन दिन पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इस शुभ अवसर पर आराध्य देवी-देवताओं का श्रृंगार व आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। वही सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों के द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ मंदिर…