Blog

मतगणना वाले दिन को उत्साह की तरह मनाएगी कांग्रेस, कण्ट्रोल रूम भी होंगे सक्रीय: गोदियाल

देहरादून: इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को इस संबंध में पार्टी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की। जिसमे तय किया गया कि मतगणना वाले दिन को पार्टी उत्साह के साथ मनाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने बताया कि मतगणना वाले दिन यानि दस मार्च को पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। वहीं कंट्रोल रूम…

वन विकास निगम को कंपनी एक्ट में लाने को लेकर शासन स्तर पर कवायद शुरू, कर्मचारियों का विरोध

देहरादून: उत्तराखंड वन विकास निगम को कंपनी एक्ट में लाने के लिए शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। इससे पूर्व शासन ने इस संबंध में वन विकास निगम प्रबंधन से प्रस्ताव मांगा था, जिस पर कि पिछले सप्ताह, पहले दौर की चर्चा भी हो चुकी है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद वन निगम को कंपनी बना दिया जायेगा। वहीं निगम के कर्मचारियों द्वारा सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा हैI बीते 28 फरवरी को शासन स्तर पर हुई बैठक में निगम को कंपनी…

पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने दी जान,आरोपी सिपाही निलंबित

हल्द्वानी: पुलिस के सिपाही की मार के बाद युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैI बताया जा रहा है कि काठगोदाम स्थित पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही ने चौकी के पास ही एक युवक की पिटाई कर दी थी, जिससे युवक ने आहत होकर अपने हाथों के नसें काटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दीI घटना की जानकारी के बाद यहां के एसएसपी पंकज भट्ट ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जाँच के अदेश दे दिए हैंI पुलिस ने शव को…

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाने का वीडियो आया सामने, कॉलेज का रैगिंग से इंकार

देहरादून: शुक्रवार को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर के एक वीडियो में 27 से ज्यादा छात्र सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है उनके पास रैगिंग की कोई शिकायत नही आई है। इनमें से कुछ छात्र एप्रन पहने हुए थे और पीठ पर बैग लादकर चल रहे थे। पड़ताल में पता लगा कि यह सभी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। चर्चा है कि, प्रथम वर्ष के सभी स्टूडेंट्स को बाल कटवाने के निर्देश इनके सीनियरों ने…

प्रेस क्लब में शुरू हुई शूटिंग प्रतियोगिता

देहरादून : प्रेस क्लब में आज से मनोज कंडवाल स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने निशाना लगाकर किया। इस शूटिंग प्रतियोगिता में क्लब के सदस्य निशानेबाजी में हाथ आजमा रहे हैं I इस दौरान क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अथवाल ,महामंत्री ओपी बेंजवाल ,कोषा अध्यक्ष नवीन कुमार खेल संयोजक महेश पांडे पूर्व महामंत्री गिरधर शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देहरादून कॉलेज की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार,अपमान का बदला लेने के लिए की हत्या

देहरादून: देहरादून के कॉलेज की डी- फार्मा की छात्रा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे आरोपी आदित्य तोमर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वंशिका ने एक महीने पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की थी, जिस पर आरोपी ने टिप्पणी की थी। टिप्पणी को लेकर दोनों में कथित तौर पर बहस हो गई और वनिष्का ने इसकी शिकायत अपने दोस्तों से की। आरोपी ने कहा कि वंशिका…

गणेश गोदियाल ने निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र, कहा – डाक मतपत्रों से किया गया फर्जी मतदान

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो गए थे लेकिन उसके बाद पोस्टल बैलेट में धांधली का मामला जोरो पर रहा I इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर सेना में सेवारत सैनिकों के लिए जारी मतपत्रों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मतदान को निरस्त करने की मांग की है। गोदियाल ने पत्र में कहा कि निर्वाचन आयोग सेवारत सैनिकों और सर्विस मतदाताओं को मतदान सुविधा देने को डाक मतपत्र जारी करता…

13 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है I मामले के मुताबिक किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया I हालाँकि, पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी दो मार्च को डाक्टर के पास पेट दर्द की दवाई लेने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। जिसके बाद पिता की शिकायत…

अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देख हीरो बनने मुंबई निकला किशोर, पुलिस ने वापिस घर पहुँचाया

देहरादून: देहरादून के किशनपुर जाखन, थाना राजपुर निवासी वैभव नौटियाल ने मसूरी में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देख बॉलीवुड की चकाचौंध से प्रभावित होकर हीरो बनने कि चाह लेकर मुंबई के लिए निकला किशोर श्यामपुर पहुंच गया। अकेले घूमते किशोर को देखकर चीता पुलिस ने पूछताछ की तो किशोर ने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर शूटिंग को देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसके सिर पर हीरो बनने का जुनून सवार हो गया। फिर क्या था…

2002 या इससे पुराने ड्राइविंग लाइसेंस 12 मार्च तक करा लें अपडेट: परिवहन मंत्रालय

देहरादून: परिवहन मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, जिन लोगों के पास वर्ष 2002 या इससे पुराने ड्राइविंग लाइसेंस हैं, वह उन्हें 12 मार्च तक ऑनलाइन अपडेट करा लें। अगर ऐसा न किया गया तो डीएल की अवधि समाप्त हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सारथी पोर्टल के माध्यम से देशभर के लाइसेंस की जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। डीएल की पूरी प्रक्रिया अब सारथी पोर्टल के माध्यम से ही होनी है। इसके लिए डाटा का ऑनलाइन होना जरूरी है। विभाग ने निर्देश…