Blog

सीएम धामी ने यूक्रेन से लौटे उतराखंड के बच्चों से की भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड सदन में यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट की I उन्होंने उनका हालचाल पूछा। सीएम धामी ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखण्ड विद्यार्थियों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। बता दे कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है। सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की…

वन दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, 1800 प्रश्नों में से 332 हटाए, दिए बोनस अंक

देहरादून : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती परीक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस भर्ती प्री परीक्षा में 12 गलत सवालों पर बोनस अंक देने का मामला आया है I आयोग ने इस परीक्षा में 332 सवालों को पाठ्यक्रम से अलग मानते हुए हटा दिया और उनके बदले सभी उम्मीदवारों को बोनस अंक दे दिए। अब उम्मीदवार इसके विरोध में उतर आए हैं। बता दे कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसंबर 2019 में वन दरोगा के 316 पदों…

ऋषिकेश कृषि मंडी की 3 दुकानों पर लगी आग ,लाखों का सामान खाक

देहरादून: हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लगने से लाखों का सामान पूरी तरह से खाक हो गया। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया| जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने…

उत्तरकाशी के मथोली गांव में ‘दि विमिन विलेज संस्था’ आयोजित करेगी घास काटने की प्रतियोगिता

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में स्थित मथोली गांव में दि विमिन विलेज संस्था की ओर से 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले मेले में पहली बार घस्यारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है | प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गांव की महिलाएं बाकायदा जंगल में घास काटने जाएंगी। इवेंट कोऑर्डिनेटर सविता कंसवाल व प्रदीप पंवार ने बताया कि घसियारी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में गांव की नई दुल्हनों के बीच एक घास काटने की प्रतियोगिता है, जिसे मेले के साथ मनाया जाता है। सविता नेपाल…

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, दहेज़ में कार न देने पर शादी से किया इनकार

देहरादून : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और दहेज़ में कार की डिमांड का मामला सामने आया है I मामले के अनुसार एक आरोपित युवक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं उसने शादी के पहले दहेज की डिमांड की तो युवती ने कार न देने असमर्थता जताई । जिसके बाद युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, एक युवती जो सहस्रधारा रोड की रहने वाली है उसने तहरीर…

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रखी मांग,वेतन भुगतान करे व रिकवरी आदेश वापस ले प्रबंधन

देहरादून: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एसीपी के नाम पर प्रबंधन से समय पर वेतन भुगतान के साथ ही रिकवरी का आदेश वापस लेने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वेतन से रिवकरी करना न्यायोचित नहीं हैं। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की मांग भी उन्होंने उठाई है। उनका कहना है कि प्रबंधन आर्थिक संकट का बहानाकर कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे रहा है, जिस कारण कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

हैदराबाद में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के मिश्रण से केयरटेकर ने बनाया अंधा

देहरादून: हैदराबाद में एक केयरटेकर ने 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के जहरीली मिश्रण से अंधा करने के बाद उसे लूट लिया। पुलिस ने 32 वर्षीय महिला केयरटेकर पी भार्गवी को बीते बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 73 वर्षीय हेमवती सिकंदराबाद के नचाराम में एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। उनके बेटे शशिधर जो लंदन में रहता है उसने अगस्त 2021 में पी भार्गवी को अपनी माँ की देखभाल के लिए रखा था। अक्तूबर 2020 में हेमवती की आंखों में तकलीफ होने…

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सम्बन्ध में ली बैठक, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को शहरी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं सोर्स सैग्रीगेशन को 100 प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सोर्स सैग्रीगेशन एवं डोर टू डोर कूड़ा उठाने का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन प्रस्तावों को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उनके टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। साथ ही कार्य पूर्ण होने की…

आज वाराणासी में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होंगे सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन से दिल्ली दौरे में थे I जिसके बाद वे गुरूवार को भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने के लिए नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचे I वहीं, आज सीएम धामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। आज सीएम धामी लखनऊ से वाराणासी के लिए रवाना होंगे। वाराणासी में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रोड…

मल्लीताल में शव मिलने से हडकंप, सीने में तीन गोली लगने से मौत

देहरादून: शुक्रवार की सुबह मल्लीताल क्षेत्र में स्थित गोपाला सदन में एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए | मृतक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है | शव के पास से पुलिस ने तमंचा और एक खोखा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर लोगों ने युवक के शव को देखते ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस…