देहरादून : फाल्गुन कांवड़ यात्रा शुरू होने पर नया यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। कांवड़ मेले के खत्म होने तक हरिद्वार-नजीवाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। लेकिन अगर किसी वाहन को नजीवाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वाया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जा सकेगा। वहीं दूसरी तरह रुड़की से देहरादून जाने वाले भी छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे। इस सम्बन्ध में सीओ यातायात राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए…
Blog
सरकार बनने पर सुलझाया जायेगा ग्रेड पे का मामला : सीएम धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि कहा कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला सरकार बनने के एक माह के भीतर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त भू कानून के मामले में भी उत्तराखंड के हित मे निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता के प्रचंड समर्थन से 60 से अधिक सीटें जीतेगी। बता दे कि सीएम धामी 23 फरवरी बुधवार को चम्पावत हादसे के पीड़ितों से मिलने उनके गांव गए। उसके बाद वह घायल से मिलने…
भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त: सीएम धामी
देहरादून: प्रदेश मुख्यमंत्री ने नयना देवी मंदिर परिसर में हुई वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। वह प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही हैं। जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, विपक्षी भी मानने लगे हैं कि भाजपा साठ पार जाने वाली है। साथ ही भीतरघात के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ है तथा भारत ही नहीं विश्व बड़ी पार्टी में से एक है। बड़े परिवार में आंशिक मतभेद हो सकते…
छठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं में बदलाव
देहरादून : उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित स्कूलों में छठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है अब गृह परीक्षाएं 14 मार्च से 25 मार्च के बीच होंगी। सभी जिलों में गृह परीक्षाएं एक ही तिथि पर आयोजित की जाएंगी। ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड की तिथि दो दिन आगे बढ़ाते हुए 28 फरवरी कर दी है। पहले प्री बोर्ड और गृह परीक्षा की तिथि एक साथ 26 फरवरी घोषित की गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के…
विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने बैंकों को लौटाए 18000 करोड़ रुपए: केंद्र सरकार
देहरादून: शराब कारोबारी भगौड़ा विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के 18000 करोड़ रुपए बैंकों को लौटा दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को यह बताया जिसके बाद कोर्ट ने पीएमएलए के प्रावधानों के चुनौती देने की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान केंद्र ने कोर्ट में पीएमएलए के प्रावधानों को बचाव भी किया। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और सीटी रवि कुमार की बेंच ने सुनवाई की। वहीं, केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने…
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंडराता दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च अभियान
देहरादून: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अरनिया इलाके में ड्रोन दिखाई दिया हैं| जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान जारी कर दिया। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों के साथ-साथ अन्य एजेंसिया भी जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था को सकत की जाने की जानकारी दी है। वीरवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीओपी बिक्रम और जबोवाल के बीच ड्रोन दिखाई देने के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। जिसके बाद ड्रोन गायब हो गया। इससे…
हाथी ने पेट्रोल पंप में घुसकर सूंड से तोड़ी दीवार
देहरादून : बीते बुधवार की देर रात हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ पेट्रोल पंप पर एक टस्कर हाथी घुस गया। हाथी ने पहले पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, उसके बाद वह पेट्रोल पंप की मशीनों को तोड़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन मौके पर कर्मचारियों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भागा। घटना के मद्देनज़र गुरुवार को रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बैलगढ़ के पास हाल ही में एक पेट्रोल पंप बनाया गया है। जहा बुधवार की देर रात एक हाथी जंगल से…
योगी को हार के बाद कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे दूंगा: हरीश रावत
देहरादून: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रचार में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। जहाँ उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद उन्हें कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में बीजेपी की हार होगी। चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही सीएम पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। उन्होंने सीएम योगी…
पहली बार अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगा भारतीय एयरक्राफ्ट तेजस
देहरादन: अगले माह स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट तेजस पहली बार इंग्लैंड में कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज में हिस्सा लेगा | अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत का लाइट वेट लड़ाकू विमान तेजस किसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि इंग्लैंड में होने जा रहे कोबरा युद्धाभ्यास में पांच तेजस विमान भारत से उड़ान भरकर इंग्लैंड के वैडिंगटन एयरबेस पहुंचेंगे। इसके लिए सी 17 एयरक्राफ्ट विमान की भी मदद ली जाएगी। हाल ही में…
धर्मनगरी हरिद्वार में श्रावण मास जैसा नजारा, हर तरफ बम-बम की गूंज
देहरादून: फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि एक मार्च को है। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रावण मास जैसा नजारा नजर आ रहा है। हर जगह बम-बम की गूंज सुनाई दे रही है। बाजारों में जहां श्रद्धालु कांवड़ और कांवड़ियों की वेशभूषा खरीदने में जुटे हैं। वहीं गंगा घाटों से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। दो साल बाद कोरोना संक्रमण का असर कम होने व मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही धर्मनगरी में…
