Blog

मदन कौशिक ने हरदा के पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो को बताया फर्जी

देहरादून : पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत का पोस्टल बैलेट में धांधली को लेकर एक वीडियो पोस्ट हुआ था । जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को कौशिक पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते समय उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि उनके नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थानों का…

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिको को वापस लाने के लिए सीएम धामी ने पीएमओ से की बात

देहरादून : यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा। डिसके लिए केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है। सीएम धामी के अनुसार इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है। जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों…

पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो का निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान, डीएम पिथौरागढ़ से मांगी रिपोर्ट

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डाक मत पत्र के वायरल वीडियो के मामले का राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में पिथौरागढ़ जिलाधिकारी को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।इस सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी। वहीं, आयोग ने डाक मतपत्र के मतदाताओं की सूचना न मिलने के संबंध में भी सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। बता दे कि उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने लगातार छठे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

देहरादून : वेतन की मांग को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ और निकाय कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे है | लगातार बुधवार को छठे दिन भी उनका यह प्रदर्शन जारी रहा। पर्यटक स्थलों के साथ -साथ विभिन्न वार्डों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं | जिसके चलते नगर के कईं स्थानों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। इसके कारण पालिका के बाकी काम भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। कार्य बहिष्कार के छठे दिन सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद…

अच्छे स्वास्थ्य और चिकित्सा पर होना चहिए हर मानव का अधिकार : डॉ. गौरव संजय

देहरादून: प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता आयोजित हुई जिसमें पदम श्री से संम्मानित डा.गौरव संजय ने मानव स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और चिकित्सा पर हर मानव का अधिकार होना चाहिए। यह समाज और राष्ट्र दोनों की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवा का ज्ञान हम सबको बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए। नियमित व्यायाम,संन्तुलित भोजन,पर्याप्त आराम ये सब चीज़े हमारे अच्छे स्वास्थय के लिए आवश्यक हैं। बता दे कि डा.संजय 2002 से आर्थोपेडिक,स्पाईन एवँ मैटरनिटी सेन्टर चला रहै हैं। इसके साथ संजय निशुल्क जनजागरूकता…

20 हज़ार आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को आधार कार्ड से जोड़े जाने की तैयारियां शुरु

देहरादून : योजनाओं में हो रहे फर्जीवाडे की रोकथाम के लिए एक मजबूत कदम उठाया गया हैI जिसके लिए अगले एक महीने के अंदर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से 20 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के 7.50 लाख बच्चों को आधार से जोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। इस प्रकरण के लिए विभाग की ओर से साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। जिसके आधार पर बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के…

‘रामसेतु’ को लेकर कोर्ट में फिर उठी मांग , कोर्ट ने केंद्र से मांगी राय

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु को ऐतिहासिक स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार से उसकी राय मांगी है।  सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर याचिका पर केंद्र से जवाब मांगते हुए अगली सुनवाई की तारीख 9 मार्च तय की है।  बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने इससे पूर्व 2018 में यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दी थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2020 में रामसेतु को ऐतिहासिक स्मारक के रूप में मान्यता देने…

ड्रीम प्रोजेक्ट होगा पूरा गंगा नदी पर बनेगा प्रदेश का सबसे लम्बा पुल

देहरादून : केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से गंगा पर बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे पुल को स्वीकृति मिल गई है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रिंग रोड निर्माण की दूरगामी योजना बनाई है। जिसके बाद हरिद्वार के ड्रीम प्रोजेक्ट रिंग रोड की आखिरी चरण की बाधा भी दूर हो गई है। रिंग रोड के पहले चरण में 15 किमी 300 मीटर लंबे फोरलेन निर्माण के लिए रेल मंत्रालय के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड का चयन किया गया है। इसकी लागत 1100 करोड़ होगी।…

ईपीएफओ के पेंशनधारको को बड़ी राहत, नवंबर तक जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की बाध्यता ख़त्म

देहरादून : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने पेंशनधारकों को बड़ी राहत दी है I अब ईपीएफओ के पेंशनधारको जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए नया नियम बनाया गया है। ईपीएफओ ने हर वर्ष नवंबर में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की बाध्यता समाप्त कर दी है। नए नियम के मुताबिक, पेंशनभोगी किसी भी समय जीवन प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं। जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की तारीख से एक साल तक के लिए वैध होगा। बता दे कि पेंशनधारकों को पेंशन मिलना जारी रहे, इसके लिए उन्हें अपना जीवन प्रमाणपत्र…

एससीईआरटी की योजना, बोर्ड परीक्षा को तनाव रहित बनाने के लिए परीक्षा से पहले छात्र-छात्राएं करेंगे योगासन

देहरादून: अब बोर्ड परीक्षा को तनाव रहित बनाने के लिए परीक्षा से पहले छात्र-छात्राएं पद्मासन व सुखासन करते नजर आएंगे। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा विस्तृत मार्गदर्शिका तैयार कर सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को भेज दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 28 मार्च से प्रस्तावित है। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 2.72 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसके सन्दर्भ में अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक आरके कुंवर ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि कोरोना के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित…