देहरादून: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है।सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर नजर आ रही है। वही युवा वोटरों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार पोलिंग की अवधि 1 घंटा बढ़ा दी गई है, जिसके तहत अब शाम 6:00 बजे तक लोग अपना वोट कर सकेंगे। मतदाताओं की बात करें तो पूरे प्रदेश में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं। जिसमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39…
Blog
हिंदुस्तान का जिगर पंजाब, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं : अमित शाह
देहरादून: पंजाब के चुनावी समर में गृह मंत्री अमित शाह उतर आए हैं। शाह किसान आंदाेलन के बाद आज पहली बार पंजाब पहुंचे हैं। अमित शाह हेलीकाप्टर से दुर्गा माता मंदिर के सामने गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स में उतरे, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से दरेसी ग्राउंड पहुंचे। यहां पर नेताओं ने पगड़ी पहनाकर शाह का स्वागत कर उन्हें कृपाण भेंट की। गृह मंत्री अमित शाह ने नशामुक्त पंजाब का नारा दिया। शाह ने नशा मुक्त पंजाब के लिए मुट्ठी बंद कर प्रचंड आवाज में भारत माता की जय कहा।…
कांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर प्रदेशभर में दुपहिया वाहन की पार्किंग फ्री
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कई वादों और घोषणाओं की बौछार की । इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रचार के अंतिम चरण में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी को भी प्रदेशभर में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना दुपहिया वाहन खड़ा करने पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। यानि दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग पूरी तरह से निशुल्क होगी। वहीं दूसरी घोषणा में कहा कि खेती को बंदरों और सुअरों के…
सीएम धामी के सिविल कोड यूनिफार्म पर प्रियंका का पलटवार
देहरादून : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरखंड में कई जनसभाओं को संबोधित किया, इस दौरान प्रियंका ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार को घेरा । प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड और केंद्र में भाजपा डबल इंजन वाली सरकार का हवाला देकर दावा कर रही थी कि तेजी से विकास होगा, मगर जुमलों के अलावा कुछ नहीं हुआ। वहीं उन्होंने सीएम धामी के सिविल कोड यूनिफार्म पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पहले लोगों का पेट भरे, रोजगार दे और महंगाई कम करे फिर…
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा पर उठाये सवाल
देहरादून: शुक्रवार को राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ और डॉ. समां मोहम्मद ने एक-एक कर सोशल मीडिया पर वायरल कुछ कथित ऑडियो-वीडियो मीडिया के सामने प्रस्तुत किए।इन वायरल ऑडियो-वीडियो को हथियार बनाते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रो. गौरव ने कहा कि ऑडियो में जो व्यक्ति महिला से अश्लील बातें कर रहा है, वह व्यक्ति भाजपा सरकार में है। साथ ही दूसरे वीडियो में गर्भवती महिलाओं को महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की नाक के नीचे…
भाजपा को मिलेगी बेरोजगार युवा से वोट की चोट : राहुल राव
देहरादून : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने उतराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उतराखंड सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुम्भकरण की नींद सोयी रही जिस कारण राज्य का युवा वर्ग रोजगार और विकास से वंचित रहा । साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा इस बार अपने वोट से भाजपा पर चोट करेंगे । राजीब गाँधी भवन में प्रेस वार्ता के दौरान राहुल ने कहा कि यही युवा को रोजगार हासिल करता तो वह अपने परिवार की आजीविका…
रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों को भविष्य में नहीं किया जायेगा लागू: नरेंद्र सिंह तोमर
देहरादून: किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए जा रहे| जिस पर सरकार ने रद्द किए गए तीनों कृषि कानून भविष्य में लागू नहीं किए जाने को स्पष्ट किया है। शुक्रवार को राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, रद किए जा चुके कृषि कानूनों को भविष्य में लागू करने की कोई योजना नहीं है। कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजन को मुआवजा देने का मामला राज्य सरकारों के पास है। नरेंद्र सिंह तोमर ने इस साल…
भाजपा ने पूरे देश में बिगाड़ा माहौल , उसे ठीक करने के लिए कांग्रेस को करे मतदान : सुधीर शर्मा
देहरादून : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल उत्तराखंड के लिए नहीं, बल्की पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी ने जो माहौल पूरे भारत वर्ष के अंदर बिगाड़ा है। उसे ठीक करने और आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। शुक्रवार को गल्जवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के समर्थन में आयोजित सभा में सुधीर शर्मा पहुंचे थे। जिस दौरान उन्होंने…
योगी आदित्यनाथ के बयान के समर्थन में आए केरल भाजपा उपाध्यक्ष केएस राधाकृष्णन
देहरादून: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केरल पर दिए गए बयान पर भाजपा ने उनका समर्थन किया है। योगी की टिप्पणी के समर्थन में आए केरल भाजपा के उपाध्यक्ष केएस राधाकृष्णन ने कहा कि, केरल में शराब की खपत और अपराध दर दूसरें राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। बता दें सीएम योगी ने हाल ही में मतदाताओं को संदेश देते हुए आगाह किया था कि अगर उन्होंने गलती की तो उत्तर प्रदेश जल्द, ‘कश्मीर, बंगाल या केरल’ बन सकता है। एजेंसी से बात करते हुए राधाकृष्णन ने कहा,…
भाजपा शहादत में भी ढूंढती है सियायत: आचार्य प्रमोद कृष्णम
देहरादून : कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे थे I जिस दौरन उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया I उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 से पहले जो बातें कही थी, उससे अब एकदम पलट गई। न राष्ट्रभक्ति है न राष्ट्रएकता है। शहीदों के परिजनों को सम्मान नहीं मिला। भाजपा शहादत में भी सियासत ढूंढते हैं और हम सियासत में भी इबादत करते हैं। कांग्रेस ने…
