देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस कारण लोगो को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। ऐसे में सोमवार को उत्तराखंड में खुशगवार मौसम के बीच मतदान संपन्न हुआ हैं। जहां ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही तो वहीं कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये और मध्यम हवाएं भी चलीं। हालांकि आज फिर से मौसम के करवट बदल्नें के आसार नजर आ रहें है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो…
Blog
मदन कौशिक पर विधायक संजय गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संम्पन हो चुके है I वहीं मतदान निपटते ही हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से विधायक और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मदन कौशिक पर पार्टी विरोधी कार्य करने का जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, मदन कौशिक ने आरोपों की जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए टिप्पणी से इन्कार कर दिया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय…
चारा घोटाला मामले में दोषी साबित हुए लालू प्रसाद यादव
देहरादून: चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में ट्रायल का सामना कर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दोषी साबित हुए हैं। दरअसल, लालू प्रसाद को अब तक करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े पांच में से चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। चारा घोटाले के चार मामलों- देवगढ़, चाईबासा, रांची के डोरंडा कोषागार और दुमका मामले में लालू प्रसाद को जमानत दे दी गई थी। जांच में सामने आया कि 1990-92 के दौरान 2…
उतराखंड में 65.10 प्रतिशत हुआ मतदान, ये रहा सभी जिलों का मतदान प्रतिशत
देहरादून : उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ । राज्य चुनाव आयोग के अनुसार उत्तराखंड में मतदान 65.10 प्रतिशत हुआ। बता दे कि वर्ष 2017 में राज्य में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। परन्तु अभी पोस्टल वोट को इनमे जोड़ा नहीं गया है यदि इन वोटो को भी शामिल किया जाए तो प्रतिशत में बढोतरी हो सकती है I प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होती दिखाई दे रही है तो कुछ सीटों पर निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, बसपा के उम्मीदवार…
तेज रफ्तार ने ली चार युवकों की जान, एक घायल
देहरादून: सोमवार देर रात को गौलापार में कुंवरपुर तिराहे पर तेज रफ्तार से चल रही कार पेड़ से टकरा गई। जिससे चार युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सूचना मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती किया| डॉक्टरों ने जांच के बाद बद्रीपुरा निवासी कार्तिक डोभाल (22) पुत्र राजेश डोभाल, शिवजी विहार पीलीकोठी निवासी अक्षय आहूजा पुत्र महेश आहूजा और पांडे निवास बद्रीपुरा निवासी चित्रेश गुप्ता (19) पुत्र राजेंद्र गुप्ता और बद्रीपुरा निवासी प्रियांशु बिष्ट को…
मतदान के दिन प्रदेश मे आचार संहिता की उड़ी धज्जिया, 203 मामले दर्ज
देहरादून: राज्यभर में मतदान के दिन चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के 203 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 51 मामले देहरादून में दर्ज हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कई शिकायतें मिली हैं। जिन मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए हैं, उनमें 92 मामले कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चमोली जिले में 5, देहरादून में 51, हरिद्वार में 32, पौड़ी में 9 मामले…
मतदान केंद्र पर व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान मौत
नरेंद्रनगर: सोमवार को चुनाव के दिन एक दुखद घटना सामने आयी हैI जनपद टिहरी के नरेन्द्रनगर स्थित चौंपा मतदान केंद्र में मतदान करने जा रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। कुमाली गांव निवासी वीर सिंह तोपवाल (67) मतदान करने के लिए चौंपा मतदान केंद्र पर जा रहा थे। तभी मतदान केंद्र पर ही पहुंते ही उनके सीने में दर्द उठने लगा। इसपर परिजनों ने उन्हें कुछ देर वहीं सीढ़ी पर बैठा दिया, लेकिन उनका दर्द बढ़ता गया। सूचना पर 108 सेवा मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार…
देहरादून जिले में चकराता सीट पर सबसे अधिक मतदान
उत्तराखंड पोलिंग: दिग्गजों ने किया मतदान, तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
देहरादून: राज्य में सुबह आठ बजे से ही पोलिंग शुरू होने के बाद मतदाताओं की लम्बी कतारों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गजों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सोमवार को देहरादून में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान आदर्श मतदान केन्द्रों एवं सखी बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में मानव भारती पब्लिक…
उत्तराखंड में एक बजे तक हुआ 35.21 प्रतिशत मतदान
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के चलते दिन के एक बजे तक 35.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकी शुरुआती दौर यानी 10 बजे तक 18.97 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी थीI इस आधार पर देखा जय तो पहले तीन घंटे का जो ग्राफ था, लगभग वही ग्राफ अगले तीन घंटे का भी देखने में आ रहा हैI मात्र एक से डेड परसेंट कम हैI जो कि अब अगले छ: घंटे में थोडा बहुत घाट बढ़ सकता हैI इस लिहाज से अगर आंकलन किया जाय तो प्रदेश में शाम छ: बजे तक…
