Blog

आगामी चुनावो के चलते 11 से 14 फ़रवरी तक सील रहेगी अंतराष्ट्रीय सीमाए

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु 11 से 14 फरवरी तक जिले की सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेंगी। इस के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। सीमांत जिले के झूलाघाट, डौड़ा, जौलजीबी, धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल हैं। आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आर-पार जाने वालों की चेकिंग कर रही है। इसके तहत एसएसबी और पुलिस टीम नेपाल सीमा पर पैनी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा एसएसबी नेपाल सीमा पर लगातार गश्त कर…

आज मंगलौर में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गाँधी

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ तीन दिनों बाकी हैं। इसी के चलते सभी राजनैतिक पार्टियाँ पूरे जोरो शोरो से चुनावी प्रचार में लगी हुई है I कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड के मंगलौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया। सीओ पंकज गैैरोला ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को 11:50 बजे मंगलौर पहुंचेंगे। इसके बाद 1:10 बजे मंगलौर से रवाना हो जाएंगे। पुलिस…

क्यारकुली भट्टा क्षेत्र में अवैध खनन व कटान को लेकर यमुना वृत्त सर्किल ने दिए जांच के निर्देश

देहरादून : राजधानी देहरादून के मसूरी मार्ग स्तिथ क्यारकुली भट्टा क्षेत्र में भू माफियाओं के द्वारा पेड़ों का अवैध कटान सहित अवैध खनन करने का प्रकरण सामने आया है I इस मामले में देहरादून के डालनवाला निवासी पंकज चड्डा ने यमुना सर्किल के वन संरक्षक को शिकायती पत्र भेजा है I जिसके बाद वन संरक्षक यमुनावृत्त अमित वर्मा ने मसूरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए है I वहीं देहरादून के एडवोकेट डी .एस बुटोला ने भी इस मामले में उतराखंड सरकार…

हरीश रावत की पीएम को चुनौती, “मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने की बात कही होगी तो प्राण त्याग दूंगा”

देहरादून: आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में लगातार सियासत गरमाई हुई है | अब उत्तराखंड में चुनाव से पहले ही ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने’ का मामला गरमाता नजर आ रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। जिस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ऐसा उन्होंने कहा होगा तो वो अपने प्राण त्याग देंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड चुनाव के चलते गदरपुर, जसपुर, खटीमा,…

संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा सांसद ने राज्यसभा में पेश किया नोटिस

देहरादून: बुधवार को भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस पेश किया। भारत रत्न लता मंगेशकर का इसी रविवार को बीमारी के चलते देहांत हो गया था। 8 जनवरी को कोरोना संक्रमण के बाद लता मंगेशकर को सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था | उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। जिसके बाद 92 वर्षीय लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया था | लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के…

सतपाल ब्रह्मचारी पर भाजपा का पलटवार, लगाया महिलाओं से दुर्व्‍यवहार का आरोप

देहरादून : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के आरोपों के जवाब देते हुए भाजपा ने पलटवार किया है I भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने सतपाल ब्रह्मचारी को निशाने पर लिया। उन्होंने ब्रह्मचारी पर बैरागी कैंप में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार के आरोप लगाए। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके साथ चल रहे बाहरी राज्यों के लोग वोट मांगने के नाम पर जनता से दुर्व्‍यवहार, मारपीट और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अजनबी चेहरों के साथ झुंड बनाकर कालोनियों में लोगों को…

डीजीपी ने अशोक कुमार ने दिए दून की ट्रैफिक लाइटों में टाइमर लगाने के निर्देश

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार ने यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन को जल्द ही शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों में टाइमर लगाने के निर्देश दिए हैं। दून के ज्यादातर चौराहों पर अभी तक लाइटों में टाइमर नहीं हैं। जिसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई-कई जगह तो इसी वजह से जाम भी लग रहा है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद डीजीपी ने यातायात निदेशक को सभी चौराहों पर लाइटों में टाइमर लगवाने के निर्देश दिए और साथ ही यह निर्देश भी दिए हैं कि सभी…

मदन कौशिक से जान का खतरा जता रहे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी

देहरादून : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से अपनी जान को खतरा जताया है। सतपाल का कहना है कि उन्हें प्रचार करने से रोका जा रहा है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से बात करने का प्रयास किया गया, तो पहले बताया गया कि वे रैली में व्यस्त हैं, लेकिन देर रात तक उनसे बात नहीं हो सकी। प्रेस क्लब में कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मदन कौशिक ने शहर की शिक्षा, चिकित्सा…

अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाने के चलते सीएम धामी कर बैठे आचार संहिता का उल्लंघन: आशा मनोरमा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की गई | जिस पर प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की। आशा ने ईमेल व डाक के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को शिकायत भेजी। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को सीएम धामी…

11 फरवरी को उतराखंड में चुनावी बिगुल फूकेंगे गृहमंत्री अमित शाह

देहरादून : विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के दिग्गज नेता चुनावी प्रचार के लिए लगातार जनता से जुड़ रहे है I इसी के चलते गृहमंत्री अमित शाह 11 फरवरी को हल्द्वानी रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रावत ने बताया गृह मंत्री की रैली को सफल बनाने लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। रावत ने बताया कि रैली के लिए विधानसभा स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पूरे जिले से पार्टी…