Blog

12 विधानसभा सीटों में अब भी भाजपा को बगावतों का खतरा

देहरादून: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी के आखिरी दिन भाजपा केवल छह बागियों को ही मनाने में कामयाब हो पाई हैं। वाहीं प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों में अब भी बगावतों का खतरा बना हुआ है। इन सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उतरे बागी चुनाव मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए हैं। भाजपा को फ़िलहाल चार विधानसभा सीटों पर राहत मिल पाई है। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की बागियों को मनाने में अहम भूमिका मानी जा रही है।…

मार्च के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा जाड़े का मौसम

देहरादून: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल सर्दी के दिनों में 20 से 30 दिनों तक का इजाफा हो सकता है। यह असर उत्तराखंड समेत पूरे हिमालयी क्षेत्र में दिखाई देगा। इस बार अन्य सालों की तुलना में 15 फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में जाड़े का असर मार्च माह के शुरुआती सप्ताह तक रह सकता है। जबकि पहाड़ी इलाकों पर मार्च में बर्फबारी की पूरी संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस बार जनवरी…

रूठों को मना नहीं पाई तो पार्टी से किया निष्कासित

देहरादून: विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से बागी हुए कई नेताओं को कांग्रेस नहीं मना पाई तो अब पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में रामनगर से उतरे संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से संजय डोभाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण समेत पांच प्रमुख नेताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कर दिया है, तो वहीं लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चुनाव…

विधानसभा चुनाव: बागी प्रत्याशियों ने बढ़ाई भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बागी प्रत्याशियों ने भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन भी दोनों ही पार्टियों के आला नेता बागियों को मनाने में काफी हद तक असफल रहे। कांग्रेस जहां 7 बागियों को मनाने में असफल रही तो, भाजपा के 15 बागी प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। अब देखना होगा कि बागी बने दोनों ही पार्टियों के निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में क्या कौशल दिखा पाते हैं। परंतु दोनों ही पार्टियों को नुकसान होने के पूरे पूरे आसार हैं। भाजपा…

20 दिन बाद आए कोरोना के दो लाख से कम मामले

देहरादून: देशभर में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटो में कोरोना के 1,67,059 नए मामले सामने आए तो वहीं कोरोना से 1192 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कोरोना से 2,54,076 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट अब 11.69 % हो गया है। देश में अब कोरोना के एक्टिव मामले घटकर 17,43,059 हो गए हैं। वहीं, इसके अब तक 4,14,69,499 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 3,92,30,198 लोग अब तक…

धर्म के खिलाफ अपमानजनक बात करने पर वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है| कारी शफीकुर्रहमान के साथ एडीजी मेरठ से मिल मुस्लिम समाज के लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने की मांग की है। मुस्लिम समाज के लोगों ने वसीम रिजवी पर उन्हें लज्जित करने और धार्मिक ग्रंथ में फेरबदल कराने की बात कहकर सभी की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने धारा 153 ए के तहत किसी धर्म जाति या संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने…

जनसभाओं में अब 500 की जगह1000 लोग होंगे शामिल

देहरादूनः कोविड संक्रमण के चलते विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों की बड़ी रैलियों, रोड शो की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चुनाव आयोग ने पहले ही एक फरवरी से रैलियों और रोड शो से रोक हटाने की घोषणा की थी, लेकिन अब सोमवार को आयोग ने समीक्षा बैठक कर इसे 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। तब तक के लिए प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल को रोड शो, पद यात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि आयोग ने कुछ राहतें भी दी…

डॉक्टर और फार्मेसिस्ट से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : गुरुवार को राजकीय जिला अस्पताल के कोरोनेशन विंग में मरीज़ की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी थीI जिसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट की। जिस कारण शुक्रवार को डॉक्टर और फार्मेसिस्ट हड़ताल पर चले गए थेI मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आज डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक में आज दाेपहर 12 बजे से कोरोनेशन अस्पताल में ओपीडी कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। वहीं इस मामले के चलते सोमवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी की चेतावनी दी…

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के डैमेज कंट्रोल में सफल होने का किया दावा

देहरादून: आज प्रदेश में नामांकन वापस करने का आखिरी दिन है| जीस क्रम में पार्टियों द्वारा बागी नेताओं को मनाने का दौर चल रहा है। जिसके चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के डैमेज कंट्रोल में सफल होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कि लहर चलने कि बात कही है| निशंक ने कहा है कि, डोईवाला में भाजपा से बागी होकर नामांकन करने वाले सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट, राहुल…

पैसों की तंगी से परेशान पति ने की पत्नी की हत्या

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में बड़ा ही मार्मिक तथ्य सामने आया हैI हत्या की वजह घर की आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। रविवार देर शाम महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैI लेकिन वह ज्यादा कुछ पुलिस को नहीं बता रहा है। आज आरोपी की न्यायालय में पेशी की जाएगीI रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया…