देहरादून: कॉर्बेट पार्क के निकट सुंदरखाल क्षेत्र के निवासियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत अब तक बिजली, पानी, मोबाइल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दि जा रही थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के वन सचिव और प्रमुख वन संरक्षक को नोटिस जारी किया है। अदालत ने ये अधिकार सुंदरखाल के ग्रामीणों को अब तक न दिए जाने का कारण स्पष्ट करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई जस्टिस हेमंत गुप्ता और आर सुब्रमण्यम की पीठ में हुई। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। वत्सल फाउंडेशन की…
Blog
पुरोला में बोले शिवराज सिंह, राहु-केतु लगा देंगे उत्तराखंड पर ग्रहण
–मामा बनके मांग रहे वोट देहरादून: नौगांव में पुरोला सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के पक्ष में प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहु-केतु बताया| उन्होंने कहा कि, यदि उत्तराखंड में ये दोनों आ गए तो उत्तराखंड पर ग्रहण लगा देंगे। कहा कि वह मध्यप्रदेश वालों के मामा हैं तो उत्तराखंड के लोगों के भी मामा हैं। इसलिए वोट मांगने आए हैं। शिवराज ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा…
आज नैनीताल के मतदातओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी
देहरादून :उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब छह दिन का समय शेष बचा है। जिसको देखते हुए चुनावी प्रचार को जोर देने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नैनीताल जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने हरिद्वार जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया I जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन कांग्रेस के लोग…
उत्तराखंड में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून: भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान पर प्रचार के लिए उतर आए हैI आज हरिद्वार में पीएम पहाड़ी टोपी में वर्चुअली जनता से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार के गौरव की बात कर शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने बिपिन रावत समेत सभी शहीद वीरों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है।…
टोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़े चार युवक
देहरादून: आज सुबह करीब 7:45 बजे रुद्रपुर से किच्छा की तरफ कार सवार चार युवक जा रहे थे। वह चुटकी देवरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहा टोल मांगने पर वो कर्मचारियों से भिड़ गए। तलवार से किए गए हमले में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस के सुपुर्द करने के बावजूद उन्हें चौकी से छोड़ दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। चारों युवकों ने खुद को धार्मिक यात्रा में बताते हुए…
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस विभाग ने बदला अपने कामकाज का तरीका
देहरादून: पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ करवा कर चलाए जा रहे परोक्ष युद्ध से निपटने के साथ ही साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस महामारी घोषित कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी जंग लड़ रही है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए काम कर रही जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस विभाग ने अपने कामकाज के…
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार को धार देने पहुचेंगे उत्तराखंड
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के पास प्रचार के लिए बहुत कम समय शेष है। ऐसे में अब कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचकर पार्टी का प्रचार करेंगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी…
भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया: हरीश रावत
देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलछीना, सोमेश्वर तथा चौखुटिया में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे हैं। हरीश रावत ने अपनी सरकार बनने पर पांच साल में चार लाख लोगों को रोजगार देने तथा कन्या धन, गौरा देवी, नंदा देवी योजना समेत 21 तरह की पेंशन योजनाओं को लागू करने का वादा कियाI भाजपा पर निशाना साधते हुए हरीश ने कहा कि, उनकी तीन साल की सरकार ने 32,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार पांच साल में 3200 को भी…
आजकल कांग्रेस के कुछ नेता गंगा आरती का ढोंग कर रहे हैं: जेपी नड्डा
देहरादून: रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देहरादून और उत्तरकाशी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। देहरादून के सहसपुर में उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रोपवे के लिए खास प्रविधान रखा है। इससे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए नड्डा…
केजरीवाल बोले भाजपा और कांग्रेस के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं
देहरादून: आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक नई पार्टी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी हैI दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की दो बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर हमला करना शुरु कर दिया हैI उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव उम्मीदों पर लड़ा जाता है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 साल तक सत्ता में रह कर उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कोई काम नहीं किया है। लूट यहां तक पहुंच गई कि पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद कर दिए…
