देहरादून: कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान बगावती प्रत्याशियों को मनाने में जुट गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब जबकि चुनाव की तिथि में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में बगावती नेताओं को मनाना कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती होगी। देखना होगा कि मोहन प्रकाश असंतुष्टों को मनाने में कितना सफल हो पाते हैं। बहरहाल पर्यवेक्षक के रुप में मोहन प्रकाश ने प्रदेश…
Blog
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इस माह के अंत तक जारी रहेंगे कोविड प्रतिबन्ध
देहरादून: लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने कोविड को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक शक्ति से लागू करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद अब सभी शिक्षण संस्थान 31 जनवरी तक बंद रहेंगे वही राजनीतिक रैलियों से लेकर धरना प्रदर्शनों पर भी इस तिथि तक रोक रहेगी। मुख्य सचिव द्वारा रविवार को जारी एसओपी के तहत राज्य भर में यह गाइडलाइन लागू की गई है। अब 31 जनवरी तक पूर्व में जारी गाइड लाइन के अनुसार ही प्रतिबन्ध यथावत रहेंगेI पूर्व के आदेशो के…
ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी से समूचे प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन
देहरादून: पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड में ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। जिससे समूचे प्रदेश में शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। राज्य में नैनीताल मसूरी सहित ऊंचे पहाड़ी इलाके बर्फबारी से लद चुके है। तो वही बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी भी बर्फ की चादर ओढ़ चुकी है। मसूरी धनोल्टी मैं भी जमकर बर्फबारी हुई जिससे सर्द हवाओं के कारण राजधानी देहरादून सहित आस पास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है मौसम विभाग…
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की शोभा बढ़ाएंगी श्री हेमकुंड साहिब और श्री बद्रीनाथ धाम की झाकियां
देहरादून: गणतंत्र दिवस पर इस बार श्री हेमकुंड साहिब और श्री बद्रीनाथ धाम की झाकियां उत्तराखंड की शोभा बढ़ाएंगीI माना जा रहा है कि इस बार यह देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड़ का मुख्य आकर्षण रहेगीI इसकी मुख्य वजह यह भी है कि दुनिया भर में उत्तराखंड की पहचान यहां के चार धाम सहित श्री हेमकुंड साहिब व कई तरह के पौराणिक देव मान्यताओ वाले अनेक स्थल से जानी जाती हैI इसीलिये उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है व यहां की संस्कृति को…
कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
देहरादून: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की हरी झंडी के बाद उत्त्तराखण्ड में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई है। पिछले काफी दिनों से उत्त्तराखण्ड कांग्रेस के नेता उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे थे। शनिवार की देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल किये गए थे। मुकुल वासनिक ने सूची जारी की। अब जबकि चुनाव के लिए महज 23दिन शेष बचे हैं ऐसे में प्रत्यशियो के लिए कोविड गाइड लाइन के बीच प्रचार करना भी बड़ी चुनौती होगीI उत्त्तराखण्ड की…
आप ने शुरु किया हर घर दो दस्तक अभियान शुरू
-मनीष सिसोदिया ने टिहरी से तो कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री से और दीपक बाली समेत सभी प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों से किया आगाज देहरादून: आगामी चुनावों में बहुत कम दिन बाकी रह गए ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने सभी अभियान तेज कर दिए हैं। आप पार्टी ने पूरे प्रदेश की हर विधानसभाओं में 30 लोगों की 5 टीमों का गठन किया है जो विधानसभा वार हर घर दो दस्तक अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। कल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा इस अभियान की शुरुआत टिहरी…
धर्म संसद: नफरती भाषण मामले में एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी
-यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी गिरफ्तार हरिद्वार: खड़खड़ी स्थित स्थित वेद निकेतन में बीते दिनों 17 से 19 दिसंबर तक चली धर्मसंसद का आयोजन के तहत नफरती भाषण के को लेकर एसआईटी ने एक्शन में आ गई हैI इस मामले में गुरुवार को पहली गिरफ्तारी की गई हैI एसआईटी ने यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गुरुकुल नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है । बीते दिनों धर्म संसद में नफरती भाषण के मामले में धर्मनगरी हरिद्वार में कई साधु संत समेत…
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
देहरादून: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की आज वीरवार को एक रेस्तरा में आयोजित यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय किमोठी को गढ़वाल संयोजक व मोहन भट्ट को कुमाऊ मण्डल का संयोजक नामित किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी व संचालन प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने किया। बैठक में कार्यकारिणी के जिन पदों पर पदाधिकारी व सदस्यों को नामित किया गया उनमें उपाध्यक्ष (कुमाऊ) कमल जगाती, मोहन भट्ट व गढ़वाल से रजपाल बिष्ट, सचिव पद पर सुशील रावत (गढ़वाल), सचिव कुमॉऊ…
कुंवर प्रणव का भारी विरोध स्थानीय जनता ने फूंका पुतला
-भाजपा देगी टिकट तो होगा भाजपा का भी विरोध रूड़की: एक बड़ी खबर आपको बता दें कि रुड़की के दुर्गा कॉलोनी स्थित जनरल विपिन रावत स्मृति पार्क में ख़ानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव का पुतला दहन किया गया। दरअसल कुंवर प्रणव के उत्तराखंड को अपमानजनक शब्द कहने के प्रकरण को लेकर स्थानीय जनता में लंबे समय से आक्रोश है। स्थानीय जनता का कहना है कि यदि भाजपा कुंवर प्रणव या उनकी पत्नी किसी को भी टिकट देती है तो विरोध किया जाएगा। आपको बता दें कि विवादित बयानों के…
धर्म संसद में नफरती भाषण पर सुप्रीम कोर्ट का दखल, सरकार के मुंह पर तमाचा: हरीश रावत
देहरादून: धर्म संसद में नफरती भाषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार इस पूरे मामले में नाकाम साबित हुई है। वहीं रावत ने सर्वोच्च न्यायालय के इस दखल को राज्य सरकार के मुंह पर करारा तमाचा बताया। कहा कि किसी भी स्टेट में कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय होता है। एफईआर या शिकायत दर्ज कराना एक…
