देहरादून: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर बुधवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक कीI इस दौरान उन्होंने सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्षों के अलावा पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया। वहीं टिकट के दावेदारों के संबंध में रायशुमारी करने समेत उनकी धरातलीय स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा सीटों में टिकट के दावेदारों के नाम भी पूछे। साथ ही उनकी क्षेत्र में पकड़, सक्रियता, छवि आदि के बारे में भी ब्योरा लिया। कई पूर्व विधायकों…
Blog
धर्म संसद में नफरती भाषणों पर एसआईटी की जाँच में तेजी,जल्द होगी चार्जशीट तैयार
देहरादून: बीते माह हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में नफरती भाषण के मामले में एसआईटी ने अपनी जांच के तहत बुधवार को इससे जुड़े गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं धर्म संसद के दौरान वायरल वीडियो क्लिप भी एकत्र की गई है। खबर के मुताबिक एसआईटी जल्द इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेगी। 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित स्थित वेद निकेतन में आयोजित धर्मसंसद के दौरान नफरती भाषण के वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर निवासी…
ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देव डोली यात्रा स्थगित
देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुन्द्रियाल ने कहा कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माँ धारी देवी नागराजा देवडोली की यात्रा स्थगित कर दी गयी है।आचार्य राजदीप भट्ट और सितांबर पंवार ने कहा देवी माँ का विशाल भ्रमण कार्यक्रम था, लेकिन सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य संबन्धी दिशा निर्देशों के कारण यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ रहा है।भक्तों को समय समय पर माँ के दर्शनों हेतु भ्रमण की जानकारी उपलब्ध करवायी जाएगी।
सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सम्पन्न
देहरादून: राजधानी देहरादून में विगत 3 जनवरी, से सूचना निदेशालय में चल रहे कुमाऊं मण्डल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन शुक्रवार को संपन्न हो गये हैं। साथ ही गढ़वाल मण्डल से जो सांस्कृतिक दल छूट गए थे उनका भी ऑडिशन कर सभी के परिणाम घोषित किये गए हैं I कुमाऊं मण्डल से जनपद उधमसिंह नगर, जनपद नैनीताल, जनपद अल्मोड़ा, जनपद पिथौरागढ़, जनपद चम्पावत तथा जनपद बागेश्वर के दलों ने ऑडिशन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मण्डल के जो दल पूर्व में छूट गये थे उन दलों के ऑडिशन भी…
जीवन में सफलता के लिये सन्तों का आशीर्वाद आवश्यक: मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जगद्गुरू आश्रम कनखल में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज के प्रथम सन्यास दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया। जगद्गुरू आश्रम कनखल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर, विशाल माला, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज के दीक्षा समारोह की वजह से आज मुझे सभी पूज्य सन्तों का एक साथ आशीर्वाद मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ…
…जब 21 दूल्हे एक साथ आए घोड़ी पर, तो हर कोई देखता रहा ये अनोखी बारात
-श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से धूमधाम से कराया विवाह संपन्न देहरादून: जब 21 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर निकले तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। मौका था श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराये जाने वाले 21 निर्धन कन्याओं के विवाह अवसर का। इस दौरान एक जैसे जोड़े में सजी दुल्हनें बेहद ही खूबसूरत लग रही थी तो वहीं उनके परिवारजन भी बेहद भावुक हो रहे थे। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से पथरीबाग चौक के समीप स्थित ब्लेसिंग फार्म में विवाह की रस्में…
“कलश” संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा
देहरादून: सांस्कृतिक संस्था “कलश” द्वारा शनिवार को गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़ावाल के जाने माने कवियों ने गढ़वाली रचनाएं सुनाकर खूब समा बांधा। वहीं हास्य रचना से मंच पर भी खूब ठहाके लगे। राजधानी देहरादून के जोगीवाला स्थित एक बैंक्विट हाल में आयोजित इस कवि सम्मेलन में गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी समेत मुरली दीवान, गणेश खुगशाल, ओम बधाणी, गिरीश सुंन्द्रियाल, हरीश जुयाल, जगदंबा प्रसाद चमोला, बीना बेंजवाल, डा उमा भट्ट, उपासना सेमवाल जैसे पंसिद्ध रचनाकारों ने भाग लिया। कवि गिरीश ने गढ़वाली गजल, तेरा…
21 निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम शुरू
-विश्व-विख्यात अजय याग्निक ने किया सुंदरकांड का पाठ देहरादून: श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में पहले दिन शुक्रवार को अजय याग्निक ने सुंदरकांड के पाठ से इस शुभ कार्य की शुरुआत करवाई। इस दौरान अजय याग्निक ने अपने भजन “अपने दुख पर रोने वाले मुस्कुराना सीख लें” से पूरा समां ही भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर समिति के सचिव ने बताया कि 25 दिसंबर को ब्लेसिंग फार्म में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्री…
संत समाज ने किया मुख्यमंत्री धामी का अभिनन्दन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संत समाज के महंत, महामण्डलेश्वर व पीठाधीश्वरों ने रिविवार को आयोजित समारोह में शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न व गंगाजल भेंटकर स्वागत किया। स्वगत करने वालों में संत समाज के प्रमुख निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहन्त हरिगिरि, जगतगुरू राजराजेश्वराश्रम, निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानन्द गिरि, आनन्द पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरि, जूना अखाड़ा के सभापति प्रेम गिरिजी, आह्वान आखाड़े के श्रीमहन्त सत्य गिरि, नया अखाड़ा उदासीन के श्रीमहंन्त भगतराम…
श्री श्री बालाजी सेवा समिति कराएगी, 21 निर्धन कन्याओं का विवाह
-श्री श्री बालाजी सेवा समिति बतौर अभिभावक निभाएगी सभी रस्में-मेहंदी से लेकर शादी तक की रस्में होंगी ब्लेसिंग फार्म में-सामूहिक रूप से निकलेंगे दूल्हे बारात लेकर देहरादून: श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से अपने दसवें वर्ष पूरे होने पर 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। 26 दिसंबर को इनके दूल्हे सामूहिक रूप से घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर ब्लेसिंग फार्म पथरीबाग पहुंचेंगे। इससे पहले दुल्हन की मेहंदी सहित अन्य रस्में भी समिति के पदाधिकारी बतौर अभिभावक पूरी करेंगे। श्री श्री बालाजी…
