Blog

 दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लक्सर:  23 वर्षीय पूजा पत्नी पंकज निवासी गांव केहड़ा की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना पर भुरनी गांव निवासी उसके पिता देवेंद्र केहड़ा गांव पहुंचे। वहां पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि पूजा ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई है। वे तुरंत उसे लेकर लक्सर के निजी हॉस्पिटल में पहुंचे। गंभीर स्थिति देख कर उसे रुड़की रेफर कर दिया गया। परिजन उसे रुड़की प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर लक्सर पुलिस ने…

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार का दहन किया पुतला

कोटद्धार  : कोरोना महामारी के बाद आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ स्च्ळ सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे दामों से आम जनता का बजट खराब होता जा रहा है, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ने…

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून:  पछवादून के विकासनगर  में पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही 200 लीटर लहन नष्ट की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने के लिए दो थाना स्तर पर टीम गठित की गईं।…

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून:  डोईवाला में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही बढ़ती महंगाई को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे आम जनता का जीना मुहाल होता जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चैधरी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल और खाद्य…

संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत

उत्तरकाशी:  जिले के पुरोला में केदार कांठा ट्रैक पर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोविंद वन्य जीव विहार के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। शाम छह बजे ग्रामीणों को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरोला गांव निवासी रवींद्र असवाल (45) का शव वन्य जीव विहार के कर्मचारियों द्वारा रात को सीएचसी लाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्क प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सीएचसी नहीं पहुंचे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे…

पुलिस महानिदेशक ने ली कुम्भ मेले में स्थायी-अस्थायी पुलों, पार्किंग, पुलिस व्यवस्था और थानों की जानकारी

हरिद्वार। श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा हरिद्वार आकर कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली गई और कुम्भ मेले में सुगम आवागमन हेतु बन रहे स्थायी-अस्थायी पुलों, पार्किंग और थानों की स्थिति का जायजा लिया गया। बसन्त पंचमी स्नान पर्व के अवसर पर श्री अशोक कुमार के द्वारा सबसे पहले हर की पैड़ी का भृमण कर पुलिस द्वारा की जा रही स्नान ड्यूटी को देखा गया। इसके बाद शुरू हुए अपने स्थलीय भृमण के दौरान उनके द्वारा पहले लालजी वाला में बन रही पुलिस लाइन को देखा गया,…

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

देहरादून। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में प्रेमनगर स्थित साईं मंदिर, शिरडी मंगल धाम में विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ स्वर की देवी मां सरस्वती जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर हवन के बाद भजन गायक देवेंद्र रावत व शारदा सरस्वती द्वारा सस्वर भजन प्रस्तुत किये गए। भजन संध्या के उपरांत प्रसाद वितरण (भंडारे ) का भी आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैंट के लोकप्रिय विधायक हरबंश कपूर जी का मंदिर के संस्थापक…

मेलाधिकारी ने हंस फाउंडेशन के द्वारा कुम्भ में निःशुल्क बांटे जाने हेतु मास्क के प्रतीक का किया अनावरण

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन सीसीआर में हंस फाउंडेशन के द्वारा कुम्भ में निःशुल्क बांटे जाने हेतु मास्क के प्रतीक का अनावरण किया तथा हंस फाउंडेशन के आप्रेशन हैड विकास वर्मा ने मास्क की प्रथम खेप को मेलाधिकारी को हस्तांतरित किया। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के आप्रेशन हैड ने मेलाधिकारी को बताया कि कुम्भ के दौरान जितने भी मास्क की आवश्यता होगी, उसकी पूर्ति हम करेंगे। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन का मुख्य उददेश्य कोविड की रोकथाम में हरसंभव मदद करना है तथा यही हमारी सबसे…

आचार्य पंडित किशोरीलाल वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मेलाधिकारी

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने आचार्य पंडित किशोरीलाल वाजपेयी की 124वीं जयंती के अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा चौक बाजार कनखल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने चौक बाजार स्थित साहित्य मनीषी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य पंडित किशोरीलाल वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दीपक रावत ने पंडित वाजपेयी को नमन करते हुये कहा कि वे मूर्धन्य साहित्यकार और व्याकरणाचार्य थे। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि उनके द्वारा रचित साहित्य को जन-जन तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाया जाये। इस…

हर की पैडी पर दिव्यांगों के लिए आटोमेटेड हैंड ऑपरेटेड व्हील चेयर की सुविधा का शुभारंभ

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि अब हर की पैडी पर देश-विदेश से कुम्भ स्नान को आने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग भाई-बहनों को मां गंगा के आचमन में कोई दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि घाट पर ही आटोमेटेड हैंड ऑपरेटेड व्हील चेयर व रैंप की सुविधा शुरू हो चुकी है। इससे वे स्वयं द्वारा संचालित कुर्सी में बैठकर रैंप से होकर गंगा जल का आचमन खुद ही कर सकेंगे। उन्होंने हरकी पैड़ी पर दिव्यांगों के लिए बने आटोमेटेड व्हील चेयर व रैंप को देखकर उसका ट्रायल स्वयं भी किया तथा…