-मुख्यमंत्री 8 मार्च को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण सें करेंगे योजना का शुभारम्भ -जिला मुख्यालयों में जिलाधिकारी, डीसीबी अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक की उपस्थिति में बांटे जायेंगे ऋण देहरादून। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश भर के एक हजार महिला समूहों को 5-5 लाख रूपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जायेगा। सूबे में सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही इस महत्वकांक्षी योजना का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण चमोली जनपद से…
Blog
महाराज ने की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग सुदृढ़ीकरण की मांग
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग की। उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राजमार्गों को शीघ्र दुरूस्त के आदेश अपने मंत्रालय को दिये हैं। चैबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
पैराडाइज़ अकेडमी हाई स्कूल में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार। नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार की ओर से ब्लॉक भगवानपुर के पैराडाइज़ अकेडमी हाई स्कूल बुधवा शाहिद में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्री शत्रुजीत जी के युवाओं को फिट इंडिया के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। नेहरू युवा केन्द्र से जिला युवा समन्वय अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़ जी ने युवाओ को कर्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है, युवाओ को आगे बढ़कर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिये। नव…
कलेक्ट्रेट सभागार में बैंको के साथ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा बैठक
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा बैंको के साथ की। उन्होंने सभी बैंकों के ब्रंाच मैनेजर के साथ सीधा संवाद किया। डीएम ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के इस वित्त वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष डिस्बर्समेंट की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि सभी बैंक और जिला उद्योग केंद्र बैठक के माध्यम से लाभार्थियों के सेंक्शन में समस्या का निराकरण और तेजी से डिस्बर्समेंट के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। बैंको केे अर्हता मानकों को पूर्ण करने, लाभार्थियों को बैंको के…
अपर मेलाधिकारी ने भूमिगत विद्युतीकरण की प्रगति के संबंध में की समीक्षा बैठक
हरिद्वार। अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र ने सीसीआर स्थित मेला नियंत्रण भवन के अपने कार्यालय कक्ष में कुंभ मेले से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र में भूमिगत विद्युतीकरण की प्रगति की जानकारी अधिशासी अभियंता श्री पवन कुमार से ली। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए विभागों से समन्वय करते हुए अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर आने जाने वाले मार्ग में लटक रहे बिजली के तारों और जो पोल जर्जर हों, उन्हें तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने…
अपर मेलाधिकारी ने ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में कोविड वैक्सीनेशन के कार्य का किया निरीक्षण
हरिद्वार। कुंभ मेले को कोविड से सुरक्षित कराने के चुनौतीपूर्ण कार्य के पहले चरण में मेला प्रशासन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। मेला क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन के लिए बने केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण की नियमित मानीटरिंग मेला प्रशासन कर रहा है, जिसके चलते यह कार्य तेजी से हर दिन आगे बढ़ रहा है। कोविड वैक्सीनेशन कार्य को गति देने के लिए आज अपर मेलाधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में कुंभ को लेकर चल रहे कोविड वैक्सीनेशन के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित…
भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित ने नवमतदाता युवाओं को फूल मालाएं पहनाकर किया सम्मानित
हरिद्वार। विधानसभा रानीपुर के चौक बाजार मंडल में मोहल्ला चौहानान में भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित ने नवमतदाता युवाओं को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा भाजपा परिवार मे शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उज्ज्वल पंडित ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को केवल भाजपा से जोड़ना नहीं है, अपितु जो युवा पीढ़ी पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रहीं है। इनको य़ह एहसास रहे कि ये अब देश के जिम्मेदार व्यक्ति हो गए हैं और अपने मत की ताकत से…
ऋषिगंगा झील से हो रहे रिसाव का होगा आंकलन, टीम रवाना
देहरादून: चमोली आपदा के बाद तपोवन में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अब 14 हजार फीट की ऊंचाई वाले ऋषिगंगा पर्वत से निकलने वाली नदी के मुहाने पर झील बनने से एक बार फिर बाढ़ के खतरे की स्थिति पैदा होती नजर आ रही है। बीते गुरुवार से ही ऋषि गंगा से पानी रिसना शुरू हुआ है। ऐसे में इस खतरे को देखते हुए जहां एक ओर शासन ने भू-विज्ञान संस्थान (वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान), एनटीपीसी, टीएचडीसी सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को जांच के लिए निर्देशित किया है।…
राज्यपाल कोश्यारी ने रैणी आपदा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
देहरादून: मसूरी में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शहर के होटल सवॉय पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रैणी गांव की आपदा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एलबीएस अकादमी पहुंचे। आईएएस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कोश्यारी ने कई विषयों पर उनसे बातचीत की। करीब एक घंटा अकादमी में गुजारने के बाद राज्यपाल ने मसूरी के ही सवॉय होटल में आयोजित…
हमारी प्रोडक्टिविटी इको-फ्रेंडली होः स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश: राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस प्रतिवर्ष 12 फरवरी को मनाया जाता है। भारत में उत्पादकता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) द्वारा यह दिवस मनाया जाता है। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) उत्पादकता बढ़ाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में समाधान प्रदान करने हेतु कार्य करता है। राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि हमारे देश का बिजनेस माॅडल ’प्रोड्यूस, यूज एंड रियूज’ के मंत्र के साथ आगे बढ़े।…
