देहरादून: चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों का नाम सामने आया हैं| भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की हैं| स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व केंद्रीय…
Category: राजनीति
स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भुवन कापड़ी का नाम गायब।
चंपावत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही एक बार फिर से उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। नामांकन के बाद चुनावी सभाएं एवं रैलियो की भीड़ चुनाव में पार्टियों की गंभीरता को दिखा रहा है। देश एवं प्रदेश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुकी है । इस बार ताजा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा से हराने वाले एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी का नाम गायब है। जिसके बाद…
लाउडस्पीकर विवाद को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना
देहरादून: महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। संजय ने कहा कि महाराष्ट्र में शांति है। कुछ लोग राज्य के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया। संजय राउत ने लाउडस्पीकर को लेकर एक नीति बनाई जानी की राई भी दी हैं। राउत ने आगे कहा, ‘महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। इस पर न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री या राज्य और देश के भाजपा…
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट को लेकर राहुल का केंद्र सरकार पर हमला
देहरादून: राहुल ने डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला हैं| राहुल ने कहा की सरकार उन परिवारों की सहायता करे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि भारत में कोरोना से 19 से 47 लाख लोगों की मौत हुई है। राहुल ने इसी के साथ मांग की कि सरकार को उन परिवारों की सहायता करनी चाहिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उन्हें अनिवार्य रूप से चार लाख…
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ा पार्टी का दामन
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में पार्टी के भीतर कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने यह घोषणा कीI जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह पार्टी में अंतरकलह से दुखी हैं। कहा कि नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं और व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने की जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा
देहरादून: समाजवादी पार्टी ने चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने बताया कि पार्टी ने चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव व आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह जिलों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई…
नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
देहरादून: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और साफ संकेत दिए कि वे पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे। पीके ने कहा कि बिहार में बदलाव और नई सोच की जरूरत है। उन्होंने किसी पार्टी का ऐलान नहीं किया, लेकिन अपना प्लान बताते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में समाज के हर तबके से बात हुई है। वह बिहार में नई सोच, बदलाव और सुराज का हिमायती है। इस दौरान उन्होंने लालू राज के साथ ही नीतीश कुमार के शासनकाल निशाना साधा है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस…
विदेश भागने की फिराक में हैं अखिलेश यादव: मायावती
देहरादुन: बृहस्पतिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव विदेश भागने की फिराक में हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती हैं लेकिन उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में है और रहेगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बारे में अफवाह फैला रही है। मायावती ने सीधे अखिलेश यादव…
पंजाब असेंबली में हुआ हंगामा, नेताओं के बीच में हुई मारपीट
देहरादून : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असेंबली में आज मारपीट हुई है। जहां विधायक एक-दूसरे से भिड़ गए। इमरान खान की पार्टी पीटीआई और शहबाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के विधायकों के बीच मारपीट हुई है। बता दें कि इमरान खान सत्ता से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। आपको बता दें कि पंजाब प्रांत की असेंबली में भारी हंगामा हुआ है। पंजाब असेंबली के डिप्टी स्पीकर पर PTI और PMLQ के विधायकों ने हमला कर दिया।…
उत्तराखंड में कांग्रेस ने करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सौंपी कमान
देहरादून : 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 47 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत लेकर फिर सत्ता में आई। लेकिन इतना जरूर रहा कि कांग्रेस के विधायकों का आंकड़ा 11 से बढ़कर 19 तक पहुंच गया। पार्टी के इस कमजोर प्रदर्शन का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष के सिर फूटा और गणेश गोदियाल को पद से हटना पड़ा। इसके लगभग एक महीने बाद रविवार को कांग्रेस ने तीनों पदों पर नियुक्ति कर दी। विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार हार के बाद अब कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी की कमान पूर्व विधायक करण…
