मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण अभियान और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जागेश्वर धाम और…
Category: उत्तराखंड
हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का जनआंदोलन है। उन्होंने हरेला के अवसर पर प्रदेशभर में 10 लाख पौधे लगाने के संकल्प को दोहराते हुए सभी लोगों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। परेड ग्राउंड में आयोजित लोक संवर्धन पर्व के अंतर्गत हरेला उत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा…
पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। परियोजना पर लगभग 8.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि शुरुआती चरण के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यूपीसीएल की ओर से संचालित इस परियोजना में मंदिर तक के अंतिम तीन किलोमीटर के कठिन पैदल मार्ग पर भूमिगत केबल के जरिए प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इससे खुले तारों से होने वाली संभावित…
हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…
पौड़ी। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को यमकेश्वर विकासखंड के मालाग्राम पहुंचे। उन्होंने सघन पौधरोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का भ्रमण कर दुर्लभ औषधीय पौधों, अनुसंधान गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी ली तथा ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियां और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और वैज्ञानिक शोध को…
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर में निर्माणाधीन साइंस सिटी का निरीक्षण किया और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि देहरादून साइंस सिटी भविष्य में उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री ने ‘विज्ञान सेतु’ पहल के तहत सामुदायिक विज्ञान रेडियो ‘विज्ञान वाणी’ (88.8 मेगाहर्ट्ज), ‘विज्ञान दृश्यम’ और ‘विज्ञान धारा’ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन…
सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
देहरादून, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी तीन साहित्यिक कृतियां—’इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और…
सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…
देहरादून, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छह दिवसीय इस विशेष तीर्थ यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से जुड़े लगभग 700 श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट…
तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुआवजा वितरण, दस्तावेजों के परीक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप यह परियोजना देहरादून की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर…
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…
देहरादून, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत राज्य में अधिक योगदान देने का आह्वान किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देवभूमि में सीएसआर के माध्यम से किया गया निवेश सामाजिक विकास और जनकल्याण को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ…
देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान बनाने के निर्देश…
देहरादून, 10 जुलाई। देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से कार्य करें। बैठक में आढ़त बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, प्रमुख चौराहों के जंक्शन सुधार, इंदिरा मार्केट पुनर्विकास, मंडी शिफ्टिंग, परेड…
