देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा, पर्यटन, स्कूली शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में युवाओं के रोजगार, वित्तीय सुशासन और पर्यटन सुरक्षा को मजबूत करने वाले निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने पिथौरागढ़ के मढ़धुरा स्थित निर्माणाधीन नन्हीं परी सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी। यहां शैक्षणिक भवन, छात्रावास, फैकल्टी आवास, खेल…
Category: उत्तराखंड
मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
हरिद्वार, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरारी बापू केवल रामकथा वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय सनातन संस्कृति के सशक्त संवाहक हैं। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया युद्ध, हिंसा और आतंकवाद…
मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में पेयजल, सीवरेज, नदी पुनर्जीवन, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास से जुड़ी करीब 24 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में 200 हैंडपंप निर्माण के लिए 1.43 करोड़ रुपये, रुड़की शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए 3.16 करोड़ रुपये तथा न्यू हरिद्वार मॉडल कॉलोनी और गोविंदपुरी में क्षतिग्रस्त पेयजल वितरण पाइपलाइन के प्रतिस्थापन के लिए 4.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने…
मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…
आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक कर जलभराव, सड़क सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, डेंगू नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में डीएम ने रिस्पना और बिंदाल नदी किनारे संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और संभावित जलभराव वाले स्थानों…
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून, 7 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोईवाला (देहरादून), पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) में निर्माणाधीन बाबू जगजीवन राम छात्रावासों का कार्य हर हाल में अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को जल्द बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की योजनाएं केवल वर्तमान जरूरतों को नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों की आवश्यकताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने योजनाओं के इंटीग्रेशन,…
आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…
देहरादून, 7 जुलाई। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में राज्य को उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता और विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होती है, लेकिन केंद्र सरकार हर आपदा की स्थिति में राज्यों को राहत, बचाव, लॉजिस्टिक और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। गंभीर प्राकृतिक आपदाओं…
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…
देहरादून 7 जुलाई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए उत्तराखंड शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट और संस्तुतियां शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष गढ़वाल मंडल के आयुक्त होंगे। समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक…
30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम
देहरादून, 7 जुलाई। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की आस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त…
चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…
चम्पावत, 06 जुलाई। आदर्श जनपद चम्पावत में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत नरसिंहडांडा–मेरोली मोटर मार्ग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिमार तोक तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए उत्तराखंड शासन ने ₹1.91 करोड़ (₹191.08 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना के तहत करीब 2.45 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को वर्षभर…
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
देहरादून, 6 जुलाई। देहरादून जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले में सभी 13,76,813 मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण कर दिया गया है, जबकि 11,88,720 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (86.34 प्रतिशत) पूरा हो चुका है। यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी…
