उत्तरकाशी। दो माह बाद गंगोत्री नेशनल पार्क ने गौमुख-तपोवन ट्रेक को ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए खोल दिया है। इसके खुलने के पहले दिन तीन एजेंसियों के माध्यम से दो विदेशी समेत दस ट्रेकर्स तपोवन के लिए रवाना हुए हैं। ट्रेक के खुलने पर पर्वतारोहण से जुड़ी एजेंसियों ने भी खुशी जताई है। बीते जुलाई माह में चीड़बासा नाले के उफान पर आने के कारण दिल्ली निवासी दो कांवड़िये उसके तेज बहाव में बह गए थे। उसके बाद सुरक्षा को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने ट्रेक पर आवाजाही…
Category: उत्तराखंड
सीएम ने सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरसात खत्म होते ही प्रदेश में सडकों की मरम्त के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत…
कैबिनेट बैठक फिर स्थगित,सीएम दिल्ली रवाना
देहरादून। बुधवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक फिर से टल गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 12 सितंबर को सीएम जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया किया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस…
घंटाघर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने किया कम्पाउंड सील, जांच शुरू
देहरादून। राजधानी दून के घंटाघर में हुई चोरी के मामले के बाद हरकत में आयी पुलिस ने अब घंटाघर को सील कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से राजधानी दून का दिल कहे जाने वाले घंटाघर की घड़ी बंद थी साथ ही न लाइटें जल रही थी और न फव्वारे चल रहे थे। मामले में जब नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जांच की तो पता चला कि वहंा से फव्वारे के लिए लगाई गयी कीमती नोजल और घंटाघर को रोशन करने…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून । मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस के लिए नोडल अधिकारियों को मैन्यूफैक्चरिंग, सेवाओं, ग्रामीण गैर कृषि, शहरी विकास, रेन्यूएबल एनर्जी तथा सर्कुलर ईकाॅनोमी पर अपने फीडबैक नोट्स 20 सितम्बर तक नियोजन विभाग को प्रेषित करने की डेडलाइन दी है। इसके साथ ही सीएस ने राज्य विशेष के सम्बन्ध में नोट्स शासन को भेजने के लिए 25 सितम्बर तक का समय दिया है। मुख्य सचिव ने सभी आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के साथ ही विभागाध्यक्षों तथा विभागीय अधिकारियों को अपने फील्ड अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए…
अटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी का गठन
सामुदायिक नेतृत्व व भागीदारी से स्थायी भूजल प्रबंधन में सुधार किया जाएगा देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अटल भूजल योजना के तहत राज्य के तीन जल संकटग्रस्त जनपदों चम्पावत, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में जल बजटिंग व कार्यक्रम के स्थानीय स्तर पर कार्यान्वयन की देखरेख और विभिन्न राज्य एजेंसियों के बीच भूजल प्रबंधन के लिए समन्वय हेतु स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा कमेटी में लघु सिचाई विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए पेयजल व स्वच्छता, शहरी विकास, शहरी विकास, पंचायती…
जिलाधिकारी ने की नगर निगम के सफाई कार्यों की समीक्षा
उप नगर आयुक्त को सौंपी नई जिम्मेदारी देहरादून। जिलाधिकारी दून सविन बंसल कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड़ में आ गये है। जिलाधिकारी ने सफाई कार्यों की व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, कार्य सत्यापन सम्बन्धी कार्य देख रहे मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से यह कार्य हटाते हुए उनके पद के मूल कार्य दिए गए हैं, अब वे अपने पद के मूल कार्य स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, शहरी क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम, सर्विलांस, स्वास्थ्य जोखिम आंकलन आदि कार्य करेंगे। सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन,…
देर शाम सोनप्रयाग क्षेत्र में हुआ भूस्खलन,पांच की मौत,तीन गंभीर
रुद्रप्रयाग। सोमवार देर शाम केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन हो गया था। जिसके चलते कई यात्री मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। जिनका अस्पताल मंे उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप…
भारी बारिश के बाद आई आठ से अधिक घरों में दरारें
चमोली। जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार रात की भारी बारिश से ब्लॉक के बनसोली गांव में आठ से अधिक घरों में दरारें आ गई। कई घरों के आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण कैलाश ने बताया कि भारी बरसात के कारण गिरीश चन्द्र खंडूड़ी के मकान के आगे का पुस्ता टूट गया। जिससे मकान पर जगह जगह दरारें आने से खतरा बना है।वहीं भगवती प्रसाद खंडूरी के मकान के आगे का चैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। नरेंद्र खंडूड़ी का मकान के आगे का पुस्ता भी टूट गया है। वहीं…
अपर मुख्य सचिव ने विभागों को सारा’ के अंतर्गत गतिमान योजनाओं को गंभीरता से लेने दिए निर्देश
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (सारा), उत्तराखण्ड की जनपद एवं अर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागों को सारा के अंतर्गत गतिमान योजनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आगामी 15 दिनों के अंदर जनपदों में लंबित कार्यों का परीक्षण करवा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, एवं जो कार्य धरातल में पूर्ण हो चुके हैं, उनके आउटकम, आंकड़े सहित पेश किए जाएं। उन्होंने कहा प्रदेश…
