औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ी

हरिद्वार। नए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ीं। सोमवार की सुबह डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य और प्रधान सहायक दीपक सैनी अनुपस्थित पाए गए। ड्राइवर मनवर सिंह नेगी भी गैरहाजिर थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में…

पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर होगी कार्यवाहीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पेंशन योजना के आवेदन सात दिन से अधिक लम्बित रखने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। सोमवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 10 बजे सर्वे चैक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन ब्लॉक वार आवेदन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन की जानकारी तथा…

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सभी जनपदों में सहायता करें यातायात निदेशालयः शैलेश बगोली

सचिव गृह  ने ली प्रदेश के यातायात प्रबन्धन को लेकर बैठक देहरादून। सचिव गृह शैलेश बगोली ने प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों के साथ बैठक की। सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र ही अल्पावधिक एवं दीर्घावधिक योजनाएं तैयार की जाएं। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने निर्देश किए कि यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में…

हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ स्थित इंजिनियरिंग कॉलेजों में किया जायेगा। मुख्यमंत्री…

Revolutionizing India’s Socio-Economic Landscape Through Bloom

In the heart of India’s burgeoning tech revolution lies a silent yet impactful crusade led by an innovative mobile application. This digital resurgence is not just transforming healthcare accessibility but is also intricately weaving positive changes into the socio-economic fabric of the nation. Let’s delve into how this movement, propelled by a progressive and innovative application called Bloom, is reshaping India’s socio-economic terrain.   Bloom leads the way to:   Demystifying Healthcare Access India’s diverse landscape, marked by stark urban-rural divides, has long grappled with uneven healthcare access. Bloom emerges…

रानीखेत में 134वें नंदा महोत्सव की शुरुआत

अल्मोड़ा। कदली वृक्ष शोभा यात्रा के साथ नगर में 134वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। रविवार से कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां निर्माण का कार्य शुरू हो गया।  जिसके बाद 11सितम्बर को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। रविवार की सुबह नंदा देवी मंदिर से पूर्व में आमंत्रित किए गए कदली वृक्षों को लाने के लिए यात्रा शुरू हुई। राय स्टेट से पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को लाया गया। पारम्परिक नगाड़ों निशानों और छोलिया नृत्य के साथ मां नंदा सुनंदा का…

शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे: जिलाधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क्‍्यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्कयू करें। जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए।…

सौ साल पुराने लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग,बमुश्किल पाया आग पर काबू

उत्तरकाशी। बीती देर रात हर्षिल बाजार में लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान व दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना पर सेना, पुलिस व अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी,  रवाना हुई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान…

वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन क्षेत्र का सर्वेक्षण शुरू

उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत पर हो रहे भूस्खलन का विशेषज्ञों ने विस्तृत सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को गोफियारा भूस्खलन क्षेत्र के सर्वे के लिए सर्वेक्षण टीम के साथ आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर, ड्रोन ऑपरेटर एवं एसडीआरएफ के सदस्य  वरुणावत पहाड़ी रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने वरुणावत पर्वत के ठीक सामने स्थित कुटेटी देवी क्षेत्र और पर्वत की तलहटी में पहुंचकर भूस्खलन का जायजा लिया। यह टीम भूस्खलन के कारण और निवारण पर अपनी रिपोर्ट देगी। बीते 27 अगस्त से वरुणावत पर्वत से लगे…

चट्टान टूटने से हाईवे पर आया भारी मलबा,दूसरे दिन भी आवाजारी बंद

उत्तरकाशी। सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। शनिवार को फिर पहाड़ी से चट्टान टूटने से हाईवे पर भारी मलबा आ गया। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कुथनौर के बीच आएं दिन मलबा पत्थर आने से आवाजाही बाधित हो रही है। जिस वजह से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को स्वयं पत्थरों को हटाकर वाहनों को आगे बढ़ाना पड़ रहा है। मलवा पत्थरों के चपेट में आने का भय भी बना हुआ है। मध्य रात्रि को बारिश के बीच मलबा पत्थरों के…