मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के दिये आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता मिल कार्यक्रम में जनता की सुमस्याएं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए। मुख्यमंत्री…

सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन

देहरादून। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा करने का विधान होता है और महा अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हुए मां की विदाई होती है। शुक्रवार को घरों और मंदिरों में कन्यापूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्र के नवम् दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण के लिए…

सुबह-सुबह डीएम ने कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

देहरादून। शुक्रवार सुबह अधिकाररियों मंे उस समय हड़कंप मच गया। जब जिलाधिकारी सविन बंसल डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को देखने के लिए औचक निरीक्षण पर पहुंचे। पता चला कि 14 वाहन कूड़ा उठान के लिए हैं, जिनमें चार वाहन खराब  और 11 समय पर नहीं निकले। उन्होंने वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनी…

सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर पूरी तरह तैयार

देहरादून। राजधानी देहरादून में एमडीडीए का शानदार सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। सहस्त्रधारा रोड पर हेलीपैड के ठीक सामने बनकर तैयार इस पार्क में बच्चों के लिए खास एक्टिविटी के साथ-साथ ग्रीन एरिया पर विशेष फोकस किया गया है। इस पार्क में औषधि पौधों का रोपण भी अधिक किया गया है। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने गुरूवार को अपनी टीम के साथ इस पूरे पार्क का भ्रमण कर इसे पूरी तरह तैयार कर जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी से पार्क…

सड़कों की स्थिति में सुधार को प्राथमिकता देंः रतूडी

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण में संसाधनों के बेहतर उपयोग, दो या अधिक विभागों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सड़कों की स्थिति में सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। गुरूवार को यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने हेतु लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) को सयुंक्त बैठक कर सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण के कार्य आवंटन से सम्बन्धित स्पष्ट मानदण्ड निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।…

नाबालिक से दुष्कर्म पर फूटा जनाक्रोश, भारी तनाव,फोर्स तैनात, बाजार बंद

वीडियो बनाकर धमकियां दे रहा था आरोपी कर्णप्रयाग। पहाड़ पर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों को लेकर भले ही लोगों में भारी आक्रोश हो और वह बाहरी लोगों को पहाड़ से खदेड़ने की मुहिम में जुटे हो लेकिन इस तरह की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला थराली का है। जहां एक नाबालिक लड़की के साथ पहले दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन इस मामले का पता चलने के बाद…

मानकों की अनदेखी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने लगाई दवाओं के उत्पादन पर रोक

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं। यह दवा कंपनी पुहाना में स्थित है, जहां टैबलेट, सिरप और कैप्सूल तैयार किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति देखकर ड्रग इंस्पेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत दवा उत्पादन पर रोक लगाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस जगह दवाइयों का उत्पादन हो रहा था, वहां साफकृसफाई का ध्यान नहीं रखा गया था। कंपनी के हर कक्ष में गंदगी फैली हुई…

प्रदेश में यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का किया लोकार्पण देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का भी किया शुभारंभ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलापोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। इनका संचालन उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्मोड़ा…

एसडीआरएफ के तहत होने वाले सुरक्षात्मक कार्यो में समयबद्धता को प्राथमिकता देंः रतूडी

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने एसडीआरएफ (राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि) के तहत होने वाले विभिन्न सुरक्षात्मक एवं पुर्ननिर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्धता को प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को एसडीआरएफ (राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि) के तहत होने वाले विभिन्न सुरक्षात्मक एवं पुर्ननिर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्धता को प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी है। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो के साथ ही नदियों के नियमित चैनलाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं।…

आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करना है प्राथमिकताः डीएम

नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट मरम्मत हेतु वार्डवार 35 टीमें मय वाहन रवाना देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के मरम्मत हेतु 35 टीमों को मय वाहन के साथ रवाना करते हुए कहा कि जनमानस की समस्या का समाधान करने उनकी प्राथमिकता है। आज जिलाधिकारीध् प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के मरम्मत हेतु 35 टीमों को मय वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को 20 फॉगिंग एवं स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराई। जानकारी देते…