विरासत महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक

देहरादून। विरासत महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक डॉ. बी आर अंबेडकर स्टेडियम, कौलागढ़ रोड, देहरादून में होगा। जिसका शुभारम्भ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया जाएगा। रूरल एंटरप्रेन्योरशिप फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (रीच) कि ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, प्रेस वार्ता में रीच के संस्थापक एवं महासचिव आरके सिंह ने कहा कि ’विरासतकृभारतीय और अंतरराष्ट्रीय लोक और शास्त्रीय नृत्य, संगीत, कला, शिल्प और भारत की व्यापक विरासत का जश्न मनाने वाला वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सब है। यह…

कैंची धाम पहंुचने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात़,चल रहा बाइपास का निर्माण तेजी से

नैनीताल। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सेनिटोरियम से रातीघाट, राष्ट्रीय राजमार्ग हरतपा बैंड से प्रस्तावित कैंची बाईपास मोटर के संबंध में रातीघाट में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अजय टम्टा ने कहा कि कैंची धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस कारण भवाली, कैंची, रातीघाट आदि इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है। कहा कि मार्ग के बनने से लोगों को जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय…

सोमवार से उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग की शुरुआत

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर नए नए तरीके अपना रहा है। इसी क्रम में एनएचएम, उत्तराखंड में लोकप्रिय खेल क्रिकेट के जरिए जागरूक कर रहा है। सोमवार से उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग की शुरुआत हो गई है। लीग का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने शुभारभ किया। इस हेल्थ प्रीमियर लीग की खास बात ये है कि इसके मैच सरकारी विभागों की 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे। ये हेल्थ प्रीमियर लीग 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक महाराणा…

खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करने किच्छा पहुंचे सीएम धामी

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को किच्छा पहुंचे। यहां उन्होंने पहले खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स के कार्यों का किया निरीक्षण। इसके बाद वह नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद नहीं चलेगा। ऐसे लोगों के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लैंड माफिया पर कड़ी कार्यवाई कर रहे हैं। उन्होंने यूसीसी पर कहा कि यह हम पक्षपात नहीं समानता के लिए लागू करने जा रहे हैं। सीएम ने पंतनगर में डा.…

अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

देहरादून। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की।सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे। बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी…

रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मंच हड़कंप, पुलिस और जीआरपी कर रही जांच

रुड़की। छावनी के पास ढंडेरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजरी। आनन-फानन में स्टेशन मास्टर ने सिलेंडर को कब्जे में ले लिया और मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी, सूचना पर लक्सर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को कब्जे में लिया, फिलहाल जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी…

 मकान के ऊपरी मंजिल में लगी आग,सारा सामान जलकर राख

देहरादून। शनिवार देर रात महंत रोड स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात महंत रोड स्थित ज्ञान सिंह गोयल के मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। नमकीन के भरे पैकेटों की पेटियों में आग लगने से आग ने भयानक रूप ले लिया। आनन-फानन में पीड़ित ज्ञान सिंह ने पुलिस…

 उत्तराखण्ड को सौगात,  9 परियोजनाओं का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाए गए 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इन सभी परियोजनाओं में कुल नौ परियोजनाएं उत्तराखंड की भी शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड में जिन नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल,…

दशहरा, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में लोगों का अभिनंदन करते हुए हुए दशहरे की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दशहरा, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है।दशहरे हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है। उन्होंने कहा यह पर्व रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन के गुणों का स्मरण कराता…

हाईवे पर पिकअप बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं-काठगोदाम हाईवे गौलापार में चलते पिकअप वाहन में आग लग गई। पिकअप में आग लगते ही आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग के चलते पिकअप वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। पिकअप वाहन जिसमें दूध बेचकर चालक वापस आ रहा था तभी अचानक चलते वाहन में आग लग गई। वाहन में बैठे ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और…