देर रात हुई भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक भी हुआ जलमग्न

हल्द्वानी। देर रात से सुबह तक हुई भारी बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। देर रात हुई भारी बारिश के चलते लालकुआं क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया है। बारिश का आलम यह था कि रेल लाइन भी जलमग्न हो गई। काशीपुर रेल लाइन की ओर आए पानी के सैलाब ने रेलवे ट्रैक को भी अपने चपेट में ले लिया। भारी मात्रा में पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर से बहने लगा। खड्डी मोहल्ले में बड़ी मात्रा में पानी आने से लोगों के घरों में रखा…

देश को नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे नए कानूनः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का राज्य में औपचारिक शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण देश में आज से तीन नए अपराधिक कानून दृ भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023″ लागू हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीन नए कानूनों पर आधारित प्.व् एप्लीकेशन का शुभारंभ एवं विवेचक पुलिसकर्मियों को टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

लालतप्पड़ में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का कार्य जुलाई, 2026 तक पूर्ण किया जाए – धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग एवं सिडकुल की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनके पूर्ण होने तक कार्यों का पूरा कलेण्डर बनाया जाए। जिन परियोजनाओं को 02 साल में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, उनका टाईमलाईन सहित स्पष्ट ब्यौरा जल्द प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि लालतप्पड़ में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का कार्य जुलाई, 2026 तक पूर्ण किया जाए। लगभग 57 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर बनाया जाना है। मुख्यमंत्री…

कैंम्प कार्यालय में सुनी सीएम धामी ने जनसमस्याएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए समस्या या शिकायत जिस विभाग से सबंधित है, शीघ्र सबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आये। इस प्रकार की…

सीएम धामी ने सुना मन की बात का 111वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बौद्ध, मठ क्लेमेंटटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संर्वद्धन में अपना योगदान अवश्य दें। वृक्षारोपण…

टैंक हादसे में उत्तराखण्ड का जवान भपेंद्र सिंह नेगी भी हुआ शहीद

शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर पहंुचने की उम्मीद देहरादून। शनिवार को लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इस दौरान जल स्तर बढ़ने में बलिदान हुए जवानों में एक जवान उत्तराखंड के पौड़ी जिले का भी था। उनके बलिदान होने की सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। भूपेंद्र सिंह नेगी की पत्नी बच्चों को पढ़ाने लिए देहरादून में रहती है। उनकी माता…

चोराबाड़ी क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर,कोई हताहत नही

रूद्रप्रयाग। रविवार तड़के चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में  ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। इस दौरान बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। इस घटना के किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब पांच बजे एवलांच आया। हालांकि किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ…

मुख्यमंत्री ने सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र बांटे

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का किया दावा रोजगार सृजन हमारी सरकार की प्राथमिकता देहरादून। राज्य इंजीनियरिंग सेवा के लिए चयनित युवाओं को शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यहंा आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सरकारी सेवा में आए युवाओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ राज्य के विकास में उनके सहयोग की उम्मीद जताई। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि वह खुद अपने छात्र जीवन से युवाओं के बीच रहे हैं वह जानते हैं कि युवाओं के…

आम जन को नए कानूनों की जानकारी हो इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जायेगा : सीएम

देहरादून। 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण में विस्तारपूर्वक नए कानूनों की आवश्यकता, इन्हें बनाने हेतु किये गये प्रयासों और इनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस हस्तपुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नये कानूनों में जो प्राविधान किये गये हैं, इन कानूनों के…

छापेमारी कर पकड़ा नकली पनीर

देहरादून। रायवाला क्षेत्र के हरिपुरकलां में एक पनीर निर्माणशाला पर शनिवार को एफडीए की टीम ने छापा मारा। वहां एसिटिक एसिड और पाम आयल से पनीर निर्माण होता पाया गया। संदिग्ध खाद्य पदार्थो का पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला अभिहित अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने पनीर प्लांट पर छापामारी की। मौके पर पनीर बनाने में उपयोग किया जा रहा 80 किलो आरारोट, 60 किलो ऐसेटिक एसिड व 20 लीटर पाम आयल बरामद हुआ।कारोबारी…