टनकपुर-जौलजीबी हाईवे मलबा आने से बाधित

चंपावत। जनपद के निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी हाईवे पर भारी बारिश से पहाड़ी से मलबा गिर गया। हाईवे मलबे से पटने से ठुलीगाड़-चूका के बीच आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। हाईवे को खोलने का प्रयास जारी है। हाईवे बंद होने के चलते सीमांत क्षेत्र तल्लादेश के साथ ही चूका, खिर‌द्वारी आदि गांवों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। एसएसबी की चूका कैंप सहित कई बॉर्डर आउटपोस्ट भी सड़क संपर्क से कट गया है। बताया जा रहा है कि रॉक ब्रेकर को मौके पर भेजा गया है।…

उपचुनावः बिना दस्तावेज ले जाई जा रही एक लाख की नगदी पकड़ी

हरिद्वार। जनपद के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस मुस्तैद हो गयी है। इस क्रम में शनिवार सुबह पुलिस ने एक कार से बिना दस्तावेज ले जाई जा रही एक लाख रूपये की नगदी बरामद की है। आगामी मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा सख्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज सुबह चेकिंग प्वाईंट नहरपुल मंगलौर एसएसटी पोस्ट पर एफएसटी/एसएसटी टीम द्वारा तलाशी के लिए…

सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से की भेंट

  राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उन्हें संचार मंत्रालय का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी तथा राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने तथा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार तथा…

स्वास्थ्य विभाग में 48 फार्मेसी अधिकारियों को मिली पदोन्नति

देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से एक ही पद पर सेवाएं दे रहे 48 फार्मेसी अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी गई है। इन सभी पात्र फार्मेसी अधिकारियों को मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फार्मेसी अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी देते हुये शासन को शीघ्र पदोन्नति आदेश निर्गत करने के निर्देश दिये हैं। जिस पर फार्मेसी एसोसिएशन ने खुशी जाहिर कर स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन…

आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल ने मुख्य सचिव को बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया

देहरादून। आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुख्य सचिव  राधा रतूडी से भेंट कर बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया। आज यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की। आईजी संजय गुंज्याल ने सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य…

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक

आपदा के लिहाज से चिंताएं बढ़ी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। किन्तु चिंता का विषय यह है कि  उत्तराखंड के लिए ये वक्त मानसून का स्वागत करने से ज्यादा, भविष्य के खतरों से निपटने वाला है। तमाम पर्यावरणविद् इसी चिंता के साथ मानसून के दौरान भूस्खलन की संभावना को बया कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि जिन जिलों को इसरो की रिपोर्ट में संवेदनशील माना गया था, वहां पर बड़े निर्माण से परहेज नहीं किया गया। स्थिति यह है कि अब मौजूदा मानसून…

सांप के डसने से भाई-बहन की मौत

हल्द्वानी। बीती रात पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डंस लिया। उसके बाद हालत गंभीर होने पर परिवार वाले दोनों को हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से पन्ना (मध्य प्रदेश) का राहुल परिवार के साथ मजदूरी करता है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वो और उसकी पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो…

मंत्री मंडलीय उप समिति के अध्यक्ष बने प्रेमचंद्र अग्रवाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के अध्ययन के लिए गठित मंत्री मंडलीय उपसमिति का अध्यक्ष नामित कर दिया है। मंत्री मंडलीय उपसमिति का अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को बनाया गया है। साथ ही सचिव वित्त और निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को सदस्य नामित किया गया है। ऐसे में मंत्री मंडलीय उपसमिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल दो जुलाई को वित्त सचिव और निदेशक महिला सशक्तिकरण के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अध्ययन के लिए गठित उपसमिति की प्रस्तावित पहली…

बड़ा एक्शनः जिपं अध्यक्ष रजनी भंडारी को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून। कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। रजनी भंडारी समेत पांच और अन्य लोगों पर भी कांग्रेस ने कार्रवाई की है। कांग्रेस की प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने बताया कुछ कांग्रेसी नेताओं की ओर से बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से 6…

सीएम धामी ने केंद्रीय विघुत मंत्री खटृर से की भेंट

500 मेगावाट अतिरिक्त विघुत आपूर्ति राज्य को दिये जाने का किया अनुरोध देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विघुत आपूर्ति राज्य को स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुरोध किया। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खटृर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मामले और केंद्रीय मंत्री ऊर्जा के दायित्व का कार्यभार ग्रहण किये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने…