चमोली। मंगलवार को काबीना मंत्री धन सिंह रावत बदरीनाथ दर्शन करने पहुंचे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर आशीवार्द लेने बाद उन्होंने देश के पहले गांव माणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से संपर्क साधा। राज्य गठन के बाद पहली बार देश के प्रथम गांव माणा में रहने वाले भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांव में ही मतदान करेंगे। पहली बार गांव में ईवीएम पहुंचेगी। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।जिला निर्वाचन कार्यालय ने माणा गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन को पोलिंग बूथ बनाया है। यहां…
Category: उत्तराखंड
जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में करे कड़ी कार्यवाहीःरतूडी
आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त सरल बनाने के दिए निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने जाली प्रमाण पत्रों के मामले में कडी कार्यवाही के साथ ही आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रव्रिफया सरल बनाने के निर्देश दिये। आज यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएस ने आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त सरल बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को प्रमाण पत्र हेतु इधर उधर न भटकना…
नदियों व जलधाराओं का शीघ्र चिन्हीकरण करेंः बर्द्धन
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सूख रहे जलस्रोतों, नदियों एवं जलधाराओं का शीघ्रातिशीघ्र चिन्हीकरण कराते हुए उपचारात्मक कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं। आज यहां अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (एसएआरआरए) उत्तराखण्ड की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति (एसएलईसी) की प्रथम बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एसएआरआरए के गठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों को…
काठ बंगला बस्ती के अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर
देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर नगर निगम, एमडीडीए तथा मसूरी नगर पालिका द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित अवैघ कब्जों के भवनों को आज से एक बार फिर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। भारी फोर्स के साथ पहुंची मसूरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती में भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू किया। हालांकि इस दौरान हल्का फुल्का विरोध तो किया गया लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाना जारी रहा। वहीं खुद को बेघर होता देख कर…
डकैतों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
देहरादून। डकैतों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले हैडकांस्टेबल को एसएसपी अजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को यहां पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय सिंह द्वारा सहसपुर थाने में तैनात हैडकांस्टेबल जितेन्द्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए बताया कि सहसपुर में छह बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद 14 जून को सहसपुर के तिमली धर्मावाला के जंगल में पुलिस व यूपी के बदमाशों के बीच मुठभेड में डकैतों को गिरफ्तार…
गैंगस्टरों सम्पत्ति का चिन्हिकरण किया जायेः एसएसपी
देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि गैगस्टरों की सम्पत्ति का चिन्हिकरण कर सरकार में निहित किये जाने की कार्यवाही की जाये। आज यहां सायः को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी ली गई। देर रात तक चली विस्तृत गोष्ठी के दौरान पूर्व में घटित अपराधों की समीक्षा के साथ साथ उपस्थित अधिकारियो का दिशाकृनिर्देश दिये गये। एसएसपी ने धोखाधडी के अपराध में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही…
तेंदुए के हमले से किशोरी घायल,गांव में दहशत
रूद्रपुर। रविवार देर शाम एक तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप…
आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत
उधमसिंह नगर। सोमवार की सुबह खटीमा के सैजना गांव में खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह अपने खेत में धान की रोपाई में लगे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो…
दारोगा और टैक्सी चालक के बीच हुई धक्का-मुुक्की का वीडियो वायरल
मसूरी। पुलिस दारोगा द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ की जा रही धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर पद्मिनी होटल के निकट एक टैक्सी इनोवा कार नो पार्किंग पर खड़ी हुई थी। जिस पर ट्रैफिक दारोगा मौके पर पहुंचे और नो पार्किंग पर गाड़ी खड़ी किए जाने पर कार्रवाई करने लगे। दारोगा ने टैक्सी चालक को नो पार्किंग से टैक्सी हटाने के लिये कहा। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक द्वारा विरोध कर दारोगा के साथ…
कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
रुड़की। शनिवार देर रात सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। शनिवार देर रात सोनाली पुल के ऊपर रणपुरा जोरासी गांव के पास एक कार में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन रुड़की को मिली थी।…
