उत्तराखंड में अब 65 साल में रिटायर होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत दूरदराज के क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और अन्य अस्पतालों में रोटेशन के आधार पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को विशेषज्ञ डॉक्टरों के सेवा अवधि की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 65 साल करने के लिए राज्य कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों समेत…

वन मंत्री से मिले सीएम धामी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए वन भूमि हस्तांतरण का किया अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए वन भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि गैर वानिकी परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया जाए।सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री को बताया कि वर्तमान में जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए 87.0815 हेक्टेयर वन भूमि का हस्तांतरण किया जाना है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जौलीग्रांट के आसपास के क्षेत्रों की कुल…

28 या 29 जून को उत्तराखण्ड में मानसून प्रवेश करने की उम्मीद

देहरादून। उत्तराखंड में 28 या 29 जून को मानसून में प्रवेश कर जाएगा। इससे तापमान कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। जिन स्थानों पर वनों में आग लगी हुई है, वहां वनाग्नि से भी निजात मिलेगी। मानसून की बारिश के मद्देनजर उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिले अति संवेदनशील हैं। पहाड़ में तेज बारिश में गदेरों में बाढ़ आ जाती है, जिससे नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। जगह-जगह लैंडस्लाइड से मोटर और पैदल मार्ग बंद हो जाते हैं। खासकर उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़…

घर छोड़कर गयी किशोरी को आरपीएफ ने किया बरामद

हरिद्वार। लक्सर आरपीएफ ने घर से नाराज होकर निकल गई किशोरी को उसके घरवालों से मिलवाया है। 16 साल की किशोरी लखनऊ से नाराज होकर चली गई थी। लखनऊ के चारबाग जीआरपी ने लक्सर निरीक्षक रवि कुमार सिवाच को इसकी जानकारी दी। किशोरी के हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल में होने की जानकारी मिली। इस पर उप निरीक्षक श्रीकृष्ण शर्मा, महिला सहायक उप निरीक्षक अनीता शर्मा और महिला हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी ने लक्सर में ट्रेन की तलाशी ली। किशोरी ट्रेन में मिल गई। सूचना मिलते ही परिजन…

निदेशक यातायात ने की दून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायाता मुख्तार मोहसिन ने देहरादून की यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ करने के लिए समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये। बुधवार को आयोजित  गोष्ठी में जनपदों में यातायात व्यवस्था के अन्तर्गत देहरादून के 54 चैराहोंध्तिराहों पर यातायात प्रबन्धन (जाम की स्थिति/सुगम यातायात की समीक्षा), बेसमेंट पार्किग/प्रांगण पार्किंग की स्थिति, स्कूलों के खुलने व बंद होते समय यातायात व्यवस्था,नो-पार्किंग पर टोईंग की कार्यवाही,राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित कट का विवरण/कार्यवाही आदि पर उठाये गये कदम एवं भविष्य में निराकरण सम्बन्धी उपायों पर चर्चा की गई। उक्त गोष्ठी में…

नए आपराधिक कानूनो को लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी: सीएस

देहरादून। देशभर में एक जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनो हेतु उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी है।  राधा रतूड़ी ने कहा कि एक जुलाई 2024 से लागू होने वाले 3 नए आपराधिक कानूनो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 हेतु उत्तराखंड राज्य ने पूरी तैयारी कर ली गई है। उत्तराखंड…

सीएम धामी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

राज्य के विकास में सहयोग की अपील तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई जल विद्युत परियोजनाओं सहित कई मुद्दों पर की वार्ता देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को संसद भवन स्थित पीएमओ कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। सीएम धामी की चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की यह मुलाकात मंगलवार सुबह 10.30 बजे के आसपास हुई तथा आधा घंटे की इस मुलाकात में…

‘लैब्स ऑन व्हील्स’ मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट चार जिलों में आरम्भ किया जाएगाः रतूडी

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने कहा कि ‘लैब्स ऑन व्हील्स’ मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट चार जिलों में आरम्भ किया जाएगा। मंगलवार को यहां सीएस  राधा रतूड़ी ने प्रोजेक्ट ‘लैब्स ऑन व्हील्स’ मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट की डैशबोर्ड के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महानिदेशक शिक्षा को इस सम्बन्ध में सभी विघालयों को निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के ग्रामीण एवं सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के विघालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं की मजबूती तथा विज्ञान व शिक्षा को…

सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स पहुंचकर जानी घायल वनकर्मियों की कुशलक्षेम

अस्पताल प्रशासन को दिए उच्चस्तरीय उपचार के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भटृ व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री…

अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण कार्यवाहीः महिला की मौत पर बस्तीवासियों का हंगामा दोपहर तक नहीं लगाये जा सके थे निशान

देहरादून। काठबंगला व वीर गबर सिंह बस्ती में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को  बस्तीवासियों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। बीती देर शाम इस अभियान को देखकर बस्ती की एक महिला की मौत हो गयी थी। जिस पर बस्तीवासियों ने मंगलवार सुबह ही रोड जाम कर दिया। जिसके बाद किसी तरह उन्हे वहंा से हटाया गया। हालांकि इस दौरान महिला की मौत पर कोई बड़ा हंगामा न हो जाये इसके चलते एमडीडीए की टीमों द्वारा भी दोपहर तक अतिक्रमणों पर निशान नहीं लगाये जा…