शासन ने किये तहसीलदारों के तबादले

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा देहरादून और हरिद्वार जिले के दो तहसीलदार के तबादले किए गए है।आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी विनय शंकर पाण्डेय व अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी नरेन्द्र सिंह के द्वारा दिये गये आदेशों के अनुसार देहरादून में तैनात तहसीलदार विकास अवस्थी को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि हरिद्वार में तैनात दयाराम को देहरादून भेजा गया है।

नेहरूग्राम गोलीकाण्डः सीएम के निर्देश पर विधायक ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ नेहरूग्राम में हुई गोलीबारी में मारे गये दीपक बडोला के घर उसके परिजनों से मिले। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे। गुरूवार को यहां मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ द्वारा डोभाल चैक पर हुई फायरिंग की घटना में मृतक स्व. दीपक बडोला के आवास पर जाकर उनके पिता व पत्नी से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मृतक दीपक बडोला…

राज्य में भूमि खरीदने वाले बाहरी व्यक्तियों को भरना होगा घोषणा पत्रः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने के लिए आ रहे हैं, उनसे निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरवाया जाए। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाया जाए। राज्य में रह रहे बाहरी लोगों को सघनता से सत्यापन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने के लिए आ रहे हैं, वे किस…

गोलीकांड के विरोध में चक्का जाम और बाजार बंद

देहरादून। नेहरूग्राम गोलीकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। हत्या के विरोध में गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम करते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के बाहरी असामाजिक तत्वों ने दून को अपना रैन बसेरा बना लिया है। जिससे स्थानीय जनता दहशत के साए में जीने को मजबूर है। चक्काजाम के तहत रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के समीप की दुकानों को स्थानीय लोगों ने बंद कराया। वहीं आरोपियों के घर के पास…

गंगा और हिमालय बचाने की पहल,25 जून को दिल्ली होगा विचार मंथनः उपाध्याय

टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में गोमुख ग्लेशियर के लगातार पीछे हटने और इसके प्रभाव के बारे में चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण बर्फबारी और बारिश में कमी देखी जा रही है। कुछ दिनों पूर्व यूएन सेक्रेटरी जनरल ने भी हिमालय को खतरे में बताया था और इसके वैश्विक असर की बात कही थी। इस मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर चिंतन और मंथन की आवश्यकता है। हिमालय और गंगा को बचाने के लिए सबसे पहले टिहरी और उत्तरकाशी…

नेहरूग्राम गोलीकांडः घायलों का ईलाज सरकारी खर्च पर करने की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन

देहरादून। नेहरूग्राम में हुए गोलीकाण्ड में एक की मौत व दो लोगों के घायल होने के मामले में क्षेत्रवासियों ने धरना दिया और जिलाधिकारी से घायलों का ईलाज सरकारी खर्च पर होने की मांग के साथ ही आरोपी के मकान के ध्वस्तीकरण की मांग की। उल्लेखनीय है कि गत 16 जून को नेहरू ग्राम के डोभाल चैक निवासी सूदखोर देवेन्द्र शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज के घर से हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी थी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के बाद पुलिस…

दिव्यांग फरियादियों के पास स्वयं पहुंचती हैं मुख्य सचिव

देहरादून। दिव्यांगजनों फरियादियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी भूतल पर विशेष व्यवस्था कर स्वंय उनके पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करती हैं। आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव कार्यालय में उनसे मिलने आए दिव्यांग फरियादियों की सुविधा हेतु भूतल पर विशेष व्यवस्था की है। अब दिव्यांगजनो को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्य सचिव से मिलने मुख्य सचिव कार्यालय के प्रथम तल पर जाने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी स्वयं दिव्यांगजनों की समस्याओं…

उत्तरकाशी में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों की नो एंट्री

उत्तरकाशी। आगामी मानसून सीजन के दौरान सुरक्षित चारधाम यात्रा के उद्देश्य से जनपद में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस स्टेशन खोला गया है।  एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए पूर्व में जारी विशेष कार्य योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। नई एसओपी में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस…

नेहरूग्राम गोलीकांडः आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर लगाया जाम

देहरादून।  देहरादून के रायपुर थाना ़क्षेत्र रविवार रात हुए गोलीकांड को लेकर मंगलवार को सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर चलाने की  मांग को लेकर  रिस्पना छह नंबर पर पुलिया पर जाम लगा दिया। गौरतलब है कि रायपुर का नेहरूग्राम क्षेत्र रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। गिरवी रखी कार को वापस लेने गए तीन लोगों को रिहायशी इलाके में बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने…

सुबह की सैर पर निकले धामी ने खुद बनाई अदरक की चाय

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निग वॉक के दौरान खुद अपने हाथ से अदरक की चाय बनाकर लोगों से उनकी समस्यायें सुनी और मौके पर अधिकारियों को दिये निर्देश। आज यहां नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। चाय की दुकान पर रुककर खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके…