रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। 40 आर्मी के जवान सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच बंद मार्ग को खोलने में जुटे हैं। रविवार सुबह से ही तीर्थ यात्रियों को पैदल मार्ग से लाने का भी रेस्क्यू जारी है। वहीं अभी तक 9099 तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन-प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा…
Category: उत्तराखंड
सूबेदार सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलीन
देहरादून। जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में पैर फिसलने से सूबेदार सत्ये सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। रविवार को उनका ऋषिकेश पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी सत्ये सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वहीं, सत्ये सिंह की अंतिम विदाई में सभी लोगों की आंखें नम हो गई। बता दें कि बीती दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार में बर्फ में पैर फिसलने से गढ़वाल राइफल में तैनात सूबेदार सत्ये सिंह…
शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास
प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई देहरादून – मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज प्राधिकरण सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गये। बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण के समस्त अभियंताओं से अपेक्षा की है कि शहर में विकराल होती पार्किंग की समस्या के निदान हेतु वे अपने संपर्कों का उपयोग करते हुए लोगों को पार्किंग, पार्क, सार्वजनिक शौचालय के लिए…
कांवड़ यात्रा का समापनः जाते-जाते फिर कांवड़िए कर गए बवाल, पुलिसकर्मी घायल
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देर रात बवाल हो गया। कांवड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस स्टेशन प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुल पर कावड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बना है। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि डाक कावड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसमें चंडी चैकी प्रभारी को हाथ में चोट आई है। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र…
डीएम/एसएसपी ने आधिकारिक रूप से की कांवड़ मेला समापन की घोषणा
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दक्ष महादेव मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया और साथ ही आधिकारिक रूप से मेला सकुशल संपन्न होने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आज प्रातः दोनो अधिकारी हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचे थे। जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गयी और साथ ही मेले के दौरान जनपद में सभी…
लिंचोली एवं भीमबली से 480 यात्रियों को एयर लिफ्ट कर किया रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में अत्यधिक बारिश के कारण जगह -जगह अवरूद्ध हुए केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में रेस्क्यू टीमों एवं जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ दूसरे दिन शुक्रवार को रेस्क्यू कार्य कर शुरू कर दिया गया है। बीती देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक लिंचोली एवं भीमबली से एयर लिफ्ट कर लगभग 480 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं गौरीकुंड- सोनप्रयाग के बीच लगभग 1500 यात्रियों को सफल रेस्क्यू किया जा चुका…
बर्तन धो रही महिला पर बाघ का हमला,मौत
रामनगर। कालागढ़ क्षेत्र में घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला के पति और आस पास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया.।वहीं, बाघ के हमले में घायल महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। तभी एक बाघ दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर…
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी
-प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के जिलाधिकारियों के दिये निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। सचिव आपदा प्रबंधन को उन्होंने निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाये रखें। अतिवृष्टि के कारण राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिलाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता मांगे जाने पर यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र के प्रभावित गांवों के विस्थापन की प्रक्रिया को…
जिलाधिकारी सोनिका ने मूसलाधार बारिश के चलते पहुंची आपदा कंट्रोल रूम
देहरादून: जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिलाधिकारी सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए आपदा कंट्रोल रूम पहुंचीI इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेI जिलाधिकारी ने जनपद के तहसीलों एवं स्थापित कंट्रोल रूमो से क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते अध्यतन सूचना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वर्षा एवं संभावित आपदाओं की दृष्टिगत अलर्ट रहे तथा जलभराव की स्थिति आदि में…
अवैध प्लॉटिंग पर चला एमo डीo डीo एo का बुल्डोजर
देहरादून – एमo डीo डीo एo द्वारा शहर में कई जगहों पर अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण का काम सख्ती के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अधिशाषी अभियंता महोदय के आदेशानुसार AE अभिषेक भारद्वाज द्वारा JE की उपस्थिति में, देहरादून स्थित शुक्लपुर अम्बीवाला के पास, महावीर नौटियाल की 8-10 बीघे की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। मौके पर मनवीर पंवार, जेई पीएमयू हितेंद्र शर्मा और सुपरवाइजर सतीश पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
