हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार के ओम पुल, निकट डामकोठी स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड आए शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट करके उनका स्वागत किया। इसके बाद हर की पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम धामी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि, हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं…
Category: उत्तराखंड
बारिश से राज्य में 131 मार्ग प्रभावित
देहरादून। राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं। बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्गरुद्रप्रयाग में आठ, पौड़ी में 11, टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, चंपावत में सात ग्रामीण मोटर मार्ग और अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद…
आपदा प्रभावितों के हाल जानने के लिए पहुंचे सीएम धामी
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए है। खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। बीते शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इसमें 15 आवासीय…
चमोली कंरट हादसाः पीड़ित परिवारों ने मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन
चमोली। नमामि गंगे ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर हादसे में मारे गये पीड़ित परिवारों को एक साल गुजरने के बाद भी मुआवजा न दिये जाने को विरोध में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि बीते वर्ष 19 जुलाई को चमोली कस्बे में नमामि गंगे के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने से 16 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से अधिकांश लोग गरीब परिवारों के थे। उस समय सरकार और प्रशासन की ओर से पीड़ित…
कांवडियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दिल्ली दून हाईवे दो अगस्त तक बंद
हरिद्वार। उत्तराखंड में इस समय कांवड़ मेले की धूम है। सड़कों पर भगवान भोलनाथ का जयकारा लगाते और पैदल जाते कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली देहरादून हाईवे को आने वाले 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद कर दिया। हाईवे पर दोनों ओर के रास्ते कांवड़ियों के लिये आरक्षित रहेंगे। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यूपी और…
सीएम धामी ने की हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीति बनाने की वकालत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीति बनाने की वकालत की। कहा, हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विकास से जुड़े प्रस्तावों के लिए विशेष नीतियां बनानीं चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए हिमालयी राज्यों को 25 मेगावाट से कम क्षमता की जल विद्युत परियोजनाओं की मंजूरी और उन्हें लगाने की अनुमति देने का अनुरोध भी किया। कहा, पूर्वोत्तर के…
मंडराया खतराःअपनी जगह से खिसका भारी भरकम पत्थर
देहरादून। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ पहाड़ी के दायीं ओर ऊंचे टीले से एक भारी भरकम पत्थर अपने स्थान से करीब चार मीटर खिसक गया है। यह पत्थर कालसी चकराता मोटर मार्ग से करीब तीन से चार सौ मीटर ऊंचे टीले पर है। जो अपनी जगह छोड़ चुका है। जिससे नीचे खतरा बढ़ गया है। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लोनिवि सहिया जांच में जुट गई है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर कालसी चकराता मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शनिवार की रात से रविवार सुबह तक बंद रखा गया।…
सीएम धामी ने ली राहत और बचाव कार्यों की जानकारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के बाल गंगा व बूढ़ा केदार में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के संबंध में विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह और डीएम मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील गांवों को तत्काल चिन्हित कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। बता दें कि भूस्खलन होने से गांव के 50 से अधिक परिवारों को प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में आपदा राहत शिविर में रखा…
जल पुलिस ने कांवड़िये को डूबने से बचाया
ऋषिकेश। रविवार सुबह मध्य प्रदेश से आया एक कांवड़िया गंगा में डूबने लगा। भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। कांवड़िया नदी में करीब 400 मीटर दूर तक बहता चला गया। जल पुलिस के हेड कांस्टेबल हरीश गंुसाई ने जान की परवाह न करते हुए उफनती गंगा में छलांग लगा दी। जिसके बाद हेड कांस्टेबल ने इस कांवड़िया को मौत के मुंह से बाहर निकाला। त्रिवेणी घाट पर फूल बेचने वाले युवक पवन ने भी उसे नदी से बाहर निकलने में मदद की। त्रिवेणी घाट…
धरने के दौरान बेहोश हुए विधायक तिलकराज बेहड़, अस्पताल में भर्ती
उधमसिंहनगर। धरने के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ अचानक बेहोश हो गये। जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया, जिन्हे अस्पाल ले जाया गया जहंा उनका उपचार जारी है। किच्छा में एसडीएम को हटाने और व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर दिये जा रहे धरने को संबोधित कर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ भाषण देने के दौरान अचानक बेहोश हो गए। जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। आननकृफानन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। जहंा उनका उपचार जारी…
