कांवड मेले के चलते 2 अगस्त तक स्कूल बंद

हरिद्वार। जिले में कांवड़ मेला शुरू हो चुका हैं। कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार जिले में 12 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए है। 2 अगस्त तक हरिद्वार में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उत्तराखंड में हर साल सावन के महीन में कांवड़ मेले लगता है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िएं हरिद्वार हरकी पैड़ी गंगा जल लेने के लिए पहुंचते है। इस दौरान हरिद्वार में पैर रखने की जगह तक भी नहीं बचती है। दिल्ली-देहरादून हाईवे…

महिलाओं की आजीविका का सशक्त माध्यम बनेगा हाउस ऑफ हिमालयाज – रतूडी

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधाा रतूडी ने कहा कि उत्तराखण्ड का अम्ब्रेला ब्राण्ड होने के साथ हाउस ऑफ हिमालयाज स्थानीय महिलाओं की आजीविका का सशक्त माध्यम बनेगा। आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत स्थानीय उत्पादों की बेहतरीन मार्केटिंग, क्वालिटी व ब्राण्डिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने हाउस ऑफ हिमालयाज को उत्तराखण्ड के अम्ब्रेला ब्राण्ड के रूप में स्थापित करते हुए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश…

मानसून जोर पकड़ते ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में घटी श्रद्धालुओं की संख्या

चमोली। उत्तराखण्ड में हो रही भारी बारिश के चलते  जनपद के धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन स्थल बदरीनाथ,हेमकुंड साहिब सहित अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलो में तीर्थ यात्रियों की आमद घटने लगी है। सोमवार को जहां भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ में महज 448 श्रद्धालु पहुंचे। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र लोकपाल घाटी में आस्था केंद्र हेमकुंड साहिब में भी सोमवार को करीब 513 श्रद्धालु ही पहुंचे। ऐसे में अब मानसून सीजन के बाद ही अब इन उच्च हिमालयी धार्मिक पर्यटन स्थलों में तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने की उम्मीदें हैं। वहीं बात…

हाइड्रोलिक ट्रॉली में फंसी तीन जान,सुनने वाला कोई नही

चमोली। मंगलवार सुबह देवाल में कुछ लोग हाइड्रोलिक ट्रॉली में फंस गए। यहां बना झूला पुल 2013 की आपदा में बह गया था, जिसके बाद से ग्रामीण ट्रॉली से आवाजाही कर रहे थे।ओडर गांव से देवाल आने के लिए हाइड्रोलिक ट्रॉली लगाई गई है। मंगलवार सुबह ट्रॉली ख़राब होने से तीन लोग यहां फंस गए। अभी तक ट्रॉली ठीक करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। लोनीवि की ओर से यहां ट्रॉली का संचालन किया जाता है। ओडर के बीडीसी मेंबर पान सिंह गड़िया ने बताया कि 2013 मे  ट्रॉली लगाई…

बच्ची को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश

टिहरी। घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को सोमवार को गुलदार ने निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को गुलादर के आतंक के खिलाफ देवप्रयाग में जनप्रतिनिधियों  और छात्र छात्राओं का प्रदर्शन करते हुऐ तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मंगलवार को  गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए। हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के…

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गैप फीलिंग का कार्य करेगा टाटा ट्रस्टः रतूडी

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गैप फीलिंग का कार्य टाटा ट्रस्ट करेगा। आज यहां सचिवालय में टाटा ट्रस्ट के साथ बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर टाटा ट्रस्ट राज्य में हेल्थ केयर सेक्टर, टेलीमेडिसिन, महिलाओं व बच्चों के कुपोषण से बचाव, युवाओं के कौशल विकास, बालिकाओं की शिक्षा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स के क्षमता विकास व प्रशिक्षण, स्मार्ट कलासेज, ग्रामीण आजीविका, पलायन, वाइब्रेंट विलेज, मानसिक स्वास्थ्य…

सीएम धामी ने सावन के पहले सोमवार को की शिव की उपासना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना की। शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की सीएम ने पूजन-अर्चना किया।इस दौरान सीएम धामी ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सीएम ने सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। यात्रा के दौरान…

केदारनाथ हाईवे पर लगातार गिर रहा मलबा, भूधंसाव से खाट गांव खतरे की जद में

रूद्रप्रयाग।  उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे फाटा के पास खाट में बार-बार बाधित हो रहा है। हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। बंद होने के कारण दोनों छोरों पर यात्री और स्थानीय लोग फंसे रहे हैं। बीते देर रात बंद हुए राजमार्ग को सोमवार सुबह दसे बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। हालांकि यहां पर लगातार पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। केदारनाथ आपदा के बाद से केदारनाथ…

उत्तराखण्ड में भारी बारिश,कई सड़कें बंद तो कहीं सड़कें पानी में डूबी

देहरादून। उत्तराखंड के अमूमन जिलों में सुबह से ही तेज बारिश लगी रही। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका बढ गयी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के माजरा क्षेत्र में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों तक पानी आ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों के किनारे नालियां चोक होने पर निगम के कर्मचारियों ने चोक हुई नालियों को खुलवाया। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने  23 तारीख को भी कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विक्रम…

भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें,कई मार्ग बंद,आवाजाही प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित है। जिस कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के काम जारी है। वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी झरने के पास नेताला, बिशनपुर, के पास मालवा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ यातायात सुचारु करने के काम जारी है। डाबरकोट में बारिश के…