देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के वापस लौटने के बाद उन्हें विशेष तौर पर प्राथमिकता देने जा रही है। ऐसे युवाओं को उत्तराखंड सरकार में समायोजित करने के लिए सरकार कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब अग्निवीर योजना आई थी तभी उन्होंने पूर्व सैनिकों से मिलकर इस पर बात की थी और यह भी स्पष्ट कर दिया था कि ऐसे युवाओं को सरकार…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना का शुभारंभ
देहरादून। रविवार को सीएम धामी ने शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का लोकार्पण किया। साथ ही उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा हेतु दो बसों का शुभारंभ भी किया।सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से यह योजना श्रमिकों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार दिलवाने में सहायक सिद्ध होगी। युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
बोल्डर-मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद,लगा लंबा जाम
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर विशनपुर के पास मलबा और बोल्डर आने के कारण बंद हो गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप हो गयी। हालांकि, बीआरओ यातायात खोलने में जुटा हुआ है। हाईवे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यातायात भटवाड़ी और जिला मुख्यालय में रोक दिया ह।. वहीं, जिला मुख्यालय में भी कांवड़ियों को रोका जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलबा ज्यादा आने के कारण हाईवे खोलने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह विशनपुर के पास अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े…
ग्रामीण पर हमले के बाद कुछ दूरी पर मृत मिला गुलदार
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी उम्र 56 वर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया। बाद में गुलदार घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मृत मिला है। बताया जा रहा है कि गुलदार पहले से ही घायल था। .मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे। पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की…
घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने पहुंचे एसएसपी
देहरादून। सडक दुघर्टना में घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने के लिए एसएसपी अजय सिंह अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से भी जानकारी ली। शनिवार को एसएसपी अजय सिंह द्वारा कनिष्क अस्पताल पहुंचकर जाना सडक दुर्घटना मे घायल महिला आरक्षी का हाल। डाक्टरों से घायल महिला आरक्षी के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश। घायल महिला कांस्टेबल व उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आज नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अजबपुर फ्लाई ओवर में हुई…
मुख्य सचिव ने भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा की
देहरादून। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 697 ग्राम पंचायत में से अवशेष 227 ग्राम पंचायत भवनों में समयबद्धता से विद्युतीकरण के निर्देश दिए हैं ताकि इनमें जल्द से जल्द ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जा सके। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि राज्य की कठिन भौगोलिक स्थिति, सामरिक महत्व और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भारतनेट प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाना चाहिए । मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बैठक में राज्य में भारतनेट…
सीएम धामी ने किया जीईपी सूचकांक का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सकल पर्यावरण उत्पाद(जीईपी) लांच किया। इसके बाद सीएम ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है, जहां जीईपी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों के लिए आज एतिहासिक दिन है। हमारे पूर्वज अच्छी वायु, जल स्रोत देकर गए हैं। पूरा वायुमंडल शुद्ध वायु से आच्छादित है।जिस प्रकार से हम विकास में आगे बढ़ रहे हैं, उसके तहत कैसे हम पर्यावरण को भी संरक्षित कर रहे हैं, ये उसका सूचकांक है। उन्हांेने कहा कि हमारे सामने आने…
लद्दाख सीमा पर उत्तराखण्ड का एक और जवान शहीद
देहरादून। उत्तरकाशी जनपद का एक और लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है, तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है। भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण की अचानक तबियत से दर्दनाक मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि श्रवण कुमार पुत्र शूरवीर सिंह भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में…
गुलदार ने किशोर को बनाया निवाला,पूरे क्षेत्र में दहशत
श्रीनगर। गुरुवार देर शाम देवप्रयाग में गुलदार ने एक 17 वर्षीय किशोर को अपना निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया। देवप्रयाग विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता हाथ…
प्रदेश सरकार ने दिए फेरी-ठेली वालों के सत्यापन के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में ऐसी कई घरों में चोरी या बड़ी लूट की घटनाएं सामने आई हैं। जिनमंे बाहर से आकर छोटे मोटे काम करने के दौरान क्षेत्रों की गयी रेकी कर अपनाधिक धटनाओं को अंजाम दिया गया है। कई मामलों में देखा गया है कि अपराध करने से पहले अपराधी ठेली-फेरी लगाकर क्षेत्र की रैकी करते हैं और फिर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के हर जिले में फेरी-ठेली लगाने वालों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों सेे कई…
