सम्पूर्ण उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न करायें – अंशुमान

देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक अपराधा एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस बल नियुक्त किया जाय। आज एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद चमोली की 04-बद्रीनाथ तथा जनपद हरिद्वार की 33-मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारी चमोली व हरिद्वार के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की गयी। वीडियो कांन्फ्रेसिंग के दौरान जनपद प्रभारी चमोली एवं हरिद्वार से निर्वाचन…

सरकार ने 3 साल में कई बड़े काम कियेः धामी

लव जिहाद, लैंड जिहाद पर लगी रोक भर्तियों को बनाया पारदर्शी समान नागरिक संहिता बड़ी उपलब्धि महिलाओं का किया गया सशक्तिकरण देहरादून। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 3 साल पूरा होने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इन तीन सालों में उनकी सरकार ने अनेक विकास कार्य व जनहित के फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी राज्य के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी सरकार ने राज्य की इकोलॉजी और इकोनॉमी को बेहतर बनाने के लिए लव…

रेलवे की टनल में फंसे 8 मजदूर, बमुश्किल किया रेस्क्यू

श्रीनगर। कांडा रामपुर में गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे टनल का काम अचानक से रोक दिया। जिसके कारण टनल के अंदर काम कर रहे आठ मजदूर फंस गए। ये सभी मजदूर टनल की निर्माणदाई संस्था एलएनटी में फिटर, इलेक्ट्रिशियन ,प्लम्बर का कार्य किया करते हैं। इन सभी मजदूरों को दो घंटे की मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया। रामपुर कांडा ग्राम पंचायत के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है रेलवे द्वारा यहां ब्लॉटिंग की जा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों के भवनों में दरार पड़…

अपने कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी का प्रदेशवासियों के नाम संदेश

अपने कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी का प्रदेशवासियों के नाम संदेश प्रिय प्रदेशवासियों, आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा…

हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सतर्क, दिये निर्देश

जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से लेंः अंशुमान देहरादून। हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सर्तक हुआ। अपर पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यव्रफमो को संवेदनशीलता से लिया जाये। आज यहां एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा समस्त परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, धार्मिक आयोजन एवं…

जंगली मशरूम खाने सेे आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में कराया उपचार

देहरादून। पछवादून के चकराता क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोथी गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण सभी लोगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सभी का तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे उनकी जान बच गई। मानसून सीजन में देहरादून के जंगलों सहित ऊंचाई वाली क्षेत्र में इन दिनों जंगली मशरूम भी दिखाई देते हैं, ऐसे में पहाड़ के लोग जंगलों से मशरूम लाकर सब्जी के रूप में प्रयोग करते…

सीएम धामी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में की सिंचाई विभाग की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा…

शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान व फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए : धामी

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि…

शहीद भूपेंद्र नेगी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब

श्रीनगर। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में श्योक नदी में टी-72 टैंक हादसे में शहीद हुए भूपेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा लोगों की आंखें नम हो गई। शहीद भूपेंद्र नेगी को क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और शहीद की पत्नी बेसुध हो गई। जिन्हें काबीना मंत्री धन सिंह ने ढांढस बंधाया। जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ शहीद को पाबौ ब्लॉक के बोडोली घाट पर अंतिम…

अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा,बाढ़ में वैकल्पिक मार्ग भी बहा

चमोली। भारी बारिश के बाद बदरीनाथ धाम में अलकनंदा का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है।  बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी बाढ़ में बह गया है। इस कारण रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है। बाढ़ में कंपनी की मशीनें भी फंसी हुई हैं। अब कार्यदायी संस्था के पास कार्य शुरू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का रास्ता ही बचा है, जिस पर काम चल रहा है। अलकनंदा नदी में आई बाढ़ का आलम ये है कि श्रद्धालु जिस…