यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां एम्स में भर्ती

ऋषिकेश। वृद्धावस्था में आने वाली परेशानियों को देखते हुए चिकित्सकों की देखरेख में उनके रुटीन चेकअप के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। सभी रिपोर्ट आ जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85 वर्ष) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते…

केदारधाम यात्रा में शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने वापस भेजा

रूद्रप्रयाग। केदारधाम यात्रा के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करना कुछ लोगों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने आप्रेशन मर्यादा के तहत उन पर चालानी कार्यवाही करते हुए उन्हेे आधी यात्रा से ही वापस भेज दिया गया है। बता दें कि रुद्रप्रयाग में इन दिनों चल रही केदारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री वाहन जनपद क्षेत्रान्तर्गत आ रहे हैं। आने वाले वाहनों हेतु प्रभावी यातायात प्रबन्धन एवं श्रद्धालुओं के लिए भीड़ प्रबन्धन की जिम्मेदारी जनपद पुलिस बखूबी निभा रही है। श्रद्धालुओं के बीच यात्रा की…

 माकपा अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का करेगी विरोध,16 मई को होगा प्रदर्शन

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा गरीबों एवं फुटपाथ व्यवसायियों को उजाड़ने के खिलाफ 16 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी । उक्त आशय का निर्णय पार्टी की बैठक में लिया गया। बैठक की  अध्यक्षता कॉमरेड शम्भू प्रसाद ममगांई ने की । बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि  जून 2024 में राज्य सरकार द्वारा 2018 में लाए गए अधिनियम की समयावधि भी खत्म हो रही है, जिसके बाद किसी भी बस्ती को कभी भी उजाड़ने का अधिकार प्रशासन…

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पिछले सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के रिकॉर्ड टूटे

  यमुनोत्री में गेट और बैरियर व्यवस्था बनाने के बाद गंगोत्री धाम में बढ़ गया तीर्थयात्रियों का दबाव उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पिछले सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने से रिकार्ड टूट गये। पुलिस प्रशासन व मंदिर समिति ने रात दो बजे तक गंगोत्री धम में व्यवस्था का सम्भाला। आज यहां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर दो दिनों से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक दर्शन कराया है। जबकि यमुनोत्री की भीड़…

गंगोत्री धाम के व्यपारियों ने किया बाजार बंद

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों के बाद व्यापार मंडल गंगोत्री के व्यापारियों ने भी शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित गंगोत्री धाम के व्यपारियों ने पूरा बाजार बंद करवा दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल ने कहा प्रशासन रात्रि में यात्री भेज रहा। उस समय उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल पा रही। इसलिए जब तक स्थिति नहीं सुधरती है, तब तक बाजार बंद रहेगा। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बीते सोमवार से चारधाम यात्रियों के धाम न पहुंचने पर नाराजगी जताई। गंगोत्री धाम के तीर्थ…

हरित यात्रा के तहत ब्रिगेडियर ने सैन्य अफसरों के साथ किया पौधा रोपण

रानीखेत: मां प्रकृति फाउंडेशन की निरंतर चल रही देशव्यापी मुहीम के चलते रानीखेत में कुमांऊ रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस के यादव (VSM) ने अपने सैन्य अफसरों संग फलदार पौधा रोपण कियाI प्रदेश में लगातार धधक रहे जंगलों के चलते फाउंडेशन ने यह मुहीम पूरे देश में चलाने का बीड़ा उठाया हैIगौरतलब है कि जहां एक तरफ सैन्य कार्रवाही के तहत जंगलों में लगी आग को बुझाने में सेना लगी है वहीं दूसरी ओर कुमांऊ रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर यादव ने अपने सैन्य अफसरों के साथ पौधा रोपण कर यह…

देर रात बिजली घर परिसर में लगी आग,दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

देहरादून। रविवार देर रात आईएसबीटी के समीप स्थित बिजली घर परिसर की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एहतियात के तौर पर  बिजली घर से आधे शहर की लाइट काट दी गई। आग बुझाए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात आईएसबीटी के पास स्थित 132 केवी के बिजली…

श्रद्धालुओं को  ठगी का शिकार बनाने वाले 10 गिरफ्तार

ऋषिकेश। गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले दस आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए मोबाइल, नकदी, जरूरी दस्तावेज और कपड़े बरामद किए हैं। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दो दिन पहले गंगानगर निवासी अमित कुमार और हरिद्वार निवासी अंकुर बिश्नोई त्रिवेणी घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। अलग-अलग स्थान पर नहाने के दौरान उनके कपड़े चोरी हो गए। जिसमें उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, घड़ी, नकदी और मोबाइल रखे हुए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस…

यमुनौत्री धाम में एक और तीर्थयात्री की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक और तीर्थयात्री की मौत हो गई है। प्रशासन ने  यात्रियों को जानकीचट्टी में मेडिकल चेकअप कराने के बाद ही पैदल मार्ग पर यात्रा करने की अपील की है। बड़कोट एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 54 वर्षीय विष्णु कुमार भाभा निवासी बेंगलुरु को जानकी चट्टी में अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जानकी चट्टी से कुछ ही दूर पर…

राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामुहिक प्रयास करने की भी अपील की है। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का…