भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का किया दावा रोजगार सृजन हमारी सरकार की प्राथमिकता देहरादून। राज्य इंजीनियरिंग सेवा के लिए चयनित युवाओं को शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यहंा आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सरकारी सेवा में आए युवाओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ राज्य के विकास में उनके सहयोग की उम्मीद जताई। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि वह खुद अपने छात्र जीवन से युवाओं के बीच रहे हैं वह जानते हैं कि युवाओं के…
Category: उत्तराखंड
आम जन को नए कानूनों की जानकारी हो इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जायेगा : सीएम
देहरादून। 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण में विस्तारपूर्वक नए कानूनों की आवश्यकता, इन्हें बनाने हेतु किये गये प्रयासों और इनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस हस्तपुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नये कानूनों में जो प्राविधान किये गये हैं, इन कानूनों के…
छापेमारी कर पकड़ा नकली पनीर
देहरादून। रायवाला क्षेत्र के हरिपुरकलां में एक पनीर निर्माणशाला पर शनिवार को एफडीए की टीम ने छापा मारा। वहां एसिटिक एसिड और पाम आयल से पनीर निर्माण होता पाया गया। संदिग्ध खाद्य पदार्थो का पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला अभिहित अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने पनीर प्लांट पर छापामारी की। मौके पर पनीर बनाने में उपयोग किया जा रहा 80 किलो आरारोट, 60 किलो ऐसेटिक एसिड व 20 लीटर पाम आयल बरामद हुआ।कारोबारी…
टनकपुर-जौलजीबी हाईवे मलबा आने से बाधित
चंपावत। जनपद के निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी हाईवे पर भारी बारिश से पहाड़ी से मलबा गिर गया। हाईवे मलबे से पटने से ठुलीगाड़-चूका के बीच आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। हाईवे को खोलने का प्रयास जारी है। हाईवे बंद होने के चलते सीमांत क्षेत्र तल्लादेश के साथ ही चूका, खिरद्वारी आदि गांवों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। एसएसबी की चूका कैंप सहित कई बॉर्डर आउटपोस्ट भी सड़क संपर्क से कट गया है। बताया जा रहा है कि रॉक ब्रेकर को मौके पर भेजा गया है।…
उपचुनावः बिना दस्तावेज ले जाई जा रही एक लाख की नगदी पकड़ी
हरिद्वार। जनपद के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस मुस्तैद हो गयी है। इस क्रम में शनिवार सुबह पुलिस ने एक कार से बिना दस्तावेज ले जाई जा रही एक लाख रूपये की नगदी बरामद की है। आगामी मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा सख्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज सुबह चेकिंग प्वाईंट नहरपुल मंगलौर एसएसटी पोस्ट पर एफएसटी/एसएसटी टीम द्वारा तलाशी के लिए…
सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से की भेंट
राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उन्हें संचार मंत्रालय का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी तथा राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने तथा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार तथा…
स्वास्थ्य विभाग में 48 फार्मेसी अधिकारियों को मिली पदोन्नति
देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से एक ही पद पर सेवाएं दे रहे 48 फार्मेसी अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी गई है। इन सभी पात्र फार्मेसी अधिकारियों को मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फार्मेसी अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी देते हुये शासन को शीघ्र पदोन्नति आदेश निर्गत करने के निर्देश दिये हैं। जिस पर फार्मेसी एसोसिएशन ने खुशी जाहिर कर स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन…
आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल ने मुख्य सचिव को बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया
देहरादून। आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुख्य सचिव राधा रतूडी से भेंट कर बॉर्डर आउटपोस्ट की समस्याओं से अवगत कराया। आज यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की। आईजी संजय गुंज्याल ने सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य…
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक
आपदा के लिहाज से चिंताएं बढ़ी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। किन्तु चिंता का विषय यह है कि उत्तराखंड के लिए ये वक्त मानसून का स्वागत करने से ज्यादा, भविष्य के खतरों से निपटने वाला है। तमाम पर्यावरणविद् इसी चिंता के साथ मानसून के दौरान भूस्खलन की संभावना को बया कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि जिन जिलों को इसरो की रिपोर्ट में संवेदनशील माना गया था, वहां पर बड़े निर्माण से परहेज नहीं किया गया। स्थिति यह है कि अब मौजूदा मानसून…
सांप के डसने से भाई-बहन की मौत
हल्द्वानी। बीती रात पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डंस लिया। उसके बाद हालत गंभीर होने पर परिवार वाले दोनों को हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से पन्ना (मध्य प्रदेश) का राहुल परिवार के साथ मजदूरी करता है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वो और उसकी पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो…
