वन विभाग के नए मुखिया ने चार्ज लिया

देहरादून। उत्तराखंड में वन विभाग के मुखिया के तौर पर सीनियर आईएफएस अधिकारी धनंजय मोहन ने बुधवार को चार्ज ले लिया है। हालांकि भारत निर्वाचन आयोग से स्थाई तैनाती को लेकर अनुमति नहीं मिल पाने के चलते फिलहाल उन्हें प्रभारी हॉफ बनाया गया है। महकमे की कमान संभालने के बाद प्रमुख वन संरक्षक हॉफ के तौर पर धनंजय मोहन ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने मौजूदा समय में फॉरेस्ट फायर को सबसे बड़ी चुनौती बताया, साथ ही मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी काम करने की…

शराब की दुकान के विरोध में हाईवे जाम करना पड़ा भारी,पांच नामजद,55 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

ऋषिकेश। अमित ग्राम गुमानीवाला में खुली शराब की दुकान का विरोध करते समय हाईवे जाम करना लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने पांच नामजद सहित 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ हाईवे जाम लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है। जल्दी ही हाईवे जाम करने वालों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस अन्य की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वायरल तमाम फोटो और वीडियो का सहारा ले रही है। बता दें कि बीते रोज अमित ग्राम गुमानीवाला में…

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषितः लड़कियों ने मारी बाजी

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। प्रियांशी रावत के 500 में से 500 नंबर आए हैं। यानी प्रियांशी रावत ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं की बात करें तो दो छात्र पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने टॉप किया है। दोनों ने 498 नंबर आए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पहला स्थान गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत का आया है।…

जंगल संकटग्रस्त, सरकार चुनाव में मस्त

करोड़ों की वन सम्पदा का नुकसान हुआ देहरादून। रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था, निश्चित ही यह कहावत आपने सुनी होगी। उत्तराखण्ड के बारे में यह किवदंती शतकृप्रतिशत सही उतर रही है। उत्तराखण्ड के जंगल इन दिनों धूंकृधूं कर जल रहे है और सूबे का वन विभाग और सत्ता में बैठे नेता कुछ भी नहीं कर पा रहे है। अभी दो दिन पहले चुनाव प्रचार से समय निकाल कर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून आये तो उन्होने हालात की नजाकत भांपते हुए दून में…

गर्मी का प्रकोपःबेजुबान भी हो रहे उल्टी- दस्त का शिकार

देहरादून। गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी में लोग घरों से बाहर निकले से कतरा रहे हैं। वहीं गर्मी की तपिश से बचने के लिए लोग जूस, कूल ड्रिंक्स और शेक का सहारा ले रहे हैं. वहीं गन्ना जूस सहित तमाम तरह के फलों के जूस की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों की सेहत पर भी गर्मी का असर पड़ रहा है। आलम ये है कि कुत्ते, बिल्लियां और अन्य छोटे…

कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन

देहरादून। कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणय नेगी का निधन हो गया। प्रणव नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे। मंगलवार 29 अप्रैल देर रात को ही परिजनों को मेजर प्रणव नेगी के निधन की खबर मिली। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रणय नेगी डोईवाला के संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते है। प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी। इन दिनों वो कारगिल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सोमवार 29 अप्रैल को ड्यूटी के…

घर में लगी आग से दमकल कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को बचाया

हरिद्वार। रुड़की में जादूगर रोड पर एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घर में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल की टीम द्वारा घर के अंदर मौजूद वृद्ध महिला को सकुशल बचा लिया गया। साथ ही टीम ने घर में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों को भी फटने से बचा लिया और बड़ी घटना होने से बच गई।…

आग से धधक रहे पहाड़ी जनपदों के जंगल

चमोली/श्रीनगर। श्रीनगर व कीर्तिनगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के जंगलों में आग लगने वन संपदा जलकर राख हो गई। इधर, नगर क्षेत्र के समीपवर्ती सुमाड़ी के जंगल भी  रातभर जलते रहे। वन क्षेत्राधिकारी आरपी कुकरेती ने कहा कि आग पर नियंत्रण के लिए टीम को भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर कीर्तिनगर के बडोन, बडोला, पाली व चैरास के समीपवर्ती जंगल भी आग से धधक रहे हैं। कीर्तिनगर वन क्षेत्राधिकारी बुद्धिप्रकाश ने बताया कि जहां पर आग लगने की सूचना मिल रही है वहां टीमों को भेजा जा रहा है।…

महिलाएं समाज के प्रगतिशील बदलाव की प्रतीक हैंः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मु ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि महिलाएं समाज के प्रगतिशील बदलाव की प्रतीक हैं। बुधवार को यहां राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने परिवीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किये। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को…

चार धाम यात्रा व वीकेंड प्लान लागू किए जाने को लेकर बैठक

वीकेंड पर रहेगा रूट डायवर्ट टिहरी। चार धाम यात्रा को सुगम बनाने व वीकेंड प्लान लागू करने को लेकर क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर श्रीमती अस्मिता मंमगाई ने होटल संचालकों, ऑटो विव्रफम यूनियन के अध्यक्षों, राफ्ट सचलाक व रेटल बाइक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वीकेंड पर रूट डायवर्ट करने का प्लान तैयार किया। आज यहां चार धाम यात्रा को सुगम बनाने तथा मुनि की रेती क्षेत्र में वीकेंड प्लान लागू किए जाने की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेश अनुसार क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, श्रीमती अस्मिता ममगाईं द्वारा यातायात…