पौड़ी। श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में बीती रात बच्ची पर हमला करने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो ही गया। हालांकि इस हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हुई हैं, जिसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। बता दें कि बीती रात श्रीनगर स्थित श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रही एक सात वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी। जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों…
Category: उत्तराखंड
स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने अलग-अलग मामलों में बरामद की पांच लाख की धनराशी
पिथौरागढ़।़ जिले में पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 5 लाख रुपए बरामद की है। जिसे निर्वाचन आयोग की एसएसटी टीम ने अपने कब्जे में लिया है। साथ ही अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस और एसएसटी यानी स्टैटिक सर्विलांस टीम लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने को लेकर लगातार तलाशी अभियान चला रही है। जिसके तहत सभी एंट्री प्वाइंटों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को नियुक्त…
चिंताःलगातार गिर रहा नैनी झील का जलस्तर
नैनीताल। सदिैयों में वर्षा नहीं होने का असर गर्मी की शुरूआत में ही दिखने लगा है। वर्षा की यह बेरुखी नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है।लगातार गिरते हुए झील का जलस्तर 3.10 फीट पहुंच गया है। जिससे झील किनारे बड़े-बड़े डेल्टा उभर आए है। गर्मी की शुरूआत में ही जलस्तर गिरने से सिंचाई विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।बता दें कि मानसून के दौरान वर्षा से झील लबालब भरी रहती है। मानसून खत्म होने के बाद जलस्तर में गिरावट आने लगती है। मगर शीतकाल में…
उपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, राज्यपाल ने किया स्वागत
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चारधाम यात्रा पर…
शहीद कमल भाकुनी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
अल्मोड़ा। मणीपुर में नक्सली मुठभेड शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। अल्मोड़ा के चनौदा के बुंगा गांव में जब शहीद के शव को लाया गया, तो पूरे गांव की आंखें आंसुओं से भर आईं। मात्र 24 साल की उम्र में मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कमल अपने पीछे अपनी मां और पिता को छोड़ गए हैं। 16 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के रहने वाले थे।…
पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू,गरतांग पहुंचे 60 पर्यटक
उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के साथ पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों व पर्वतारोहियों के लिए खोले गए, इसके बाद पार्क क्षेत्र के नेलांग घाटी और गरतांग गली ट्रैक पर पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। गरतांग गली पार्क क्षेत्र के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रैकों में से एक है। भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक संबंधों के गवाह इस ट्रैक को जीर्णोद्धार के बाद वर्ष 2021 में खोला गया था, जिसमें भैरव घाटी…
मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पांच को आएंगे उपराष्ट्रपति
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच अप्रैल को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने देहरादून आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को दून एयरपोर्ट प्रशासन, तहसील प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों की बैठक हुई।उपराष्ट्रपति सुबह करीब दस बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे। मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम को लौट जाएंगे।
उत्तराखंड का जवान मणिपुर में शहीद
अल्मोड़ा। मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी एक जवान के शहीद होने से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। जवान के सिर पर गोली लगने के बाद वह शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी (24) ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। उन्हे संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा…
बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी
देहरादून। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है। एसओपी तैयार करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति के निर्णय पर ही ट्रेनिंग की रूपरेखा तय की जाएगी।बताया जा रहा कि ऑफ सीजन में इन दोनों धामों की सुरक्षा भी उत्तराखंड पुलिस के हाथ में ही दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया…
ईडी ने डाॅ हरक सिंह व पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं की पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाई
देहरादून। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से मंगलवार दो अप्रैल को पूछताछ करनी थी, लेकिन ईडी के सहायक निदेशक अभय कुमार ने हरक सिंह को भेजे ईमेल में दो अप्रैल की पूछताछ की तारीख आगे बढ़ा दी है। मेल में कहा गया है कि कुछ अन्य ऑफिसियल कार्य की अधिकता की वजह से दो अप्रैल को पूछताछ नहीं हो पाएगी। वहीं तीन अप्रैल को हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं से ईडी पूछताछ करने वाली थी, लेकिन अनुकृति गुसाई…
