–पुलिया निर्माण, स्नानागार, पुस्ता, संपर्क मार्ग, चौकडैमऔर सीसी मार्ग सहित 15 योजनाएं स्वीकृति पर जल्दी ही शुरू होगा काम पौड़ी: विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह आयी आपदा से प्रभावित परिवारों को क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके पुत्र भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत ने राहत सामग्री का वितरण किया। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह 22 मई को आयी आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए थे। उस…
Category: उत्तराखंड
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की | इस दौरान मुख्य सचिव व सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों के बीच राज्य में आपदा प्रबंधन, सीमांत गांवो में विकास कार्य और राज्य में संचालित विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई | मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में राज्यों की सहायता में सीआरपीएफ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है | देशव्यापी उपस्थिति के साथ, राज्य पुलिस के…
प्रदेशभर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की अधिकारीयों संग बैठक
प्रदेश में संचालित हो रहे सभी राजकीय चिकित्सालयों में एक ही पर्ची सिस्टम शीघ्र होगा लागू -आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे –स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में शीघ्र ही होगी 02 चिकित्सकों की तैनाती देहरादून: एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा…
चम्पावत को बनाया जायेगा आदर्श राज्य का मॉडल जनपद: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जनपद चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में लिया जा रहा है। चम्पावत ऐसा जनपद है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श जनपद चम्पावत के लिए बनाई जा रही कार्य योजना पर तेजी…
ओमनिफाई एजुकेशन कोचिंग संस्थान में कैरियर गाइडेंस सेशन किया गया आयोजित, भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट राहुल बहुगुणा ने बच्चों को दी कैरियर गाइडेंस
देहरादून : आज नेहरू कॉलोनी, देहरादून स्थित ओमनिफाई एजुकेशन कोचिंग संस्थान में एक कैरियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया। इस कैरियर गाइडेंस सेशन में भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट राहुल बहुगुणा ने शिरकत की। इस दौरान लेफ्टिनेंट राहुल बहुगुणा ने ओमनीफाई एजुकेशन में कोचिंग लेने वाले बच्चों को बताया कि किस तरह से वह भारतीय सेना में अपना करियर बना कर देश को सेवा कर सकते हैं। भारतीय सेना के माध्यम से अपने देश को सर्विस देना एक बहुत ही सम्मान एवम गर्व की बात है। जिस तरह से भारतीय…
बाडीगार्ड बस्ती में अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर
देहरादून। रिस्पना किनारे वर्ष 2016 के बाद हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही आज फिर शुरू की गयी है। लगभग दो सप्ताह के ब्रेक के बाद दस्तावेजो की जांच कर प्रशासन की टीमों द्वारा अवैध निमार्णो को ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान छिटपुट विरोध भी हुआ लेकिन प्रशासन के सख्त रवैये के आगे अवैध निर्माण ध्वस्त होता चला गया। बता दें कि एनजीटी के निर्देश पर रिस्पना किनारे वर्ष 2016 के बाद किये गये निर्माण के सर्वे में कुल 524 अतिक्रमण पाये गये थे। इनमें…
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी वृक्षारोपण किया।
सहस्त्रताल ट्रैक पर नौ पर्वतारोहियों की मौत
उत्तरकाशी। समुन्द्र तल से 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर गए 22 सदस्यीय दल में से नौ ट्रैकर्स की मौत हो गई। दस ट्रैकर्स को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। वर्ष 2022 में हुए निम के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे के बाद यह दूसरा बड़ा हादसा है। इनमें उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट शामिल थे। हालांकि उस दौरान निम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने दोनों लापता लोगों की खोजबीन के लिए माइनस 25 डिग्री तापमान…
श्रीनगर में पांचवा गुलदार हुआ पिजरें में कैद
श्रीनगर। दो महीने के अंदर श्रीनगर क्षेत्र में में चार गुलदार पकड़े जा चुके है। बुधवार को सुबह को पांचवां गुलदार भी वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार नर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब दो साल है। इस इलाके में गुलदारों के आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां बीते चार महीने में गुलदार करीब तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुके है। वहीं दो बच्चे गुलदार के हमले से घायल है, जिनका हॉस्पिटल में…
चारधाम यात्राः ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाकर दो हजार की
देहरादून। चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 1500 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन किया गया है। सीएम धामी ने हरिद्वार में यात्रियों की समस्याओं को सुनने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। हरिद्वार रजिस्ट्रेशन काउंटर का दौरा कर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने श्रद्धालुओं की अपील और समस्या को सुनने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। अब एक दिन में 1500 से बढ़कर 2000 लोगों का…
