केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचीं सिने तारिका शिल्पा शेट्टी

देहरादून। एयरपोर्ट के पास जौलीग्रांट हेलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जौलीग्रांट से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर  ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से सुबह 11. 30 बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी…

बुग्याल में बिजली गिरने से 121 बकरियों की मौत

बागेश्वर। जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद जंगलों में लगी आग शांत हो गई है। साथ ही नगर क्षेत्र में फैले धुएं से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन पहली ही बारिश में बागेश्वर नगर और कपकोट नगर क्षेत्र में जगह जगह सड़कें बंद हुई हैं। कई जगह घरों में पानी और मलबा घुसा है। गोगिना में बिजली गिरने से 121 बकरियों की मौत भी हो गई है। सरयू गोमती का जल स्तर खतरे…

फटा बादल , मकानों में घुसा मलबा,मची तबाही

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर में  बुधवार की देरशाम बादल फटने से आफत आ गई। भारी बारिश से कई मकानों में मलबा घुस गया। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया। बारिश का पानी मलबे के साथ घरों के आगे नाले के रूप में बहने लगा। इस कारण लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। बारिश के पानी के साथ मलबा और बोल्डर घरों तक पहुंचे, इससे मकानों में दरारें पड़ गईं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।बुधवार…

 जंगल में आग लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश,लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 11 कर्मचारी सस्पैंड

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 17 कर्मचारियों में से 11 को निलंबित कर दिया गया है। सचिवालय में वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले वन  विभाग के 17 अधिकारियोंध्कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। वन विभाग एवं स्थानीय लोगों…

अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो

इनके लिए आंतरिक क्षेत्र में 16 रूटों का किया गया निर्धारण हरिद्वार। ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल के महत्वपूूर्ण आदेश के बाद एसपी यातायात ने ई रिक्शा यूनियन के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि अब हाईवे पर ई रिक्शा व ई ऑटो नहीं चलेंगे और अगर ऐसा करते पाया गया तो ई रिक्शा सीज कर दिया जायेगा। आज यहां पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज गैरोला जनपद हरिद्वार द्वारा अपने कार्यालय स्थित सीसीआर में उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखण्ड के विचाराधीन याचिका (पीआईएल)/ॅ2024 अभिमन्यु भारद्वाज बनाम उत्तराखण्ड…

चारधाम यात्रा के लिए उमड़े श्रद्धालु, पंजीकरण के लिए लंबी कतारें

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचने लगे हैं।पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कमर कसी हुई है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थनगरी में उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए हैं। यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में हजारों श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण के लिए लाइन में लगे हुए देखे गए हैं। सुबह पांच…

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दुग्ध संघ के जीएम हटाये गये

नैनीताल। नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को पद से हटा दिया गया है। निर्भय नारायण सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की कुमाऊं कमिश्नर की जांच में पुष्टि होने व विभागीय जांच में भी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सही पाये जाने के बाद यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि नैनीताल दुग्ध संघ में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायते मिलने के चलते एक शिकायतकर्ता द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई आरोप…

अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

देहरादून। नदी-नालों के किनारे स्थित बस्तियों में लगातार हो रहे अवैध निर्माण पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण और साल 2016 के बाद की अवैध बस्तियों को हटाने के लिए अपनी कमर कस ली है। जिसके तहत नगर निगम द्वारा पहले चरण में रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला से मोथरोवाला तक 27 अवैध बस्तियां चिन्हित की गई हैं। कमेटी जांच रिपोर्ट तैयार करके इन सभी को नोटिस भेजने का काम करेगी। वीर गब्बर सिंह कॉलोनी किशनगर, काठ बंगला…

इंडोर स्टेडियम तक पहुंची जंगलों की आग, हॉस्टल जलकर हुआ खाक

श्रीनगर। उत्तराखंड में वनाग्नि का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग को गढ़वाल के जंगलों में लगी आग को शांत करने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ रही है, लेकिन समस्या ये है कि आग के कारण आसमान में धुआं ही धुआं छाया है, जिस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसीलिए वायुसेना को एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ाने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों की माने तो धुए का गुब्बार हटते ही वायुसेना एमआई-17 हेलीकॉप्टर से अपना मिशन शुरू करेगी। वायुसेना ने देहरादून के…

देश व्यापी मुहीम के तहत पौधारोपण किया

देहरादून। मां प्रकृति फांउडेशन द्वारा उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में विगत दिनों पौधारोपण की देश व्यापी मुहिम के तहत हैस्कों हिमालयन शिक्षण संस्थान के संस्थापक पद्मविभूषण एंव पर्यावरण विद डाॅ अनिल जोशी ने देश विदेश से आए भारतीय कृषि संस्थान के विद्यार्थियों एंव उनके गुरूजनों के समक्ष मां प्रकृति फांउडेशन के लिए पौधारोपण किया और सभी को जल जंगल और जमीन से जुड़े रहने के लिए प्ररित भी किया। उनका कहना था कि पेड़ सिर्फ आपके फर्नीचर बनाने के काम नही आता बल्कि जलवायु को सांस लेने लायक दुनियां का…