श्रद्धालुओं को  ठगी का शिकार बनाने वाले 10 गिरफ्तार

ऋषिकेश। गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले दस आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए मोबाइल, नकदी, जरूरी दस्तावेज और कपड़े बरामद किए हैं। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दो दिन पहले गंगानगर निवासी अमित कुमार और हरिद्वार निवासी अंकुर बिश्नोई त्रिवेणी घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। अलग-अलग स्थान पर नहाने के दौरान उनके कपड़े चोरी हो गए। जिसमें उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, घड़ी, नकदी और मोबाइल रखे हुए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस…

यमुनौत्री धाम में एक और तीर्थयात्री की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक और तीर्थयात्री की मौत हो गई है। प्रशासन ने  यात्रियों को जानकीचट्टी में मेडिकल चेकअप कराने के बाद ही पैदल मार्ग पर यात्रा करने की अपील की है। बड़कोट एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 54 वर्षीय विष्णु कुमार भाभा निवासी बेंगलुरु को जानकी चट्टी में अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जानकी चट्टी से कुछ ही दूर पर…

राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामुहिक प्रयास करने की भी अपील की है। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का…

दोपहर बाद उत्तरकाशी में बारिश और ओलावृष्टि

उत्तरकाशी। जनपद में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर मैदानी इलाकों में तेज धूप से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से जलभराव हो गया, जिससे यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सोमवार को भी मौसम बदलने से तापमान में गिरावट…

केदारनाथः व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों का विरोध समाप्त, प्रशासन ने मानी मांगे  

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्थानीय व्यापरियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ जिला प्रशासन द्वारा यात्रा संचालन को लेकर चल रही वार्ता सफल रही। जिसके बाद सभी व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने अपने प्रतिष्ठान सुचारू रूप से खोल दिए हैं। एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में व्यापार संघ एवं तीर्थ पुरोहित समाज के साथ वार्ता सफल एवं सकारात्मक रही। वार्ता के बाद उनकी उचित मांगे मान ली गई हैं एवं वार्ता के बाद विरोध समाप्त…

कपकोट मे महसूस किए गए भूकंप के झटके

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।

27 अवैध बस्तियों के 525 भवनों को भेजे गए ध्वस्तीकरण के नोटिस

देहरादून। नगर निगम ने रिस्पना के किनारे स्थित 27 बस्तियों में सरकारी भूमि पर बने 525 मकान चिन्हित कर लिए हैं। इनमें नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। साथ ही संबंधित लोगों को 15 मई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद गठित टास्क फोर्स जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। इसके बाद से मलिन बस्तियों में हड़कंप मचा हुआ है और बस्तीवासी बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंच रहे हैं। बता दें कि एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देश पर…

ऑपरेशन मुस्कान ने बिछड़ी बेटी के परिवार की लौटायी मुस्कान

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान 4 वर्षीय बेटी के बिछड़ जाने पर सकते में आये परिवार की मुस्कान रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान’ के तहत लौट सकी है। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद बालिका को खोज निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा पुलिस का आभार जता कर अपने गंतव्य को जाया गया। 10 मई 2024 को जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। पहले दिन रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने…

यमुनोत्री आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई।मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि…

 झोलाछाप डाॅक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी से हड़कंप

नैनीताल। रामनगर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर की बाढ़ सी आ गई है। वहीं उपचार के दौरान कई गरीब लोग इन झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है, फिर झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हो जाते हैं। रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मची हुई है. रामनगर में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई…