हल्द्वानी। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की ओर से मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है। जिसके तहत मतदाता जागरूकता को लेकर सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पहाड़ी बोली में मतदाता जागरूकता गीत गाया है। कुमाऊं कमिश्नर और आईएएस दीपक रावत ने लोकतंत्र के इस महापर्व में पहाड़ी बोली के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया…
Category: उत्तराखंड
पीसीबी के कर्मचारियों को मतदान के बाद सेल्फी भेजना अनिवार्य
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग मतदान के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि मतदान फीसदी को बढ़ाया जा सके। 19 अप्रैल को मतदान के लिए सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई हैं। साथ ही 17 अप्रैल को रामनवमी और 21 अप्रैल को रविवार है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर शहर से बाहर जाने की संभावना है, जिसको देखते हुए उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत पीसीबी के अधिकारी और कर्मचारियों को मतदान के बाद…
धधक रहे जंगल,वातावरण में धुंध छाई
आग पर काबू पाना बना चुनौती बागेश्वर। जिले के जंगलों में आग की घटनाएं जारी है। कांडा के मंतोली, बास्ती तथा उपराड़ा के अलावा गरुड़ के गढ़खेत के जंगल धधक रहे हैं। वन विभाग के लिए अराजक तत्व सिर दर्द बने हैं। विभाग आग पर किसी तरह नियंत्रित कर रहा है। फिर से आग लगा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पिछले एक सप्ताह से जिले के जंगल धधक रहे हैं। जिले के सभी छह के छह रेंज के जंगलों…
पीएम मोदी की रैली गुरूवार को,सीएम ने लिया रैली स्थल का जायजा
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को ऋषिकेश में होने वाली रैली की तैयारियों में बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। रैली से एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषिकेश पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रैली स्थल पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगईं भी मौजूद रहीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको शाम तक सभी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर आया एवलाॅन्च,आवाजाही पूरी तरह से बंद
रूद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब कुबेर गदेरे के पास भारी मात्रा में एवलॉन्च आ गया। जिससे पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। अब यहां से बर्फ हटाने के बाद ही पैदल आवाजाही शुरू हो पाएगी। आगामी 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। ऐसे में यात्रा को तैयारियां की जा रही है, लेकिन मौसम तैयारियों में अड़चने पैदा कर रहा है। हर दिन दोपहर बाद केदारनाथ धाम समेत पैदल मार्ग पर बर्फबारी हो रही है, जिस कारण बर्फ साफ करने में जुटे मजदूरों…
निर्वाचन आयोग को खर्च का सही हिसाब नही दे रहे प्रत्याशी
देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरे कई प्रत्याशी निर्वाचन आयोग को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है और आयोग को खर्च का सही-सही हिसाब नहीं दे रहे है। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अब तक जो खर्च दर्शाया है, वह निर्वाचन आयोग के बहीखाते से मेल नहीं खा रहा है। लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 95 लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता है। यानी 95 लाख के अंदर ही एक प्रत्याशी को अपना चुनाव लड़ना है। प्रत्याशियों…
जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला,हालत गंभीर
रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के धारकुड़ी कोट बांगर में जंगल में चारा-पत्ती लेने गयी एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग महिला के पास पहंुचे। जिसे देख भालू भाग खड़ा हुआ। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह धारकुड़ी कोट बांगर की सुशीला देवी चारा-पत्ती लेने के लिए पास के जंगल गई थी। जहां घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया।…
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, बुजुर्ग और दिव्यांगजन डाल रहे वोट
नैनीताल। उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट यानी घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के घर-घर जाकर मतदान कर्मी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवा रहे हैं। नैनीताल जिले में विभिन्न जगहों पर वोट डलवा रहे हैं। उधर, अल्मोड़ा जिले में 2,015 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मतदान कराने को लेकर 131 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिव्यांगजन और बुजुर्ग व्यक्तियों से घर…
सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार
लोहाघाट। खेतीखान तपनीपाल निवासी भारतीय सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचते ही मातम पसर गया।खेतीखान तपनीपाल निवासी आर्टिलरी रेजिमेंट बाड़मेर राजस्थान में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा विगत शुक्रवार को बाड़मेर राजस्थान से छुट्टी लेकर ट्रेन से घर लौट रहे थे, इसी दौरान चूरू राजस्थान में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से प्रदीप का निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तिरंगे से…
हवाई अड्डे पर वायु सेना का गगन शक्ति अभ्यास जारी
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना का गगन शक्ति सैन्य अभ्यास जारी है। सोमवार को बीस जवानों ने हवाई अड्डे पर एएन 32 विमान से 18000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट से लैंडिंग की। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने रविवार को भी गगन शक्ति के तहत हवाई सैन्य अभ्यास किया। वायुसेना के मालवाहक विमान एएन 32 ने रनवे पर लैंडिंग व टेकऑफ किया। आगरा एयरबेस से पहुंचे दो एनएन 32 विमानों ने आसमान में करीब एक घंटे तक अभ्यास किया।वायुसेना की ओर से एक से 10 अप्रैल तक…
